A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोकामा हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की, महिला रोजगार योजना से RJD को परेशानी

मोकामा हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग ने 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की, महिला रोजगार योजना से RJD को परेशानी

बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज तेजस्वी यादव की कई जगहों पर जनसभा होनी थी लेकिन खराब मौसम की वजह से उनके हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भर पाई।

Bihar assembly elections- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिहार विधानसभा चुनाव

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही वक्त शेष रह गया है। ऐसे में सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज तेजस्वी यादव की भी कई जगहों पर रैलियां होनी थीं लेकिन खराब मौसम की वजह से उनके हेलिकॉप्टर ने उड़ान नहीं भर पाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा और उनके हेलिकॉप्टर ने भी उड़ान नहीं भर पाई।

Live updates : Bihar assembly elections 2025 live

  • 11:22 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    रामकृपाल यादव बोले- लोगों को एनडीए पर भरोसा

    दानापुर से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा, "एनडीए का घोषणापत्र जारी हो गया है और लोगों को भरोसा है कि एनडीए सरकार अपने वादों को पूरा करेगी। लोगों को घोषणापत्र पर भरोसा है। सभी लोग पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देंगे। 2005 से पहले और 2005 के बाद जो सरकारें आईं, वो भारत गठबंधन की थीं। 60 साल तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने राज किया। इन्हीं की वजह से किसानों को कर्ज लेना पड़ा। महागठबंधन के ये लोग, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहे, उन्होंने किसानों का शोषण किया और उन्हें बर्बाद किया। आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं।"

  • 11:00 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "इन लोगों को बिहार की परवाह नहीं है। ये सभी बाहरी लोग आकर बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं। वे बिहार पर कब्जा करना चाहते हैं। बिहार का बेटा बिहार को चलाएगा, कोई बाहरी नहीं। ये लोग रिमोट कंट्रोल चाहते हैं। बिहार सबसे ऊपर है। भाजपा शासित राज्यों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। सरकार बनाने के बाद भी उन्होंने अब तक क्या किया है? उन्होंने अराजकता फैला दी है। उन्होंने लोगों को बेरोजगार रखा है। उन्होंने बिहार के लोगों को पलायन कराया। दो दिन पहले जो घटना (मोकामा हत्याकांड) हुई, वह किसका प्रतीक है? क्या कोई गिरफ्तारी हुई, कोई कार्रवाई हुई? अभी तो AK-47 का राज है। क्या मुख्यमंत्री ने इस घटना की निंदा की है? चुनाव आयोग चुप क्यों है?"

  • 9:03 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    कोई माई का लाल 10 हजार रुपये वापस नहीं लेगा- सम्राट चौधरी

    खगड़िया के परबता विधानसभा के बंदेहरा में सम्राट चौधरी लोजपा रामविलास पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि महिलाओ के मिलने वाले दस हजार रुपये वापस ले लिए जाएंगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि सूद भी लगेगा, लेकिन सभी लोगों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कोई माई का लाल धरती पर पैदा नहीं हुआ है, जो दस हजार रुपये वापस ले।

  • 7:26 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    नित्यानंद राय ने तले पकौड़े

    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए राघोपुर में पकौड़े बनाए और तले। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीजेपी ने यहां से सतीश कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

  • 7:21 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    दुलारचंद हत्या मामले में चार अधिकारियों पर कार्रवाई

    मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में चुनाव आयोग ने बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार, बाढ़-2 के एसडीपीओ राकेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और बाढ़-2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया है। आयोग ने पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिहाग का तबादला करने का निर्देश दिया है।

  • 6:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महागठबंधन एकजुट है-कन्हैया कुमार

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पटना में कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि 20 साल से वे(NDA) सरकार चला रहे हैं और जब घोषणापत्र जारी हुआ तो उनके(नीतीश कुमार) पास 30 सेकेंड नहीं थे अपने काम बताने के लिए। इसलिए कभी राजद तो कभी कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। महागठबंधन एकजुट है, एकमुश्त है, जनता के सवाल पर संकल्पित है। हमें 14 तारीख को बहुमत मिलेगा और जनता के बुनियादी सवालों पर हम काम करेंगे और बिहार की प्रगति जो रूठी हुई है, बेकार और बीमार NDA गठबंधन की तथाकथित सरकार के कारण उसे हम आगे लेकर जाएंगे।"

