Bihar Election: 'बिहार के संदर्भ में बातचीत हुई है और अब कोई भ्रम नहीं है', बोले उपेंद्र कुशवाहा
सूत्रों के मुताबिक RJD 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी वहीं कांग्रेस 60 सीट पर चुनाव लड़ सकती है VIP को 15, CPIML को 21 और CPI-CPM को 10 सीटें मिल सकती हैं।

Bihar Election LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने 57 सीटों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं महागठबंधन की ओर से आज सीटों का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक RJD 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी वहीं कांग्रेस 60 सीट पर चुनाव लड़ सकती है VIP को 15, CPIML को 21 और CPI-CPM को 10 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में आज कई दिग्गज नेता अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। RJD नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से पर्चा दाखिल किया तो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा सीट से नामांकन किया।
Live updates : Bihar Election LIVE
-
October 15, 2025 10:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को नीतीश ने दिया सिंबल
आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को नीतीश कुमार ने दिया सिंबल। चेतन 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। उन्होंने बहुमत परीक्षण के दौरान एनडीए सरकार का साथ दिया था। इस बार चेतन आनंद को शिवहर की जगह नबीनगर की सीट से टिकट मिला है।
-
October 15, 2025 10:39 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बेगूसराय से कांग्रेस ने अमिता भूषण को दिया सिंबल
कांग्रेस ने बेगूसराय से अमिता भूषण को अपना उम्मीदवार बनाया है।
-
October 15, 2025 10:04 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
चिराग ने महुआ से संजय सिंह को दिया टिकट
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से संजय सिंह को महुआ विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया। इस मौके पर बिहार प्रभारी व जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद थे।
-
October 15, 2025 9:25 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
सुपौल में BJP प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह के नामांकन में शामिल होंगे अनुराग ठाकुर
बिहार के सुपौल जिले के छातापुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और विधायक नीरज कुमार सिंह (बबलू) के नामांकन कार्यक्रम में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार के अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा गुजरात से बीजेपी विधायक भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
-
October 15, 2025 9:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी, कल करेंगे नॉमिनेशन
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के लखीसराय में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सम्राट चौधरी तारापुर पहुंचे। सम्राट चौधरी गुरुवार को तारापुर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, बीजेपी उम्मीदवार नीतीश मिश्रा भी कल झंझारपुर सीट से नामांकन करेंगे। नीतीश मिश्रा के नामांकन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
-
October 15, 2025 9:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
सूरजभान सिंह ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है और राष्ट्रीय नेतृत्व सामूहिक निर्णय नहीं लेता।
-
October 15, 2025 8:57 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
तेज प्रताप यादव कल नामांकन करेंगे
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव कल महुआ से नामांकन करेंगे।
-
October 15, 2025 8:26 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'NDA पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव में उतर रहा है'
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, 'NDA पूर्ण एकजुटता के साथ चुनाव में उतर रहा है। इसलिए, उपेंद्र और सभी लोग कल से नामांकन पर एक साथ काम करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा को दी गई छह विधानसभा सीटों के साथ-साथ, बीजेपी उन्हें एक एमएलसी सीट भी देगी।'
-
October 15, 2025 8:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
प्रशांत किशोर पर रविशंकर प्रसाद का निशाना
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "प्रशांत किशोर चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं? हम यह सवाल ज़रूर उठाएंगे। वह भी बिहार को बदलना चाहते हैं। शायद उनका भी मुख्यमंत्री बनने का सपना है, इसलिए उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। हिम्मत क्यों नहीं है? राज्य की जनता यह सब देख रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे NDA को पूरा समर्थन देंगे।"
-
October 15, 2025 8:18 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सीट शेयरिंग पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीट शेयरिंग पर कहा, "कुछ समस्या आता है तो उसका समाधान निकाला जाता है उसी क्रम में हम लोग दिल्ली गए और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हुई, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई और सारी बाते हो चुकी है। बिहार के संदर्भ में बातचीत हुई है और अब कोई भ्रम नहीं है। सूचना जारी करने की जहां तक बात है प्रदेश अध्यक्ष थोड़ी देर आपको उपलब्ध कराएंगे। उन चीज़ों की जानकारी आपको मिल जाएगी। हम सीट और उम्मीदवार के बारे में भी थोड़ी देर बाद प्रेस नोट जारी करेंगे।"
-
October 15, 2025 8:18 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'महागठबंधन के कुछ लोग अभी भी एनडीए की ओर भाग रहे हैं'
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा, 'राहुल गांधी ने दिल्ली में महागठबंधन के कुछ लोगों को डांटा और इसके बाद उनके उम्मीदवारी के लिफाफे वापस ले लिए गए। इसके अलावा, महागठबंधन के कुछ लोग अभी भी एनडीए की ओर भाग रहे हैं, तो यह सब चलता रहेगा। यह एक-दो दिन तक जारी रहेगा। लेकिन हम 5 पांडव अपनी अटूट एकता के साथ चुनाव में जा रहे हैं।'
-
October 15, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने पटना एयरपोर्ट पर भारी हंगामा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लाह वरुण, और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भारी हंगामा हुआ। वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ जमकर 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए और स्थिति उस समय बिगड़ गई जब नारेबाजी के बीच मारपीट शुरू हो गई।
-
October 15, 2025 7:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
मैथिली ठाकुर ने क्या कहा?
