A
Hindi News बिहार Bihar Election: 'बिहार की जनता ने BJP को दिए 20 साल, हम सिर्फ मांग रहे 20 महीने', पटना में बोले तेजस्वी यादव

Bihar Election: 'बिहार की जनता ने BJP को दिए 20 साल, हम सिर्फ मांग रहे 20 महीने', पटना में बोले तेजस्वी यादव

Bihar Election: चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार तेजस्वी यादव और लालू परिवार को टार्गेट करने में लगे हुए हैं। महागठबंधन के नेता अपने तरीके से इन आरोपों का पलटवार कर रहे हैं।

मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव- India TV Hindi Image Source : ANI मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर चल रहा है। सभी पार्टी के नेता चुनावी रैली कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता बिहार में चुनावी रैली करके लालू के जंगलराज की बातों को दोहरा रहे हैं। महागठबंधन के नेता बीजेपी के आरोपों का पलटवार करने में लगे हैं। रविवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने एक साथ कई जनसभा को संबोधित किया। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी राविवार को कटिहार, किशनगंज, अररिया जिले के विभिन्न विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने बिहार की जनता से सिर्फ 20 महीने मांगे। वहीं, एनडीए ने आरजेडी पर उनके प्रत्याशी पर हमला करने का आरोप लगाया।

 

Live updates : Bihar Election:

  • 11:47 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    चिराग ने राजद पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "विपक्षी दलों, खासकर राजद, की विचारधारा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हथकंडे का इस्तेमाल करने की है। हमारी लड़ाई इसी मानसिकता के खिलाफ है। भक्तियारपुर के एनडीए उम्मीदवार, लोजपा नेता अरुण कुमार के काफिले पर आज विपक्षी दलों से जुड़े असामाजिक तत्वों ने हमला किया। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि राजद सोचती है कि समाज के वंचित तबके के लोग केवल वोट देने के लिए अच्छे हैं, इन लोगों को समाज में उस स्तर तक नहीं पहुंचना चाहिए कि वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। इसीलिए जब भी दलित या पिछड़े वर्ग का कोई व्यक्ति शक्तिशाली होने लगता है, तो ये लोग उसे किसी भी तरह से धमकाने की कोशिश करते हैं। चिराग पासवान, लोजपा और एनडीए ऐसे असामाजिक तत्वों से कभी बातचीत नहीं करेंगे। मेरी सरकार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बिहार में कभी भी 'जंगल राज' की वापसी नहीं होने देंगे।"

  • 9:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    धर्मेंद्र प्रधान ने दी छठ की शुभकामनाएं

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पार्टी नेता नितिन नवीन के आवास पर छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है। सभी लोग छठी मैया की पूजा कर रहे हैं। बिहार में जिस तरह छठ पर्व इतनी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है, वैसा दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

  • 8:07 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    छठ मनाने चिराग के घर पहुंचे नीतीश

    सीएम नीतीश कुमार छठ पूजा समारोह के लिए केंद्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे। इस दौरान चिराग ने शॉल पहनाकर नीतीश का स्वागत किया।

  • 7:50 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक दूंगा- तेजस्वी

    अररिया के जोकीहाट विधानसभा के उदाहाट मैदान में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव चुन्नू और मुन्नू का खेल नहीं है। चुन्नू को वोट दे दिए तो मुन्नू नाराज हो गया और मुन्नू को वोट दे दिए तो चुन्नू नाराज हो जाए। यह बड़ा चुनाव है। सबको एक जुट रहने की जरूरत है, ताकि एनडीए से पुरी ताकत के साथ लड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ बिल को वह कूड़ेदान में फेंक देंगे। उन्होंने जोकीहाट से आरजेडी प्रत्याशी शाहनवाज आलम को जीताने की अपील जनता से की।

  • 6:14 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    धर्मेंद्र प्रधान ने महागठबंधन को लठबंधन कहा

    महागठबंधन पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "वहां गठबंधन कहां है? यह 'लठबंधन' है। हम पांच दलों का गठबंधन हैं। हम, भाजपा, 101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जेडीयू 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हमारे चिराग जी की पार्टी, एलजेपी, 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी जी छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, और कुशवाहा जी छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके गठबंधन में, क्या कोई बता सकता है कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है? आरजेडी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है?... ऐसा कहा जा रहा है कि 20 से अधिक सीटों पर अंदरूनी कलह है। क्या यह गठबंधन है? यह एक 'ठगबंधन' और 'लठबंधन' है।"

  • 5:38 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    VIP के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

    विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत साहनी और मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष महावीर सहनी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ बड़ी संख्या में वीआईपी के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया।

