पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जिन महिलाओं ने एनडीए को बंपर जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया, उनको राजनीतिक दलों ने अपेक्षाकृत बहुत कम तबज्जो दी। बिहार में 2357 पुरुषों ने चुनाव लड़ा जबकि 258 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थी। इनमें से सिर्फ 28 महिलाएं चुनाव जीतने में सफल हुई हैं। विधायक चुनी गई 28 महिलाओं में से 25 महिलाएं एनडीए में शामिल पार्टियों के टिकट पर जीती हैं। जबकि तीन महिलाएं महागठबंधन की तरफ से जीती हैं। आरजेडी से तीन महिलाएं विधायक चुनी गई हैं।
सबसे ज्यादा बीजेपी से विधायक चुनी गई महिलाएं
बिहार में सबसे ज्यादा बीजेपी से 11 महिलाएं विधायक बनी हैं। जबकि जेडीयू से 8 और एलजेपी (आर) से 4 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। पिछली बार 2020 में कुल 25 महिलाएं विधायक चुनी गई थीं।
बीजेपी और जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को दिया था टिकट
बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया था जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 5 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। इन दो उम्मीदवारों में जीतन राम मांझी की एक बहू थी शामिल हैं।
महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया
62.98 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया जबकि 71.78 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। यानी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला। हालांकि पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2010 के बाद 2025 में पहली बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है। 2010 में 33 महिलाएं चुनाव जीती थी।
| विधायक चुनी गई महिलाओं के नाम |
विधानसभा सीट |
पार्टी |
जीत का मार्जिन |
| मैथिली ठाकुर |
अलीनगर |
बीजेपी |
11730 |
| कोमल सिंह |
गायघाट |
जेडीयू |
23417 |
| पूर्णिमा यादव |
गोविंदपुर |
LJP- R |
22906 |
| रमा निषाद |
औराई |
बीजेपी |
57206 |
| मीना कुमारी |
बाबूबरही |
बीजेपी |
17568 |
| संगीता देवी |
बलरामपुर |
LJP-R |
389 |
| ज्योति देवी |
बाराचट्टी |
हम |
8893 |
| मनोरमा देवी |
बेलागंज |
जेडीयू |
2882 |
| रेणु देवी |
बेतिया |
बीजेपी |
12679 |
| बेबी कुमारी |
बोचहां |
LJP-R |
19687 |
| सावित्री देवी |
चकाई |
आरजेडी |
12972 |
| छोटी कुमारी |
छपरा |
बीजेपी |
7600 |
| लेशी सिंह |
धमदाहा |
जेडीयू |
55159 |
| बिनीता मेहता |
गोविंदपुर |
LJP-R |
22906 |
| दीपा कुमारी |
इमामगंज |
हम |
25856 |
| श्रेयसी सिंह |
जमुई |
बीजेपी |
54498 |
| शालिनी मिश्रा |
केसरिया |
जेडीयू |
16340 |
| कविता देवी |
कोरहा |
बीजेपी |
22257 |
| देवंती यादव |
नरपतगंज |
बीजेपी |
25353 |
| विभा देवी |
नवादा |
जेडीयू |
27594 |
| गायत्री देवी |
परिहार |
बीजेपी |
17189 |
| करिश्मा |
परसा |
आरजेडी |
25772 |
| शीला कुमारी |
फूलपरास |
जेडीयू |
14099 |
| निशा सिंह |
प्राणपुर |
बीजेपी |
7752 |
| स्नेहलता |
सासाराम |
आरएलएम |
25443 |
| श्वेता गुप्ता |
शिवहर |
जेडीयू |
31398 |
| सोनम रानी |
त्रिवेणीगंज |
जेडीयू |
5683 |
| अरुणा देवी |
वारिसलीगंज |
बीजेपी |
7543 |