     

  • 5:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महिलाओं को 10 हजार रुपये नहीं लौटाने होंगे-नीतीश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन खबरों का खंडन किया है कि महिला रोजगार योजना के तहत दिए गए 10 हजार रुपये लौटाने होंगे। उन्होंने कहा कि यह रकम मदद के तहत दी गई है। महिलाओं को इन्हें नहीं लौटाने होंगे।

  • 5:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है-तेज प्रताप

    बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा-कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और इस चुनाव के बाद इसमें बदलाव होगा। राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के महुआ दौरे पर उन्होंने कहा, "हम भी राघोपुर प्रचार करने जाएंगे।"

  • 5:04 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जनता जागरूक, जंगलराज से बचना है-पीयूष गोयल

    पटना में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "बिहार की जनता जागरूक है कि उन्हें जंगलराज से बचना है। उन्हें फिर एक बार अराजकता का राज नहीं चाहिए जिसकी वजह से वर्षों तक बिहार पिछड़ा रहा। लालू यादव , तेजस्वी यादव अपने कांग्रेस के समर्थकों के साथ उसी राज को बिहार में फिर एक बार लाने का प्रयत्न कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता कभी उनकी बातों में नहीं आएगी। डबल इंजन की सरकार, केंद्र में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों की सेवा की, अर्थव्यवस्था को जिस तेजी से बढ़ाया, गत 25 वर्षों में हमने दोनों सरकारें देखीं। लालू यादव की भी सरकार देखी और नीतीश कुमार की भी सरकार देखी और हमने देखा है कि दोनों सरकारों में कितना फर्क है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में तेजी से बिहार की प्रगति हुई है। आंकड़े देखें तो बिहार का अर्थव्यवस्था का पूरा मूल 2005 में केवल 80 हजार करोड़ रुपये था और आज वो बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपये हो गया है।"

  • 4:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट डालेगी-अखिलेश यादव

    दरभंगा में अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, "बिहार की जनता बदलाव के लिए वोट डालने जा रही है, बिहार की जनता खुशहाली के लिए वोट डालने जा रही है, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट डालने जा रही है, बिहार की जनता बिजली सस्ती हो, 200 यूनिट फ्री मिले उसके लिए वोट डालने जा रही है। जिन्होंने पलायन कराया इस बार उन्हें सबक सिखाने का काम जनता करेगी।

     

  • 3:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जनता चाहती है कि वर्तमान की बात हो- प्रियंका गांधी

    बेगुसराय में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा. "आज जनता चाहती है कि वर्तमान की बात हो। यहां जनता का गुजारा नहीं हो रहा है।

  • 3:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार किसके हाथों में रहेगा, ये 6 नवंबर को तय करना है-अमित शाह

    समस्तीपुर के उजियारपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  6 नवंबर को पहले चरण में यहां वोटिंग होगी। आपको 6 नवंबर को ये तय करना है कि बिहार किसके हाथों में रहेगा - 15 साल तक 'जंगलराज' फैलाने वाले हाथों में या 20 साल तक सुशासन लाने वाले NDA के हाथों में। 20 साल तक नीतीश बाबू और 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश बाबू ने मिलकर बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। NDA के 5 दल 5 'पांडवों' की तरह एक साथ मिलकर इस चुनाव के मैदान में उतरे हैं और हमारे सामने 'महाठगबंधन' है, जिसमें इतनी अराजकता और अंतर्कलह है कि हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने के बजाय, वे आपस में ही चुनाव लड़ रहे हैं।"

  • 2:32 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सम्राट चौधरी ने RJD पर साधा निशाना

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "राजद ने महिलाओं के खाते में जो पैसा जा रहा है उसपर आपत्ति जताई है। बिहार की जनता जानती है कि लालू यादव ने पहले महिला बिल फाड़ा था और आज महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए 2 लाख रुपये जो दिए जा रहे हैं, उसे भी रोकने के लिए रोज़ आवेदन दिए जा रहे हैं।"

     

  • 2:27 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    मोकामा हत्याकांड पर सामने आया तेजस्वी यादव का बयान