  • 4:17 PM (IST) Posted by Shakti Singh

    लोगों को गुमराह कर रहे तेजस्वी- ऋतुराज सिन्हा

    पंचायत प्रतिनिधियों का वेतन दोगुना करने के राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "तेजस्वी यादव बहुत हताश लग रहे हैं। पहले उन्होंने 2.5 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसके लिए बिहार सरकार को 12 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। फिर उन्होंने कहा कि वह 1 लाख जीविका दीदी को सरकारी नौकरी देंगे। अब उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का वेतन दोगुना करने का वादा किया है। यह सब कहने से तेजस्वी यादव को कुछ नहीं हो रहा है, क्योंकि यह सब हो नहीं सकता। बिहार में जंगलराज टी-शर्ट और पैंट में घूम रहा है। वह लोगों को प्रलोभन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।"

  • 3:10 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता- तेज प्रताप यादव

    जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, 'आप सभी महुआ आकर देखें कि मुझे समर्थन मिल रहा है या नहीं। कोई भी हमारा मुकाबला नहीं कर सकता। कोई भी ब्लैकबोर्ड के सामने खड़ा नहीं हो सकता। मुसलमानों को निशाना बनाने का माहौल नहीं बनाया जाना चाहिए।'

  • 2:05 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    AIMIM, BJP और JUD के दर्जनों नेता RJD में शामिल

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में एआईएमआईएम के दर्जनों नेता, भाजपा के सीनियर नेता प्रगति मेहता और जेडीयू के मरौढा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की है।

     

  • 12:48 PM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    हार से डरी हुई है एनडीए- कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल

    बिहार में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'वे (एनडीए) हार से डरे हुए हैं, वे हम पर सवाल उठाने वाले कौन होते हैं? हमने अपने सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। उनमें यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उनके सीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार होंगे। उनका एजेंडा क्या है? इस समय राज्य में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है।'

  • 10:29 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महागठबंधन नया बिहार बनाने का काम करेगा- तेजस्वी यादव

    महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार की जनता ने उन्हें (बीजेपी को) 20 साल दिए, हम सिर्फ़ 20 महीने मांग रहे हैं, और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी। महागठबंधन मिलकर नया बिहार बनाने का काम करेगा। पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य ग्राम प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • 9:32 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बिहार के मंत्री हरि सहनी ने महागठबंधन पर साधा निशाना

    एनडीए के सीएम चेहरे पर भाजपा नेता और बिहार के मंत्री हरि सहनी ने कहा, 'उन्हें (विपक्ष को) यह पूछने का अधिकार नहीं है। पिछले कुछ महीनों से मुकेश सहनी बार-बार दोहरा रहे हैं कि वह डिप्टी सीएम बनेंगे और तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे, लेकिन उनके गठबंधन से किसी ने भी उनका समर्थन नहीं किया। अब, जब उन्होंने (महागठबंधन ने) मान लिया है कि वे यहां सरकार नहीं बना सकते, तो उन्होंने उनकी बात मान ली है।'

  • 8:46 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    महागठबंधन नहीं जीत पाएगी चुनाव- राज्य मंत्री सरावगी

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने पर राज्य मंत्री संजय सरावगी ने निशाना साधा है। राज्य मंत्री सरावगी ने कहा, 'महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन बनता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वे किसी को भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर सकते हैं, लेकिन वे चुनाव नहीं जीत पाएंगे।' एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, 'हम अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।'

  • 8:23 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    'न नेता है, न नीति', महागठबंधन पर बोले अमित शाह

    मुंगेर में एक चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि महागठबंधन को टिकट बंटवारे में उथल-पुथल का सामना करना पड़ा है। उसके पास न नेता है, न नीति है।

  • 8:19 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    राहुल गांधी दलित-अल्पसंख्यक को बनाएं डिप्टी सीएम- पप्पू यादव

    पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर राहुल गांधी किसी भी हाल में एक दलित और एक अल्पसंख्यक को डिप्टी सीएम बनाएंगे।

  • 8:18 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    तेजस्वी ने बिहार को बताया सबसे गरीब राज्य

    तेजस्वी यादव ने बिहार को भारत का सबसे गरीब राज्य बताया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के लिए अभी भी पलायन करना पड़ता है।

  • 8:16 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    आज इन जगहों पर मुकेश सहनी और तेजस्वी की चुनावी रैलियां

    पूर्व मंत्री मुकेश सहनी विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के साथ सुबह 11 बजे थाना मैदान, आजमनगर, कटिहार में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। उसके बाद अलता खेल मैदान, अलता, कोचाधामन, किशनगंज और फिर उमानाथ राय उच्च विद्यालय, उदाहाट, अररिया  में सभा संबोधित करेंगे। ‎इसके बाद पूर्व मंत्री मुकेश सहनी उसके बाद नरपतगंज हाई स्कूल मैदान, नरपतगंज, अररिया  में चुनावी सभा करेंगे।