Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में नतीजों से पहले बयानबाजी तेज, Exit Polls में NDA काफी आगे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोमवार को हुए एग्जिट पोल्स के मुताबिक, NDA को इन चुनावों में बहुमत मिल सकता है तथा महागठबंधन एक बार फिर सत्ता से दूर रह सकती है। इन एग्जिट पोल्स में जन सुराज पार्टी की हालत बुरी नजर आ रही है।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती शुक्रवार यानी कि 14 नवंबर को होने वाली है। इससे पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स में NDA को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है। इंडिया टीवी-MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को 147-167 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन 70-90 सीटों पर सिमट सकता है, जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
आइए, जानते हैं बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से एक दिन पहले सियासत की दुनिया में क्या चल रहा है:
Live updates : Bihar Assembly Elections 2025 Highlights
-
November 13, 2025 8:06 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
तेजस्वी यादव ने बुलाई महागठबंधन नेताओं की बैठक
काउंटिग से एक दिन पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की पार्टियों की अहम बैठक अपने सरकारी आवास पर बुलाई है। इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही। बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, भाकपा (माले) के महासचिव दिपांकर भट्टाचार्य, कृष्णा अल्लेवारु समेत महागठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टियों के नेता शामिल हुए।
-
November 13, 2025 8:00 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
नतीजों से पहले मांझी ने कार्यकर्ताओं से क्या भावुक अपील की?
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। मांझी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से मेहनत कर HAM को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है जहां अब पूरा बिहार इसकी चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कम सीटें मिलने के बावजूद इस चुनाव में HAM का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहेगा। मांझी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि परिणाम आने के बाद जीत की खुशी में न पटाखे छोड़ें और न ही कोई बड़ा जश्न मनाएं। अगर कुछ करना ही है तो उसी पैसे से किसी गरीब की मदद करें, यही असल मायने में मांझीवाद होगा।”
-
November 13, 2025 7:17 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सुनील कुमार सिंह के बयान पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर कहा, "देश की विपक्षी पार्टियां जब देश के लोगों को इस तरह के बयान देकर उकसाने का प्रयास करें तो यह चिंता का विषय है। हार इन लोगों के गले से उतरने नहीं वाली है। जो संतोष NDA के नेताओं के चेहरों पर हैं वो महागठबंधन के नेताओं के चेहरों पर नहीं है जो अपने आप में बताता है कि वे लोग किस तरह से हार रहे हैं। मेरा विश्वास बिहार और बिहारियों पर है... मैं मानता हूं कि कोई नहीं चाहेगा कि 90 का जंगलराज लौटे। न केवल एग्जिट पोल पर मैं ये बयानबाजी कर रहा हूं बल्कि NDA के नेताओं की मेहनत पर मुझे विश्वास है।"
-
November 13, 2025 7:15 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
RJD नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
भड़काऊ बयान देने के आरोप में राजद नेता सुनील सिंह के खिलाफ BNS की धारा 174, 353, 352, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123(4) और 125 तथा IT एक्ट की धारा 66 के तहत FIR दर्ज की गई।
-
November 13, 2025 6:33 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
कल समस्तीपुर में सभी स्कूल रहेंगे बंद
बिहार में वोटों की काउंटिंग की वजह से कल समस्तीपुर में सारे स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) द्वारा मतगणना की जाएगी।
-
November 13, 2025 4:37 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
'तेजस्वी का कॉन्फिडेंस हाई है तो फिर चुनाव करवाने की क्या जरूरत थी'
बीजेपी प्रदेश अध्य्क्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है, कल जब एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल में बदल जाएंगे तब आपको भी मिठाई खिलाएंगे। वहीं, तेजस्वी के 18 नवंबर को शपथ लेने के ऐलान पर दिलीप जायसवाल ने कहा, यह वोटरों का अपमान है अगर वह तारीख का खुद ही ऐलान कर रहे हैं। इतना ही उनका कॉन्फिडेंस हाई है तो फिर चुनाव करवाने की ही क्या जरूरत थी। बिहार में फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।
-
