Bihar Election: भोजपुर में योगी आदित्यनाथ की रैली, बोले- 'अब लाल सलाम नहीं, जय श्री राम का नारा गूंजेगा'
बिहार में आज भी विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां होगी। बारिश नेताओं की रैलियों में खलल डाल सकती है। क्योंकि आज कई जिलों में बारिश की संभावना है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और इंडिया गठबंधन का घोषणापत्र जारी हो चुका है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और अन्य नेताओं ने NDA का 'संकल्प पत्र' जारी किया। यहां पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार चरम पर है। दोनों गठबंधन के नेता रैली कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने मोकामा में जनसुराज समर्थक की हत्या पर सवाल खड़े किए। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैली में कहा कि बिहार में अब लाल सलाम नहीं, जय श्री राम का नारा गूंजेगा।
Live updates : Bihar Election LIVE Update
-
October 31, 2025 9:57 PM (IST) Posted by Shakti Singh
मोकामा हत्याकांड पर तेज प्रताप ने सरकार को घेरा
मोकामा हत्याकांड पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "वर्तमान (राज्य) सरकार सो रही है और यहां इकट्ठा होना उसी सरकार को बदलने के लिए है। जब तक बेरोजगारी रहेगी तब तक अपराध फैलेगा और अगर रोजगार होगा तो लोग व्यस्त रहेंगे। सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए था।"
-
October 31, 2025 9:14 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हमारा काम चुनाव जीतना, दीघा में बोले मोहन यादव
बिहार के दीघा में एनडीए के संयुक्त घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "विपक्ष का काम आरोप लगाना है, जबकि हमारा काम चुनाव जीतते रहना है। भाजपा का घोषणापत्र अदम्य दृढ़ संकल्प का है। हमें भारी बहुमत से जीतने का भरोसा है।"
-
October 31, 2025 8:16 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी का रोड शो ऐतिहासिक- नंद किशोर यादव
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा, "पीएम मोदी का रोड शो अपने आप में ऐतिहासिक है। कार्यकर्ता होने के नाते जनता को इसकी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। हम लोगों को रोड शो में आमंत्रित कर रहे हैं।"
-
October 31, 2025 6:38 PM (IST) Posted by Shakti Singh
दुलालचंद हत्या मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी
चुनाव आयोग ने दुलाल चंद हत्या मामले में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। दुलाल चंद की हत्या गुरुवार को हुई थी। वह जनसुराज समर्थक थे और दूसरे गुट के साथ झड़प के बीच उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोकामा की इस घटना पर जमकर सियासत हो रही है।
-
October 31, 2025 4:57 PM (IST) Posted by Shakti Singh
एनडीए के संकल्प पत्र पर तारिक अनवर ने ली चुटकी
एनडीए के 'संकल्प पत्र' पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "एनडीए के लिए 'संकल्प पत्र' से ज्यादा जरूरी था रिपोर्ट पत्र पेश करना। लगातार 20 साल से सत्ता में रहने वाला गठबंधन। अभी भी बता रहा है कि अगले पांच साल में क्या करने की योजना है। बिहार की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।"
-
October 31, 2025 4:54 PM (IST) Posted by Shakti Singh
देवताओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति- दिलीप जायसवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। इस पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "सनातन हिंदू विचारधारा और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हाल ही में राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर का दौरा किया और छठ पर्व को नौटंकी तक कह दिया। यही कांग्रेस की संस्कृति है। उनका मानना है कि आरएसएस, हिंदू देवी-देवताओं या सनातन धर्म का अपमान करने से उनका वोट बैंक खुश होगा और उन्हें फायदा होगा। यह उनकी गलतफहमी है।"
-
October 31, 2025 4:52 PM (IST) Posted by Shakti Singh
राहुल सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा चाहते हैं- अशोक गहलोत
बिहार चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने पटना में कहा, "बिहार में भारत गठबंधन को सत्ता में आना चाहिए, यह राष्ट्रीय हित में है। राहुल गांधी कहते हैं कि संविधान खतरे में है। वह सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा चाहते हैं।"
-
October 31, 2025 3:56 PM (IST) Posted by Shakti Singh
योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी पर साधा निशाना
लालगंज में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी बिहार के अंदर। किसान पलायन कर रहा था, नौजवान बेरोजगार था, व्यापारी की सरेआम हत्या होती थी। कौन नहीं जानता है बिहार सरकार के मंत्री के रुप में बृज बिहारी प्रसाद जी के साथ क्या घटना घटित हुई थी। बिहार की स्थिति को देखकर लगता था, बिहार ऐसे ही रहा तो कैसे चलेगा, क्या होगा भारत का। हमें अच्छे लोग चाहिए,अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर भेजने होंगे। अच्छी सरकार आती है तो विकास होता है। ये नया भारत विकास कराता है, विकास सबका, सुरक्षा सबको लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं करता। आतंकवाद और नक्सालवाद को उसकी मांद में घुसकर मारना जानता है।
योगी ने कहा, "आज जब ये लोग आए हैं इंडी गठबंधन कांग्रेस आरजेडी के रुप में आपके बीच में आए हैं। ये तो आए हैं इसलिए सत्ता में आएंगे, माफियाराज लेकर ये लोग आएंगे। गरीबों के राशन पर डाटा डालेंगे। बेटियों की सुरक्षा पर सेंध लगाएंगे, व्यापारियों को लूटेंगे लेकिन एनडीए ये नही होने देगा। यूपी के अंदर माफिया के साथ कैसे व्यावहार होता है। यूपी का बुलडोजर जब चलता है न तो माफिया का कचूमर निकाल करके सड़कों को बनाने का काम करता है और उनकी संपत्ति को जब्त करके गरीबों के लिए आवास बनाने का काम करता है। ये कांग्रेस और आरजेडी राम मंदिर का विरोध करते हैं। RJD राम मंदिर के रथ को रोकती है, इनका पार्टनर यूपी में रामभक्तों पर गोली चलवाता है।"
-
October 31, 2025 3:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh
तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
मोकामा हिंसा और जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हमें आश्चर्य है कि 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों के साथ कैसे घूम सकता है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है? प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक क्या कार्रवाई की गई है? गुंडों को कौन बचा रहा है?"
-
October 31, 2025 2:08 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
यूपी में अब नहीं होता दंगाः योगी
सीवान में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं, सब चंगा है।" NDA ने UP में वादा किया था कि वह माफिया राज और दंगे खत्म कर देगा। पिछले 8.5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, और जब किसी ने दंगा भड़काने की कोशिश की, तो उसे न सिर्फ जेल भेजा गया बल्कि उसकी प्रॉपर्टी ज़ब्त करके गरीबों के घर बनाने में इस्तेमाल की गई। एक डेवलप्ड इंडिया के लिए हमें एक डेवलप्ड बिहार चाहिए, और एक डेवलप्ड बिहार के लिए हमें एक NDA सरकार चाहिए। CM नीतीश कुमार के नेतृत्व और PM मोदी के गाइडेंस में, हमें बिहार में NDA सरकार फिर से बनानी होगी।"
-
October 31, 2025 12:57 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
मोरवा में सीएम नीतीश की चुनावी रैली रद्द
बिहार चुनाव: बारिश के कारण समस्तीपुर के मोरवा में सीएम नीतीश की चुनावी रैली रद्द कर दी गई है। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर यहां आने की स्थिति में नहीं था।
-
October 31, 2025 12:52 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आरजेडी पर बरसे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रिटिश ने विदेशी आक्रांताओं ने जिन लोगों ने नालंदा यूनिवर्सिटी को तोड़ा.. उनके वर्तमान के वंशज भी राजनीतिक इस्लाम की मंशा के साथ फिर से आकर विकास को बाधित करके स्वयं के विकास के लिए एक मिशन के रूप में काम कर रहे हैं। अंग्रेजों के वारिस के रूप में कांग्रेस ने पूरे बिहार के सामने संकट खड़ा किया। बिहार के विकास के बाधित किया जो बाकी आरजेडी ने पूरा करके रख दिया। आरजेडी के समय बिहार में अपराध और अपहरण उद्योग बन चुका था.. एक ही परिवार नातेदार और रिश्तेदार पूरे बिहार को रौंदने का काम कर रहे थे। पशुओं का भी चारा हजम करके पूरे बिहार के नौजवानों सामने भीषण संकट खड़ा कर दिया।
-
October 31, 2025 12:51 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
रघुनाथपुर में माफिया फिर से कब्जा करना चाहता हैः योगी
रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी ने कहा कि रघुनाथपुर में एक खानदानी माफिया वहां पर फिर से कब्जा करना चाहता है। यूपी में हमने बुलडोजर से रौंद रौंद कर यूपी की धरती से जहन्नुम के रस्ते खोल दिए है..