टिकट मिलने पर मैथिली ठाकुर ने कहा- "बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है; यह वाकई महत्वपूर्ण दिन है। पीएम और सीएम के आशीर्वाद से मुझे देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है. अलीनगर के लोग मेरे लिए भगवान की तरह हैं; मैं उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं इस नई यात्रा के लिए तैयार हूं... मेरा फोन लगातार बज रहा है. मुझे अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से कई फोन आए हैं. सभी ने मुझे आश्वासन और ताकत दी है... मैं इसके लिए तैयार हूं." तन, मन और आत्मा से अलीनगर की 'जनसेवा'..."
-
October 15, 2025 7:47 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट
भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिला के अलीनगर से विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दूसरी सूची में सामाजिक, क्षेत्रीय और युवाओं के प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है ताकि पर राज्य में राजग का जनाधार मजबूत किया जा सके।
-
October 15, 2025 7:10 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से की ये अपील
बिहार की सभी बहनों और माताओं को समूह में मतदान करने जाना चाहिए, गीत गाना चाहिए, थाली बजाकर लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए।
-
October 15, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विशेष कार्यक्रम आयोजित करें कार्यकर्ता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें।
-
October 15, 2025 7:09 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
युवाओं को ‘जंगल राज’ के अत्याचारों की प्रदर्शनियों में ले जाएं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे युवाओं को बिहार भर में ‘जंगल राज’ के अत्याचारों पर केंद्रित प्रदर्शनियों में ले जाएं। उनका इशारा राजद शासन की ओर था।
-
October 15, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
प्रशांत किशोर पर गिरिराज सिंह का निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि किशोर को पहले से पता था कि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे।
-
October 15, 2025 7:08 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
प्रधानमंत्री मोदी ने राजद कांग्रेस पर साधा निशाना
यह बिहार की जनता के वोट की ताकत है जिसने राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजर से बचाया है, और यह फिर से होगा।
-
October 15, 2025 6:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
नीतीश कुमार की जेडी(यू) और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
-
October 15, 2025 6:53 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा ने अब तक कितने नाम की घोषणा की
भाजपा बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब तक पार्टी ने 83 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
-
October 15, 2025 5:58 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बिहार चुनावों के लिए आई चिराग की पार्टी की पहली लिस्ट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।
-
October 15, 2025 5:47 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जन सुराज में शामिल होना गलत कदम था: आनंद मिश्रा
पूर्व आईपीएस अधिकारी और बक्सर से भाजपा उम्मीदवार आनंद मिश्रा ने कहा, "वह (शुरुआत में जन सुराज में शामिल होना) मेरा एक गलत कदम था। अब यह मेरे लिए एक दाग जैसा बन गया है। जब लोग मुझसे मेरे वहां बिताए समय के बारे में पूछते हैं तो मुझे घुटन होती है।" जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे यह शुरू से ही पता था। मुझे हमेशा से पता था कि ऐसा कभी नहीं होगा। वह जन सुराज के लिए एक सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह अच्छी बात है। अगर कोई ऐसा काम करता है जिसके लिए वह बना है, तो वह हमेशा उत्कृष्टता हासिल करेगा। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।"
-
October 15, 2025 5:16 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जनता भाजपा की साजिश को समझ गई है: पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा खुद कहते हैं कि (NDA) गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है। नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं। जनता के सामने यह उजागर हो गया है कि भाजपा कितनी लालची है। जनता भाजपा की साजिश को समझ गई है कि वे नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं।"
-
October 15, 2025 5:01 PM (IST) Posted by Malaika Imam
भाजपा की दूसरी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों के नाम
भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से चुनावी मैदान में होगी। पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट मिला है।
-
October 15, 2025 4:48 PM (IST) Posted by Malaika Imam
कांग्रेस ने 65 नामों पर लगाई मुहर