November 13, 2025 4:33 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
हमें पूर्ण भरोसा है 150 प्लस सीट आएगी- राजीव सिंह
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजीव सिंह ने कहा, हम जश्न की तैयारी कर रहे हैं, हमें पूर्ण भरोसा है 150 प्लस सीट आएगी। तेजस्वी यादव तो 2020 में भी मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे थे लेकिन सब जानते हैं क्या हुआ..?? "अलविदा चाचा" नहीं "फिर से चाचा" कहिए। यह लोग हारेंगे तो EVM को दोष देंगे।
-
November 13, 2025 2:00 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है'
RJD नेता तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट किया, 'कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है। बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।'
-
November 13, 2025 12:53 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'यह कानून के राज वाली सरकार है'
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को JDU प्रदेश कार्यालय में JDU MLC संजय गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कार्यालय से बाहर निकलते वक्त संजय गांधी को दिलीप जायसवाल ने शुभकामनाएं दी। RJD की धमकी पर जायसवाल ने कहा, 'यह कानून के राज वाली सरकार है, गुंडाराज वाली सरकार नहीं। हार की हताशा में है RJD के लोग। ये लोग जनता और मतदाता का अपमान कर रहे है।'
-
November 13, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
नतीजों से पहले पप्पू यादव ने किया फेसबुक पोस्ट
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से पहले लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक फेसबुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में इन्होंने लिखा है कि वह नतीजों से पहले अपने 'दिल की बात' कर रहे हैं। उन्होंने अपने वीडियो पर दर्शकों के सुझाव मांगे हैं।
-
November 13, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'लोगों ने मन बना लिया था कि नीतीश को CM बनाएंगे'
भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'एग्जिट पोल के पहले ही ये तय हो गया था कि सरकार NDA की ही बनेगी और उसके अनुसार परिणाम आया है। परिणाम के पहले ही लोगों ने मन बना लिया था कि हम NDA को वोट करेंगे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएंगे।'
-
November 13, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'NDA सरकार बनाने जा रही है'
बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा, 'NDA सरकार बनाने जा रही है। सोर्स से जानकारी मिल रही है और साफ नजर आ रहा है कि NDA की सरकार बनने वाली है। कल परिणाम आने के बाद NDA की सरकार बनेगी।'
-
November 13, 2025 11:38 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'EVM से लदे ट्रक के परिसर में घुसने की सूचना झूठी थी'
बिहार में रोहतास की ज़िलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया, 'कल शाम हमें सूचना मिली कि EVM से भरा एक ट्रक बाजार समिति, तकिया में घुसा है। यह सूचना मिलने के बाद, हमने पाया कि एक ट्रक 7:59 पर बाजार समिति में घुसा था और पुलिस ने उसकी पूरी जांच की थी; इसकी प्रविष्टि लॉगबुक में दर्ज की गई थी। प्रविष्टि में लिखा था कि ट्रक खाली बक्सों से भरा था। उम्मीदवार, उनके अधिकृत कर्मचारी और उनके समर्थक वहां बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन सभी के सामने ट्रक को खोला गया और उसमें ढेर सारे स्टील के बक्से मिले। हर बक्सा निकाला गया और सभी बक्से खाली पाए गए। पूरे ट्रक की जांच करने के बाद, सभी बक्सों को उसी ट्रक में वापस लोड कर दिया गया। वहां मौजूद सभी उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया कि EVM से लदे ट्रक के परिसर में घुसने की सूचना झूठी थी और ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए, क्योंकि स्थिति बहुत संवेदनशील है।'
-
November 13, 2025 11:35 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'80 लाख मतदाता वोट देने से वंचित हुए हैं'
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, 'अभी 14 नवंबर तक परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी। जो वोट चोरी हुई है उसका बहुत व्यापक असर इस चुनाव पर पड़ेगा। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि 80 लाख वोट बिहार में चोरी हुए हैं। 80 लाख मतदाता वोट देने से वंचित हुए हैं।'
-
November 13, 2025 10:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'अखिलेश, तेजस्वी, राहुल को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे? लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव को मदद किए? ना गरीब की मदद की ना यादव की, बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है।'