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा हत्याकांड पर कहा, "दिनदहाड़े हत्या होती है, नामजद FIR दर्ज होती है लेकिन फिर भी आरोपी थाने के सामने से गुजरता है और प्रचार करता है, वह 40 लोगों के काफिले के साथ बंदूक, गोली-बारूद लेकर घूम रहा है। हत्या हुई है लेकिन एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव आयोग कहां है? क्या चुनाव आयोग मर गया है? क्या चुनाव आयोग का कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों के लिए है? सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं?... कोई कानून नहीं है, अपराधी बेलगाम हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपये बांटे जा रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है... बिहार की जनता देख रही है कि इस बार चुनाव में BJP-NDA को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।"

  • 1:20 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    तेजस्वी का भी हेलिकॉप्टर नहीं उड़ा

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि आज 16 चुनावी जनसभाएं हैं लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण आज भी हमारा हेलिकॉप्टर अभी तक उड़ान नहीं भर पाया है। साहेबगंज, मुजफ्फरपुर में आई हुई जनता को फोन पर संबोधित किया। 

     

  • 1:17 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    बिहार में आज कई जगह अमित शाह की रैली, खराब मौसम की वजह से उड़ान नहीं भर सका हेलिकॉप्टर

    खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अमित शाह पटना हवाई अड्डे पर मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। अमित शाह आज बिहार के गोपालगंज, समस्तीपुर और वैशाली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

     

  • 1:16 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    NDA के घोषणापत्र पर सामने आया अशोक गहलोत का बयान

    कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने NDA के घोषणापत्र पर कहा, "कल जो NDA के घोषणापत्र कार्यक्रम में देखने को मिला कि नीतीश कुमार घोषणापत्र जारी करते समय कुछ सेकेंड बोलकर ही चले गए। उन्होंने एक प्रकार से उस कार्यक्रम का बहिष्कार ही किया क्योंकि उन्हें लगा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा तो वे क्यों घोषणापत्र पढ़ें। भाजपा के उपमुख्यमंत्री ने बाद में घोषणापत्र को पढ़ा लेकिन नीतीश कुमार जा चुके थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि NDA में क्या हालात हैं।"

     

  • 12:24 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार के पटना पहुंचीं

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार के पटना पहुंचीं। एनडीए के एक करोड़ रोजगार देने के वादे पर उन्होंने कहा, "उन्होंने अब तक रोजगार क्यों नहीं दिया? वे अब इसकी बात क्यों कर रहे हैं?"

  • 11:58 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    पवन सिंह ने खेसारी लाल के बयान पर किया पलटवार

    गायक-अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव के बयान पर गायक-अभिनेता और भाजपा सदस्य पवन सिंह ने कहा, "आपको 15 साल पहले का बिहार और अब का बिहार देखना चाहिए। अंतर है या नहीं? आपको विकास क्या होता है, यह जरूर दिखाई देगा।"

     

  • 9:35 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    नीतीश कुमार ने वीडियो के जरिए बिहार की जनता को दिया ये संदेश

    एक वीडियो संदेश में, बिहार के सीएम नीतीश कुमार कहते हैं, "आपने मुझे 2005 से लगातार बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। जब हमने पदभार संभाला, तो बिहारी कहलाना अपमान माना जाता था। तब से, हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से आपकी सेवा की है। चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सवर्ण हो, पिछड़ी जाति हो, अति पिछड़ी जाति हो, दलित हो, महादलित हो, सबके लिए काम किया गया है। मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। अब, बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान है। केवल एनडीए ही बिहार का विकास ला सकता है। केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए की सरकार होने से विकास की गति में काफी तेजी आई है।"

     

  • 8:16 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे। 3 नवंबर को कटिहार में वह एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

     

  • 8:00 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi

    सीएम नीतीश कुमार का आज शिवहर दौरा

    सीएम नीतीश कुमार का आज शिवहर दौरा है। वह दोपहर लगभग 12 बजे के करीब हेलिकॉप्टर से शिवहर आएंगे। जानकारी देते हुए एनडीए गठबंधन के 22 शिवहर विधानसभा के जदयू प्रत्याशी श्वेता गुप्ता के पति डॉक्टर वरुण कुमार ने बताया है कि समाहरणालय के मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसभा को संबोधित करेंगे।