बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज हो रही है वोटिंग
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज हो रही है वोटिंग
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 22, 2020 09:10 am IST, Updated : Oct 22, 2020 09:31 am IST
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर कुल 59 प्रत्याशी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Image Source : FILEबिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज हो रही है वोटिंग
पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर कुल 59 प्रत्याशी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर कुल 43 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधान परिषद में मतपत्र के माध्यम से मतदान किया जा रहा है। बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार भी चुनाव मैदान में हैं।