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावेरु, अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल नेता शकील अहमद खान सब-कमेटी की बैठक पूरी कर पटना रवाना हो गए हैं। पटना में अपने उम्मीदवारों की सूची के साथ तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस-राजद के बीच सीट बंटवारे का अंतिम फैसला इस बैठक में ले लिया जाएगा। सीईसी की दो बैठकों के बाद कांग्रेस में 25-25 करके 50 उम्मीदवार तय कर दिए, जबकि 11 सीटें सब-कमेटी को भेज दी गईं। आज सुबह 11 उम्मीदवारों के नामों पर सब-कमेटी ने मुहर लगा दी। कुल मिलाकर इन 61 के अलावा 4 अन्य यानी कुल 65 सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं, जिससे बातचीत की मेज पर कुछ सीटों का बदलाव करना हो तो किया जा सके।
-
October 15, 2025 4:25 PM (IST) Posted by Malaika Imam
यह धनबल के खिलाफ लड़ाई है: अजीत कुमार सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डुमरांव सीट से भाकपा (माले) उम्मीदवार अजीत कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा, "यह जनता की ताकत है। यह धनबल के खिलाफ लड़ाई है। यही लोकतंत्र का सार है। कोई भी पूंजीपति यहां आकर जनता का शोषण नहीं कर सकता।"
-
October 15, 2025 4:23 PM (IST) Posted by Malaika Imam
NDA को चुनौती देने के लिए विपक्ष पर्याप्त मजबूत नहीं: मांझी
केंद्रीय मंत्री और HAM(S) अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा, "बिहार में एनडीए को चुनौती देने के लिए कोई भी विपक्ष पर्याप्त मज़बूत नहीं है, जो 2020 से भी ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगा। विपक्ष में नेतृत्व और दूरदर्शिता, दोनों का अभाव है। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? उनके पास उठाने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है और अगर वे सत्ता में आ गए, तो कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। अनुसूचित जातियों, गरीबों और पिछड़े समुदायों को दिए गए भूमि अधिकार छीन लिए जाएंगे, और यहां तक कि महिलाओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी, इसलिए बिहार के लोग एनडीए के समर्थन में पूरी तरह एकजुट हैं।"
-
October 15, 2025 4:07 PM (IST) Posted by Malaika Imam
राघोपुर से तेजस्वी ने दाखिल किया नामांकन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने कहा, "नामांकन हो गया है। हम जीतेंगे।"
-
October 15, 2025 3:48 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जन सुराज में शामिल हुए रामचंद्र सहनी
बिहार के पूर्व भाजपा नेता रामचंद्र सहनी ने जन सुराज पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करूंगा।
-
October 15, 2025 3:33 PM (IST) Posted by Malaika Imam
इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है: संजय यादव
राजद नेता संजय यादव का कहना है, "बिहार के लोगों ने अपना इरादा बना लिया है, इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। एनडीए सरकार ने बिहार को पीछे कर दिया है, और इस तथाकथित 'डबल-इंजन' सरकार के राज में, बिहार विकास और गरीबी हटाने के सभी पैमानों पर सबसे निचले स्थान पर है।"
-
October 15, 2025 3:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
NDA की बड़ी जीत होगी-रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में बीजेपी और एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि सब ठीक है, NDA की बड़ी जीत होगी।
-
October 15, 2025 2:30 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
2010 से भी बड़ी जीत होगी, गिरिराज सिंह ने किया दावा
लखीसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "2010 में बिहार में JDU-भाजपा NDA के रूप में थी, उसमें हमने 243 में से 206 सीटें जीती थीं। इस बार हम उससे भी ज़्यादा वोटों और सीटों से जीतेंगे। हमें बस इतना पता है कि बिहार की जनता जंगल राज नहीं चलने देगी, लालू प्रसाद की सरकार वापस नहीं आएगी। अब प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार है। आज महागठबंधन में न नेता है, न नेतृत्व है, न नीयत है। यहां(NDA) नेता है, नीयत है, नेतृत्व है, सब कुछ है।"
-
October 15, 2025 2:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
तेजस्वी यादव ने नामांकन दाखिल किया
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। लालू, राबड़ी, मीसा भारती भी रहे मौजूद।
-
October 15, 2025 2:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
विजय कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया
लखीसराय। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रहे मौजूद।
-
October 15, 2025 1:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार में NDA की सरकार बनेगी- अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले कुशवाहा
अमित शाह से मुलकात के बाद बोले उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा- हमने पटना में कहा कि गठबंधन में कुछ इशू हैं। कुछ चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति थी। अब मुलाक़ात हो गई है। अब उम्मीद करते हैं आगे कठिनाई नहीं होगी। महुआ सीट पर भी विमर्श हुआ। बिहार में NDA की सरकार बनेगी
