A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में क्या है जीत का जादुई आंकड़ा? NDA या INDI, कौन बनेगा विजेता, जानें

Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में क्या है जीत का जादुई आंकड़ा? NDA या INDI, कौन बनेगा विजेता, जानें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब कल यानी 14 नवंबर को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान में एनडीए की प्रचंड जीत दिख रही है। एनडीए या महागठबंधन किसे मिलेगी जीत? जानें क्या है जीत का वो जादुई आंकड़ा...

बिहार चुनाव रिजल्ट - India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (DDNEWS) बिहार चुनाव रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हुई वोटिंग के बाद अब मतगणना शुक्रवार, 14 नवंबर की सुबह आठ बजे से जारी है,  इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। जीत किसे मिलेगी ये तो तय नहीं है लेकिन लड्डू, फूलों की माला तैयार है और साथ ही दावतों की तैयारियां भी चल रही हैं। अगर एग्ज़िट पोल सही साबित होते हैं और जेडी(यू) और बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिल सकता है। अब कुछ ही समय शेष हैं और नतीजे तय करेंगे कि राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे जेडी(यू) सुप्रीमो नीतीश कुमार फिर से शपथ लेंगे या तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और कांग्रेस के महागठबंधन से बना महागठबंधन उलटफेर करने में कामयाब होगा।

तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है, ऐसी वोटिंग तभी होती है जब जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है और कोई शक-शुबहा अब नहीं रह गया है और वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। तेजस्वी ने यह कहा कि एग्जिट पोल बीजेपी के दबाव में किए गए हैं ताकि काउंटिंग में लगे अफसरों पर दबाव बनाया जा सके। गड़बड़ी की जा सके...लेकिन वो ऐसा नहीं होने देंगे।

बिहार में जीत का जादुई आंकड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से जारी है। परिणाम शाम तक घोषित किए जाएंगे। अभी तक आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों में और एग्जिट पोल्स (मतदान के तुरंत बाद के सर्वे) से कुछ संकेत मिले हैं, जिसमें बड़ी जीत एनडीए को मिलती दिखाई दे रही है और महागठबंधन पिछड़ती दिखाई दे रही है। ऐसे में बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के सीएम बनने की पूरी संभावना है। बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

बिहार विधानसभा चुनाव का संक्षिप्त विवरण:

कुल सीटें: 243

मतदान का पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटें, 18 जिले) – वोटर टर्नआउट: 64.66% (इतिहास में सबसे अधिक)

मतदान का दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटें, 20 जिले) – वोटर टर्नआउट: 68.76% (अनंतिम)

मुख्य दल/गठबंधन:

एनडीए (NDA): जेडीयू (नीतीश कुमार), भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा।

महागठबंधन (Mahagathbandhan): आरजेडी (तेजस्वी यादव), कांग्रेस, वाम दल।

अन्य: जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर)।