A
Hindi News बिहार भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नडडा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी जैसे कई दिग्गज नेता हैं।

Bihar BJP released star campaigners list - India TV Hindi Image Source : PTI भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित शीर्ष नेता शामिल हैं। भाजपा की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, मोहन यादव, देवेंद्र फडनवीस और हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  • नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नडडा
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • शिवराज सिंह चौहान
  • धर्मेन्द्र प्रधान
  • गिरिराज सिंह
  • योगी आदित्यनाथ
  •  देवेन्द्र फडनवीस
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • मोहन यादव
  • रेखा गुप्ता
  • स्मृति ईरानी
  • केशव प्रसाद मौर्य
  • सी.आर.पाटिल
  • डॉ. दिलीप कुमार जयसवाल
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रेनू देवी
  • डॉ. प्रेम कुमार
  • नित्यानन्द राय
  • राधा मोहन सिंह
  • साध्वी निरंजन ज्योति
  • सतीश चन्द्र दुबे
  • राज भूषण चौधरी
  • अश्विनी कुमार चौबे
  • रविशंकर प्रसाद
  • नन्द किशोर यादव
  • राजीव प्रताप रूडी
  • डॉ. संजय जयसवाल
  • विनोद तावड़े
  • बाबूलाल मरांडी
  • प्रदीप कुमार सिंह
  • गोपालजी ठाकुर
  • जनक राम
  • पवन सिंह
  • मनोज तिवारी
  • रवि किशन
  • दिनेश लाल यादव "निरहुआ"

भाजपा ने जारी किए सभी उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बुधवार को दोपहर में भाजपा ने अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। बुधवार की रात को पार्टी ने 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

कब है बिहार में चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा।

 

ये भी पढे़ं- बिहार चुनाव: भाजपा ने घोषित किए सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट, तेजस्वी यादव के खिलाफ इस नेता को टिकट

चिराग पासवान की LJP-R ने सभी 29 उम्मीदवारों का किया ऐलान, बहादुरगंज से मुस्लिम को मिला टिकट