-
October 15, 2025 1:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार में बना तीसरा गठबंधन
बिहार में बना तीसरा गठबंधन। Aimim ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी के साथ किया गठबंधन । Aimim- 35, आजाद समाज पार्टी-25 और अपनी जनता पार्टी-4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव। Aimimके प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी
-
October 15, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को जेडीयू का टिकट
कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट कटा, जेडीयू ने अतिरेक कुमार को बनाया उम्मीदवार
-
October 15, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने दिया टिकट
परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया। छोटे लाल यादव कुछ दिन पहले आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हुए थे। 2020 के चुनाव में वे आरजेडी से जीते थे
-
October 15, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बरबीघा से पुष्पंजय को मिला टिकट, सुदर्शन का टिकट कटा
जेडीयू ने बरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट दिया है। सुदर्शन की जगह कुमार पुष्पंजय को टिकट मिला है।
-
October 15, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जेडीयू की पहली लिस्ट जारी
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कुछ अहम सीटें और उम्मीदवार इस प्रकार हैं
- सोनबरसा (अ.जा.) से रत्नेश सादा
- एकमा- धुमल सिंह
- शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी
- बरबीघा-डा० कुमार पुष्पंजय
- अस्थावां- जितेन्द्र कुमार
- मोकामा- अनंत सिंह
- फुलवारी (अ.जा.)- श्याम रजक
- काँटी- ई० अजीत कुमार
- राजगीर (अ.जा.)- कौशल किशोर
- नालन्दा-श्रवण कुमार
-
October 15, 2025 12:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
RLM संसदीय दल बोर्ड के अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के संसदीय दल बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज। बिना अनुमति जुलूस निकालने का आरोप। बताया जा रहा है कि संभावित उम्मीदवार आलोक सिंह मंगलवार को भारी समर्थकों के साथ दिनारा के भालुनी धाम पहुंचे थे। इस मामले में अंचल अधिकारी अजहरुद्दीन (दिनारा) ने कार्रवाई करते हुए दिनारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
-
October 15, 2025 12:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
तेजस्वी यादव नामांकन दाखिल करने के लिए राघोपुर रवाना
पटना: तेजस्वी यादव नामांकन दाखिल करने के लिए राघोपुर रवाना हो गए हैं। उनके साथ लालू प्रसाद, रबड़ी देवी और मीसा भारती भी जा रहे हैं।
-
October 15, 2025 11:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
NDA गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं- दिलीप जायसवाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "NDA में सीट बंटवारे के बाद सभी दलों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों पर चर्चा की है और चर्चा के बाद सभी अपने पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है, हमने सबसे पहले सीट बंटवारे की घोषणा की और उम्मीदवारों की सूची भी जारी की। NDA गठबंधन में कहीं कोई समस्या नहीं है। अभी मैं जेडीयू कार्यालय जा रहा हूं, और वहां हम नामांकन की तैयारी करेंगे।"
-
October 15, 2025 11:13 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली पहुंचने पर बोले कुशवाहा- गठबंधन में सीटों को लेकर कुछ मुश्किलें
दिल्ली एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- गठबंधन में सीटों को लेकर कुछ मुश्किलें हैं, इसको लेकर वो अमित शाह से मिलने आए हैं और कोशिश है कि यह पूरा मामला सुलझ जाए
-
October 15, 2025 11:06 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे, अमित शाह से मिलेंगे
राष्ट्रीय लोकमोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा पटना से राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी हैं। थोड़ी देर में उपेंद्र कुशवाहा की अमित शाह से मुलकात होने वाली है।
-
October 15, 2025 10:23 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
JDU की पहली लिस्ट आज होगी जारी -संजय झा
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "JDU की पहली लिस्ट आज जारी होगी। दूसरे चरण को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हो रही है, आज सारी चीज़ें तय हो जाएंगी। नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार कल से शुरू होगा। नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं, हम नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। 14 नवंबर को नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष का तो अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, बिहार के लोग खासकर महिलाएं, बिहार की 50% महिलाओं का वोट नीतीश कुमार को मिलेगा..."
