Chapra Election Result 2025: छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव का क्या है हाल? यहां देखें रिजल्ट
Chapra Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा है।

Chapra Election Result 2025: बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसका परिणाम शुक्रवार 14 नवंबर को सामने आया। राज्य में डाले गए मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। बता दें कि बिहार में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। इस चुनाव में राज्य की छपरा सीट भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस सीट से राजद ने भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को टिकट दिया । उनका मुकाबला भाजपा की छोटी कुमारी से था। हालांकि, खेसारी को हार झेलनी पड़ी।
बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव हार गए। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी इस सीट से जीत गईं। छोटी कुमारी को कुल 86845 वोट मिले और उन्होंने 7600 वोट से चुनाव जीता। आरजेडी के खेसारी लाल यादव को 79245 वोट मिले। जनसुराज की ओर से चुनाव लड़ रहे जय प्रकाश सिंह को सिर्फ 3433 वोट मिले।
कौन-कौन है मैदान में?
छपरा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी और राजद के खेसारी लाल यादव के बीच था। इसके अलावा जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह भी मैदान में थे। इसके अलावा 4 उम्मीदवार(राणा यशवंत प्रताप सिंह, पद्मा मिश्रा, एमडी सुल्तान हुसैन इदरीशी, राखी गुप्ता) निर्दलीय ताल ठोंक रहे थे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की शानदार जीत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें जीतीं। बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी और 85 सीटों के साथ जेडीयू दूसरे नंबर पर रही। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी 19 सीटें जीतने में सफल रही। महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। आरजेडी को 25 सीटें मिली और कांग्रेस सिर्फ 6 सीटें जीत सकी। एआईएमआईएम को भी पांच सीटें मिलीं। जीतन राम मांझी की हम को 5 सीटों पर जीत मिली।
बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट यहां देखें- Bihar Election Result 2025 LIVE
ये भी पढ़ें- Maithili Thakur Result Live: अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर का क्या है हाल? यहां देखें रिजल्ट