-
October 31, 2025 12:45 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
सिवान में विरोधियों पर बरसे सीएम योगी
सिवान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों के कारण सिवान वासी भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर हुए थे। उन लोगों को दोबारा बिहार में वापस नहीं आने देना है। ये लड़ाई केवल सत्ता प्राप्ति नहीं बिहार की अस्मिता की है। बिहार को फिर से स्वर्णयुग की ओर ले जाने की लड़ाई है। हम बार बार कहते हैं भारत विकसित होगा तब जब बिहार विकसित होगा। जब बिहार विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
-
October 31, 2025 11:26 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
एनडीए के घोषणापत्र पर आरजेडी का बयान
NDA के जॉइंट 'संकल्प पत्र' पर, RJD नेता मनोज कुमार झा ने कहा, "सीधे शब्दों में कहें तो यह प्रेशर है। हमने समय से पहले मैनिफेस्टो जारी किया। लोगों में इसका अट्रैक्शन है, और वे इसे उम्मीद से देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने साफ कमिटमेंट किया... जॉब्स के फ्रंट पर, PM और उनकी टीम का रिकॉर्ड ज़ीरो है..
-
October 31, 2025 10:27 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
NDA का घोषणा पत्र लांच
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का 'संकल्प पत्र' जारी किया।
-
October 31, 2025 9:57 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
खेसारी लाल यादव ने नौकरियों को लेकर कही बड़ी बात
सिंगर-एक्टर और RJD लीडर खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर हम 2 करोड़ नौकरियां नहीं भी देंगे, तो कम से कम 50 लाख नौकरियां तो देंगे ही। कम से कम हमारे नेता रोजगार देने की बात तो कर रहे हैं। NDA सरकार तो वादे भी नहीं करती; सिर्फ जंगल राज की बात करती है। नहीं तो, वे हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर बात करेंगे... वे सिर्फ उन मुद्दों पर बात करेंगे जिनका आपकी ज़िंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
-
October 31, 2025 8:49 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का आज रोड शो
सारण के गरखा सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी सुरेंद्र राम के समर्थन में लालू प्रसाद की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य आज गरखा विधानसभा में सुबह 9 बजे से रोड शो करेंगी। उनका रोड शो गरखा विधानसभा के रामगढ़ा से सुरु कर बसंत, चिंतमंगाज, कदना… फेरुसा, शेरपुर, भिखारी चौक, नेवाजी टोला होते हुए पुनः पटना वापस लौट जाएंगी ।
-
October 31, 2025 8:48 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
बिहार में आज NDA का साझा मेनिफेस्टो
बिहार चुनाव के लिए NDA का साझा मेनिफेस्टो आज सुबह साढ़े 9 बजे होगा जारी... सीएम नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान, जीतन मांझी और उपेंद्र कुशवाहा रहेंगे मौजूद... संकल्प पत्र में बिहार में रोज़गार और उद्योग धंधों के विकास पर फोकस होने की संभावना