-
November 13, 2025 10:22 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता'
बिहार एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा, देखते हैं क्या होता है। मैं महुआ सीट जीत रहा हूं। हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं।'
-
November 13, 2025 10:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'NDA सरकार फिर से सत्ता में आ रही है'
बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'मतदाताओं ने अपना जनादेश दे दिया है और अब यह EVM में बंद हो गया है। हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है। बिहार की जनता NDA सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। जब सत्ता विरोधी लहर होती है, तो मतदाता उत्साह में वोट डालने नहीं जाते। चुनाव के दौरान राज्य में कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिससे पता चले कि यह सरकार समर्थक चुनाव था। मतदाताओं ने चुपचाप अपना वोट डाला है। NDA सरकार फिर से सत्ता में आ रही है।'
-
November 13, 2025 9:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
दूसरे चरण में भी किसी मतदान केंद्र पर पुन:मतदान की सिफारिश नहीं
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि बिहार में दूसरे चरण में जिन 122 विधानसभा सीट पर चुनाव हुए, उनमें से किसी भी मतदान केंद्र पर पुन:मतदान की सिफारिश नहीं की गई है। आयोग ने बताया कि राज्य के हाल के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी भी मतदान केंद्र पर पुन:मतदान का आदेश नहीं दिया गया।
-
November 13, 2025 9:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने भारी संख्या में चुनाव में भाग लिया
विजय कुमार चौधरी ने कहा- ‘रिकॉर्ड मतदान आंकड़े दर्शाते हैं कि महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने भारी संख्या में चुनाव में भाग लिया है। यह बिहार के मतदाताओं की बढ़ती जागरुकता का प्रतीक है।
-
November 13, 2025 9:29 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
CM नीतीश ने किया मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और दरगाह का दौरा
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को राज्य में ‘‘शांतिपूर्ण और निर्विवाद’’ मतदान के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न धर्मस्थलों-मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और दरगाह गए।
-
November 13, 2025 9:29 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
1951 के बाद का सबसे अधिक मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान छह और 11 नवंबर को हुआ था। इस बार राज्य में 1951 के बाद का सबसे अधिक 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
-
November 13, 2025 9:26 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
मतगणना से पहले ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मतगणना शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में स्थापित 46 केंद्रों पर की जाएगी।
-
November 13, 2025 9:26 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
NDA और ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों को जीत का भरोसा
बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद भाजपा-नीत NDA और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दोनों ने ही अपनी जीत का विश्वास जता रहे हैं। NDA जहां उच्च मतदान को “सुशासन के समर्थन में जनादेश” के रूप में देख रहा है, वहीं विपक्ष इसे “परिवर्तन की जनता की इच्छा” का संकेत मान रहा है।
-
November 13, 2025 9:24 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
महागठबंधन की हार पक्की है- JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद
पटना: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "उनकी और उनके साथियों(महागठबंधन) की हार पक्की है...खुद राघोपुर सीट से भी तेजस्वी यादव चुनाव हार रहे हैं इसलिए वो मतगणना के बाद जब नतीजे आएंगे, वो उसके लिए जो बहाने ढूंढते रहे हैं, उनको वो फिर क्रमबद्ध तरीके से बताएंगे...मतदाताओं ने हम पर भरोसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने बिहार में काम होते हुए देखा…"
-
November 13, 2025 9:23 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
तेजस्वी यादव अपनी संभावित पराजय को लेकर चिंतित- केसी त्यागी
तेजस्वी यादव के बयान पर JDU नेता केसी त्यागी ने कहा, "तेजस्वी यादव अपनी संभावित पराजय को लेकर चिंतित हैं इसलिए इस तरह के वक्तव्य दे रहे हैं...' उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल को जनता ने सराहा है...इस बार महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया है..."
