A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Exit Poll 2025 : बिहार में फिर बन सकती है NDA सरकार, एग्जिट पोल के नतीजों में 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान

Bihar Exit Poll 2025 : बिहार में फिर बन सकती है NDA सरकार, एग्जिट पोल के नतीजों में 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान

Bihar Exit Poll 2025 Live: इंडिया टीवी-MATRIZE EXIT POLL के नतीजों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Exit Poll 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के आसार हैं। इंडिया टीवी-MATRIZE EXIT POLL के नतीजों के मुताबिक बिहार में NDA 147-167 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 02-08 सीट जा सकती है। EXIT POLL के मुताबिक बिहार में 65 फीसदी महिलाओं ने एनडीए का समर्थन किया है।

Live updates : Bihar Exit Poll 2025 Live Updates

  • 7:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एनडीए को 48.4 % वोट-EXIT पोल

    बिहार की सभी 243 सीटों के एग्जिट पोल नतीजों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए की लैंडस्लाइड जीत होने जा रही है। वोट प्रतिशत की बात करें तो NDA को 48.4 %, महागठबंधन को 36.8 % और अन्य को 14.8 % वोट मिलने का अनुमान हैं।

  • 7:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पार्टीवार सीटों का आंकड़ा

    बिहार  - 243 सीट 

    एनडीए
    JDU-67-75
    BJP-67-73
    LJPR-7-9
    HAM-4-5
    RLM-1-2

    महागठबंधन
    RJD-53-58
    CONG- 10-12
    VIP- 1-4
    CPIML- 5-8
    CPI/CPIM- 4-6 

    अन्य
    जनसुराज -0-2
    AIMIM-2-3
    निर्दलीय और अन्य 0-5

    इंडिया टीवी-MATRIZE 

     

  • 7:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की 243 सीटों के EXIT पोल का आंकड़ा

    इंडिया टीवी-MATRIZE  EXIT POLL के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में NDA सरकार बनाती दिखाई दे रही है।  बिहार में NDA 147-167 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटों मिल सकती है।
    वहीं अन्य के खाते में 02-08 सीट जा सकती है

     

  • 7:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सीमांचल रीजन का EXIT पोल

    इंडिया टीवी-MATRIZE  EXIT POLL  के मुताबिक सीमांचल रीजन में भी NDA मजबूत स्थिति में है। सीमांचल रीजन में विधानसभा की कुल 24  सीटें में से NDA 10-12 सीट जीत सकता है। महागठबंधन को 10-12 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी का जादू बेअसर नजर आ रहा है। उन्हें  2-3 सीटें मिल सकती हैं। जनसुराज को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

  • 7:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भोजपुर रीजन का EXIT पोल

    इंडिया टीवी-MATRIZE  EXIT POLL  के मुताबिक भोजपुर रीजन में भी NDA मजबूत स्थिति में है। भोजपुर रीजन में विधानसभा की कुल 67 सीटें में से NDA 37-42 सीट जीत सकता है। महागठबंधन को 20-25 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज को 0-1 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।

  • 7:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मगध रीजन में कौन आगे?

    इंडिया टीवी-MATRIZE  EXIT POLL  के मुताबिक मगध रीजन में भी NDA मजबूत स्थिति में है। मगध रीजन में विधानसभा की कुल 51 सीटें में से NDA 30-35 सीट जीत सकता है। महागठबंधन को 17-22 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज को 0-1 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।

  • 7:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ओबीसी वोटर्स किसके पक्ष में? जानें EXIT POLL के नतीजे

    इंडिया टीवी-MATRIZE  EXIT POLL  के अनुमानों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत OBC ने NDA को, 39 प्रतिशत ने महागठबंधन को और 4 प्रतिशत ने जन सुराज पार्टी (JSP) को अपना समर्थन दिया।

     

  • 7:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    65% महिला वोटर्स ने एनडीए का समर्थन किया-एग्जिट पोल

    इंडिया टीवी-MATRIZE के EXIT POLL के मुताबिक 65% महिला मतदाताओं ने एनडीए का समर्थन किया जबकि केवल 27% महिलाओं ने महागठबंधन को वोट दिया। वहीं, 6 प्रतिशत महिलाओं ने जन सुराज पार्टी को वोट दिया।

     

  • 6:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मगध रीजन का EXIT POLL थोड़ी देर में

    मगध रीजन की 51 सीटों का EXIT POLLथोड़ी देर में आने वाला है। मगध रीजन में राजधानी पटना, नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा और जीतनराम मांझी का गृह क्षेत्र गया भी शामिल है। जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और नवादा ये वो इलाका है, जहां वर्ष 2020 में तेजस्वी यादव के महागठबंधन ने लीड ली थी और यहां NDA को जबरदस्त घाटा हुआ था। 

