A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: राज्य की रोसड़ा सीट पर किसका पलड़ा है भारी? जानें समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव: राज्य की रोसड़ा सीट पर किसका पलड़ा है भारी? जानें समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों की नजर राज्य की रोसड़ा विधानसभा सीट पर है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किसका पलड़ा है भारी और क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

Rosera seat bihar assembly election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रोसड़ा विधानसभा चुनाव।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा। चुनावी तैयारियों के बीच जनता और राजनीतिक दलों की नजर राज्य की रोसड़ा विधानसभा सीट पर है। आइए जानते हैं इस सीट का पूरा चुनावी समीकरण।

रोसड़ा सीट के बारे में जानें

रोसड़ा बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और इसका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 139 है। रोसड़ा विधानसभी सीट को SC वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। इस सीट पर राजद, जदयू, कांग्रेस और भाजपा प्रमुख राजनीतिक दल हैं। रोसरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय जनता पार्टी के बीरेंद्र कुमार वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं।

रोसड़ा सीट का समीकरण

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान रोसड़ा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,30,203 मतदाता थे। इनमें से 1,75,406 पुरुष और 154790 महिला मतदाता थे। सात मतदाता तृतीय लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 622 डाक मत डाले गए। रोसड़ा में सर्विस वोटर्स की संख्या 224 (210 पुरुष और 14 महिला) थी।

रोसड़ा में चुनाव और रिजल्ट की तारीख

रोसड़ा निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दिन राज्य के अन्य 121 सीटों पर भी वोटिंग होगी। अन्य सीटों के साथ ही महुआ सीट पर हुए चुनाव का परिणाम भी 14 नवंबर जारी किया जाएगा।

बीते चुनाव का परिणाम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, रोसड़ा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बीरेंद्र कुमार ने 35,744 मतों (19.53%) के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 87,163 वोट मिले और उनका वोट शेयर 47.93% रहा। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार नागेंद्र कुमार विकल को हराया, जिन्हें 51,419 मत (28.27%) मिले। चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार कृष्ण राज 24,947 मतों (12.48%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • 2015: डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
  • 2010: मंजू हजारी (भारतीय जनता पार्टी)
  • अक्टूबर, 2005: गजेंद्र (राष्ट्रीय जनता दल)
  • फरवरी, 2005: गजेंद्र (राष्ट्रीय जनता दल)
  • 2000: अशोक कुमार (समता पार्टी)
  • 1995: गजेंद्र प्रसाद सिंह (जनता दल)
  • 1990: गजेंद्र सिंह (जनता दल)
  • 1985: भोला मंदार (लोकदल)
  • 1980: रामाश्रय राय (कांग्रेस)
  • 1977: प्रयाग मंडल (स्वतंत्र)

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रामनगर सीट पर क्या हैं समीकरण? जानें क्या कहता है इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कौन बनेगा सिकंदरा सीट का 'सिकंदर'? जानें पिछले चुनावों के नतीजे