बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव का आयोजन 6 नवंबर और 11 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में राज्य की महनार विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण और कौन सी पार्टी है यहां पर भारी।
महनार सीट के बारे में जानें
महनार विधानसभा सीट का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 129 है। आपको बता दें कि महनार एक सामान्य श्रेणी की सीट है जो अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। महनार बिहार के वैशाली जिले का एक हिस्सा है और हाजीपुर संसदीय सीट के तहत आता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बीना सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।
क्या है महनार का चुनावी समीकरण?
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महनार विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 3,03,945 थी। इनमें 1,63,122 पुरुष, 1,40,808 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर के वोटर्स थे। महनार विधानसभा सीच पर करीब 21 फीसदी अनुसूचित जाति और 6 फीसदी के करीब मुस्लिम मतदाता हैं।
महनार में कब है चुनाव?
महनार विधानसभा सीट पर आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
बीते चुनाव का परिणाम
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में महनार विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बीना सिंह ने जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के नेता उमेश सिंह कुशवाहा को 7,947 मतों के अंतर से हराया था। बीना सिंह को 61,721 वोट मिले और उमेश सिंह कुशवाहा को 53,774 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर लोजपा नेता रवींद्र सिंह रहे, जिन्हें 31,315 वोट मिले।
- 2015: उमेश सिंह कुशवाहा (जद-यू)
- 2010: डॉ. अच्युता नंद (भाजपा)
- 2005: राम किशोर सिंह (एलजेपी)
- 2005: राम किशोर सिंह (एलजेपी)
- 2000: राम किशोर सिंह (जद-यू)
- 1995: मुंशीलाल राय (जनता दल)
- 1990: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (सोशलिस्ट पार्टी-लोहिया)
- 1985: मुंशीलाल राय (लोकदल)
- 1980: मुंशीलाल राय (जनता पार्टी)
- 1977: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (जनता पार्टी)
- 1972: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)
- 1969: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
- 1967: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
- 1962: मुनेश्वर प्रसाद सिंह (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
- 1957: बनारसी देवी (कांग्रेस)
- 1952: दीप नारायण सिंह (कांग्रेस)
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रजौली सीट बचाने में कामयाब रहेगी RJD? जानें पिछले चुनावों के नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रजौली सीट बचाने में कामयाब रहेगी RJD? जानें पिछले चुनावों के नतीजे