-
November 13, 2025 9:22 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
टाईगर अभी जिंदा है- नीतीश कुमार का पोस्टर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया, जिस पर लिखा है "टाईगर अभी जिंदा है"।
-
November 13, 2025 9:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
बिहार में 16 नवंबर तक आचार संहिता लागू
बिहार में आचार संहिता की तारीख 16 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध होगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों के तहत 14 नवंबर 2025 को मतगणना होनी है। (ANI)
-
November 13, 2025 8:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिए 501 किलो लड्डू के ऑर्डर
भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही है। यही वजह है कि एग्जिट पोल में NDA को भारी बढ़त दिखने के बाद पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 501 किलोग्राम लड्डू के ऑर्डर दे दिए गए हैं।
-
November 13, 2025 8:17 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे'
तेजस्वी यादव ने कहा, 'इस बार 2020 की तुलना में बिहार में 72 लाख अधिक मत पड़े हैं और यह वोट परिवर्तन के पक्ष में पड़े हैं। प्रदेश में 72 लाख लोगों ने नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं बल्कि बिहार में बदलाव लाने और सरकार बदलने के लिए मतदान किया है। लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और हम 18 नवंबर को शपथ लेंगे।'
-
November 13, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हवा महागठबंधन के पक्ष में बह रही है'
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन 'I.N.D.I.A.' चुनाव बाद के सर्वेक्षणों के नतीजों पर विश्वास नहीं कर सकता और बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट से पता चलता है कि हवा महागठबंधन के पक्ष में बह रही है।
-
November 13, 2025 8:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'...तो वोटर लिस्ट और EVM में 'हेरफेर' का कमाल होगा'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला बराबरी का था और यदि NDA को 140 से अधिक सीटें मिलती हैं तो यह मतदाता सूची और EVM में 'हेरफेर' का कमाल होगा। राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान बिहार का दौरा किया था और उन्हें बराबर की लड़ाई मैदान में दिखी।
-
November 13, 2025 8:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'हम 65–70 से कम सीटें नहीं जीतेंगे'
JDU के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि NDA को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और JDU एक बार फिर 'राज्य की नंबर एक पार्टी' के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा, 'हम 65–70 से कम सीटें नहीं जीतेंगे। एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करता, लेकिन NDA 130–135 सीटों के साथ आरामदायक बहुमत में रहेगा।'
-
November 13, 2025 7:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
तेजस्वी ने भविष्यवाणियों को खारिज किया
RJD नेता और विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इन सभी भविष्यवाणियों को खारिज किया और कहा कि 'जैसे अतीत में मीडिया ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में बढ़ा-चढ़ा कर खबरें दी थीं या अभिनेता धर्मेंद्र की ‘मृत्यु’ जैसी गलत खबर दी थी वैसे ही इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।'
-
November 13, 2025 7:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'वास्तविक जीत का अंतर इससे भी बड़ा होगा'
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा, 'लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है, जो केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में संभव है। एग्जिट पोल जनता की भावना को दर्शाते हैं, हालांकि हमें विश्वास है कि वास्तविक जीत का अंतर इससे भी बड़ा होगा।'
-
November 13, 2025 7:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई है EVM
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद EVM को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। मतगणना शुक्रवार को राज्य के सभी 38 जिलों में स्थापित 46 केंद्रों पर की जाएगी। मतदान में प्रयुक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'स्ट्रॉन्ग रूम परिसर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा CRPF को सौंपा गया है, जबकि बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पुलिस को दी गई है। इसके अलावा चौबीस घंटे सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।'
-
November 13, 2025 7:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
शुक्रवार को आएगा जनता का फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद जैसे-जैसे मतगणना का दिन करीब आ रहा है, NDA और महागठबंधन दोनों ने ही अपनी जीत का विश्वास जता रहे हैं। NDA जहां उच्च मतदान को 'सुशासन के समर्थन में जनादेश' के रूप में देख रहा है, वहीं विपक्ष इसे 'परिवर्तन की जनता की इच्छा' का संकेत मान रहा है। निर्णायक परिणाम शुक्रवार को स्पष्ट करेगा कि लोग JDU प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका देंगे या बदलाव का रास्ता चुनेंगे।