A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वैशाली सीट की काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किसकी होगी जीत और क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

bihar assembly elections 2025 vaishali seat - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वैशाली विधानसभा चुनाव।

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और चुनाव प्रचार के मैदान में उतर गए हैं। आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का 6 और 11 नवंबर को होने वाला है और चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को आएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है। इस चुनाव में राज्य की वैशाली विधानसभा सीट को लेकर भी काफी चर्चा है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

जानें वैशाली विधानसभा सीट के बारे में

वैशाली विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और वैशाली संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ये एक सामान्य श्रेणी यानी की अनारक्षित विधानसभा सीट है। इस सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी के गठबंधन और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी लेकिन बीते दो दशकों से जेडीयू ने इस सीट पर 5 बार जीत हासिल की है।

वैशाली में कब है चुनाव?

वैशाली विधानसभा सीट पर आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

क्या है वैशाली सीट का समीकरण?

वैशाली एक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र है। यहां की कुल जनसंख्या में करीब 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति और करीब 13 फीसदी प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वैशाली में 3,28,862 मतदाता थे। इनमें 1,76,745 पुरुष, 1,52,103 महिला और 14 थर्ड जेंडर थे। इस चुनाव में 59.05% वोटिग हुई थी। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में  56.27% वोटिग हुई थी।

बीते चुनाव का परिणाम

  • 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट पर जदयू के सिद्धार्थ पटेल ने 69,780 वोट (35.96 प्रतिशत) प्राप्त कर यह सीट जीती और कांग्रेस के संजीव सिंह को हराया, जिन्हें 62,367 वोट (32.14 प्रतिशत) मिले। तीसरे स्थान पर लोजपा नेता अजय कुमार कुशवाहा को 33,351 वोट (17.18 प्रतिशत) मिले।
  • 2015 के बिहार चुनावों में वैशाली सीट पर जेडी-यू नेता राज किशोर सिंह को 79,286 वोट (47.62 प्रतिशत) मिले थे, जिन्होंने हम (एस) नेता वृषिण पटेल को हराया था, जिन्हें 48,225 वोट (28.96 प्रतिशत) मिले थे। तीसरे स्थान पर, निर्दलीय उम्मीदवार विनय पासवान को 7,975 वोट (4.79 प्रतिशत) मिले थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election: महुआ विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? पढ़ें क्षेत्र का पूरा समीकरण

बिहार चुनाव 2025: लालगंज विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें बीते चुनाव के आंकड़े