  • 6:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    101 सीटों के EXIT POLL में एनडीए को बढ़त

    अभी तक मिथिलांचल और भागलपुर के 101 सीटों का EXIT POLL आ चुका है। इनमें एनडीए के खाते में 70 से 78 सीटें जाती हुई दिख रही हैं जबकि महागठबंधन के खाते में 25 से 33 सीटें जाने का अनुमान है। वहीं जनसुराज को 0-1 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

     

  • 6:44 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    भागलपुर रीजन का EXIT पोल

    EXIT POLL के नतीजों के मुताबिक भागलपुर में NDA जबरदस्त जीत की ओर जा रही है। भागलपुर क्षेत्र में कुल 30 सीटें हैं। यहां NDA को 20-23 सीट मिल सकती है, महागठबंधन 7-10 सीट जीत सकता है जबकि  जननसुराज को 0-1 सीट मिल सकती है। बता दें कि इस रीजन में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और बेगूसराय जिलों की 30 सीटें आती हैं। 2020 में इस रीज़न में NDA को चिराग पासवान की वजह से कुछ घाटा हुआ था। 30 सीटों में 18 सीटें NDA के पास थीं, 10 सीटें महागठबंधन ने जीती थी।

     

     

  • 6:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    इंडिया टीवी-Matrize के एग्जिट पोल का method क्या है?

    इंडिया टीवी  Matrize के एग्जिट पोल में सैंपल साइज 66,087 था । इसमें 31,722 पुरुष और 19,165 महिलाएं शामिल हुईँ। सर्वेक्षण के लिए रैंडम सैंपलिंग पद्धति द्वारा विधानसभा क्षेत्रों से डेटा लिए गए। इसमें त्रुटि की संभावना +/- 3 प्रतिशत है।

     

  • 6:31 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मिथिलांचल का EXIT POLL रिजल्ट

    इंडिया टीवी-MATRIZE के EXIT POLL के नतीजों के मुताबिक मिथिलांचल क्षेत्र की 71 सीटों में से NDA को 50-55 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महागठबंधन को 18-23, जनसुराज- 0-1 और  अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

     

  • 6:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    Exit Poll का पहला आंकड़ा थोड़ी देर में

    Exit Poll का पहला आंकड़ा थोड़ी देर में आनेवाला है।  मिथिलांचल क्षेत्र की 71 सीटों का पहला आंकड़ा इस चुनाव की तस्वीर को सामने रखेगा। मिथिलांचल बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड का गढ़ माना जाता रहा है। पहले चरण में विधानसभा की 121 और दूसरे चरण की दूसरे चरण की 122 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है।

  • 6:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    2020 के चुनावों में जेडीयू का प्रदर्शन कैसा रहा?

    2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड ने 115 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल 43 सीटें जीतने में सफल रही थी। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 71 सीटें जीती थी। 2015 में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन था।

     

  • 6:15 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    2020 के बिहार चुनावों में बड़ी पार्टी कौन थी?

    2020 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस समय उसने 75 सीटें जीती थीं। हालाxकि, 2015 के बिहार चुनावों में RJD ने 80 सीटें जीती थी। इस तरह से 2020 में उसकी सीटों की संख्या में पांच की कमी आई थी।

     

  • 6:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दूसरे चरण में कहां कितनी वोटिंग?

    अररिया जिले में 67.79 % वोटिंग
    औरंगाबाद में 64.48 % मतदान
    बांका में 68.91 %  वोटिंग
    भागलपुर में 66.03 % वोटिंग
    गया में 67.50 %  वोटिंग
    जहानाबाद में 64.36 % वोटिंग
    कटिहार में 75.23 %  वोटिंग
    पूर्णिया में 73.79 % वोटिंग
    पूर्वी चंपारण में 69.31 % मतदान
    पश्चिमी चंपारण में 69 % मतदान
    सीतामढ़ी में 65.29 %  मतदान
    मधुबनी में 61.79 %  मतदान
    शिवहर में 67.31 % मतदान

  • 6:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मिथिलांचल में इस बार क्या होने जा रहा है?

    EXIT POLL की शुरुआत मिथिलांचल रीजन की 71 सीटों से होगी। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में फैला ये इलाका NDA का गढ़ है। यह इलाका बीजेपी और जेडीयू का गढ़ माना जाता है। ये किला 2020 में भी नहीं हिला था। थोड़ी देर में EXIT POLL के नतीजे आएंगे।

     

  • 6:06 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बहुमत का आंकड़ा क्या है?

    राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए कम से कम 122 सीटें हासिल करनी होगी।  किसी भी राज्य में बहुमत का आंकड़ा कुल विधानसभा सीटों की संख्या का आधा और एक अतिरिक्त सीट होती है। 

     

  • 6:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार में कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?

    1. तेजस्वी यादव (राजद): राघोपुर.

    2. सम्राट चौधरी (भाजपा): तारापुर.

    3. विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी): लखीसराय.

    4. विजय कुमार चौधरी (जेडीयू): सरायरंजन.

    5. रामकृपाल यादव (बीजेपी): दानापुर.

    6. अनंत कुमार सिंह (जेडीयू): मोकामा.

    7. नितिन नबीन (बीजेपी): बांकीपुर.

    8. श्याम रजक (जेडीयू): फुलवारी.

    9. भाई वीरेंद्र (राजद): मनेर.

    10. राजेश राम (कांग्रेस): कुटुंबा.

    11. शकील अहमद खान (कांग्रेस): कदवा.

    12. दीपा मांझी (HAM): इमामगंज.

    13. श्रेयसी सिंह (भाजपा): जमुई.

    14. बीमा भारती (राजद): रूपौली.

    15. तारकिशोर प्रसाद (बीजेपी): कटिहार.

    16. रेनू देवी (बीजेपी): बेतिया.

    17. राजू तिवारी (एलजेपी-आरवी): गोविंदगंज.

    18. स्नेहलता कुशवाहा (आरएलएम): सासाराम.

    19. महेश्वर हजारी (जेडीयू): कल्याणपुर.

    20. उमेश सिंह कुशवाहा (जेडीयू): महनार.

    21.खेसारी लाल यादव (आरजेडी):छपरा.

    22. मैथिली ठाकुर (भाजपा): अलीनगर.

    23. तेज प्रताप यादव (जेजेडी): महुआ.

    24. ओसामा शहाब (आरजेडी): रघुनाथपुर.

    25. राज कुमार रे (जेडीयू): हसनपुर.

    26. शैलेश कुमार मंडल (जेडीयू): गोपालपुर.

    27. अजीत शर्मा (कांग्रेस): भागलपुर.

    28. उदय नारायण चौधरी (राजद): सिकंदरा.

    29. शशांत शेखर (कांग्रेस): पटना साहिब.

    30. वीणा देवी (राजद): मोकामा.

    31. रामानुज प्रसाद यादव (राजद): सोनपुर.

    32. हुलास पांडे (एलजेपी-आरवी): ब्रह्मपुर।

    33. अवध बिहारी चौधरी (राजद): सीवान.

    34. शाश्वत केदार पांडे (कांग्रेस): नरकटियागंज.

    35. प्रमोद कुमार सिन्हा (भाजपा): रक्सौल।

    36. कृष्णनंदन पासवान (भाजपा): हरसिद्धि।

    37. प्रेम कुमार (भाजपा): गया टाउन।

    38. संतोष सहनी (वीआईपी): गौरा बौराम.

    39. ललित कुमार यादव (राजद): दरभंगा ग्रामीण।

    40. मदन सहनी (जेडीयू) : बहादुरपुर

  • 5:49 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% वोटिंग हुई। वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।किशनगंज में 76%, कटिहार में 75%, पूर्णिया में 74%, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में 70% और सुपौल में 71% वोटिंग हुई।

  • 5:34 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दूसरे चरण में कई प्रमुख नेताओं ने डाले वोट

    जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने वोटिंग की। राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, जमुई से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी श्रेयसी सिंह तथा निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने भी अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान किया। ज्योति भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी हैं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाला। 

  • 5:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    इंडिया टीवी-MATRIZE के EXIT POLL के नतीजे थोड़ी देर में

    इंडिया टीवी-MATRIZE के EXIT POLL में बिहार के हर क्षेत्र की विस्तार से जानकारी मिलेगी। मिथिलांचल क्षेत्र की 71 सीटों, भागलपुर क्षेत्र की 30 सीटों, मगध की 51 सीटों , भोजपुर की 67 सीटों और सीमांचल की 24 सीटों पर EXIT पोल के नतीजे आप इंडिया टीवी पर देख पाएंगे।

     

  • 5:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में बंपर वोटिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की 122 सीटों पर बंपर वोटिंग की खबर है। शाम 3 बजे तक ही 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी। अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं। वोट प्रतिशत का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। पहले राउंड में 121 सीटों पर 65% वोट पड़े थे जो एक रिकॉर्ड था