-
October 15, 2025 10:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल समस्तीपुर और दरभंगा जाएंगे नीतीश
नीतीश कुमार कल समस्तीपुर और दरभंगा जाएंगे, नामांकन में भी होंगे शामिल।
-
October 15, 2025 10:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे नीतीश कुमार
जनता दल यूनाइटेड के नेता संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे
-
October 15, 2025 10:00 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कांग्रेस की पहली लिस्ट आज हो सकती है जारी
आज कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है,कांग्रेस ने 43 नाम तय कर लिए हैं, बाकी नाम के लिए आज ही बैठक भी होगी। शाम से सिंबल बांटना भी शुरू हो जाएगा
-
October 15, 2025 9:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
विपक्ष फूटहा ढोल है,जिसका कोई अस्तित्व नहीं-रेणु देवी
बेतिया- बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी की नेता रेणु देवी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष फुटहा ढोल है। उसका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
-
October 15, 2025 8:33 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महागठबंधन में सब ठीक, कोई सिर फुटव्वल नहीं-मृत्युंजय तिवारी
पटना में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "महागठबंधन में सब ठीक है, कोई किंतु-परंतु नहीं है, कोई सिर फुटव्वल नहीं है। महागठबंधन एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। अपार जनसमर्थन और जनता का आशीर्वाद है कि बिहार में तेजस्वी सरकार बनने जा रही है। यह NDA की विदाई है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि कहीं कुछ ठीक नहीं है, जीतन राम मांझी नाराज हैं, नीतीश कुमार नाराज हैं। NDA का मतलब हो गया है नैया डूबेगी अबकी बार। अब बिहार को तेजस्वी सरकार चाहिए।"
-
October 15, 2025 8:31 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
सब कुछ ठीक हो जाएगा-नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा।"
-
October 15, 2025 8:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
'सब कुछ ठीक हो जाएगा', दिल्ली रवाना होने से पहले बोले उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि "मैं दिल्ली जा रहा हूं, NDA जो भी तय कर रहा है, उस पर चर्चा, बात करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं और इसी उम्मीद के साथ जा रहा हूं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।"
-
October 15, 2025 8:17 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
उपेंद्र कुशवाहा को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। देर रात पटना स्थित उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बीजेपी के कई नेता उन्हं सीट बंटवारे पर मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन कुशवाहा नहीं मानें। उन्होंने बयान कि दिया कि एनडीए में सबकुछ अभी ठीक नहीं चल रहा है।
-
October 15, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
तेजस्वी राघोपुर, विजय सिन्हा लखीसराय से भरेंगे पर्चा
बिहार में आज कई दिग्गज नेता अपना नामांकन दाखिल करेंगे। RJD नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पर्चा दाखिल करेंगे तो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे।
-
October 15, 2025 8:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
चिराग ने 4 उम्मीदवारों को LJP(R) का सिंबल दिया
Lok Janshakti Party के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी (गोविंदगंज), पार्लियामेंट्री कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय (ब्रह्मपुर ), पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान (बखरी ), सीमान्त मृणाल (गरखा) को NDA लोजपा (रामविलास ) के सिंबल पर बिहार विधान सभा के चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया।
-
October 15, 2025 8:05 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
महागठबंधन की पहली लिस्ट आज हो सकती है जारी
महागठबंधन की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक गहन मंथन के बाद यह तय हुआ है कि RJD 134 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी वहीं कांग्रेस 60 सीट पर चुनाव लड़ सकती है VIP को 15, CPIML को 21 और CPI-CPM को 10 सीटें मिल सकती हैं।