A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 4 रुपये के विवाद में सिपाही ने दुकानदार पर तान दी पिस्टल, मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाली घटना का वीडियो वायरल

4 रुपये के विवाद में सिपाही ने दुकानदार पर तान दी पिस्टल, मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाली घटना का वीडियो वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 रुपये को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

muzaffarpur policeman points pistol at shopkeeper- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिसकर्मी ने दुकानदार पर तानी पिस्टल।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में खाकी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार रुपये के विवाद में सिपाही ने दुकानदार पर सरकारी पिस्टल तान दी। जानकारी के मुताबिक, सिपाही एक दुकान पर खरीददारी करने गया था जहां पैसे लेनदेन को लेकर सिपाही और दुकानदार के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद सिपाही ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसके सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है।

मुजफ्फरपुर में पुलिस की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिपाही ने मामूली विवाद में दुकानदार पर अपनी सर्विस पिस्टल तान दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, महज चार रुपिया के विवाद में सिपाही ने पान दुकानदार पर पिस्टल तान दी। मोतीपुर हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात सिपाही दीपू कुमार पाल सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक स्थित  एक दुकान पर लस्सी खरीदने  गया था। इसी दौरान लस्सी पीने के बाद चार रुपए के लेन देन को लेकर दुकानदार और सिपाही के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने आपा खोते हुए अपनी सरकारी पिस्टल निकाल ली और दुकानदार को धमकाने लगा।सिपाही दुकानदार को एक थप्पड़ जड़ते दिख रहा है..दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी करतुत कैद हो गई, जिसमें सिपाही की दबंगई साफ देखी जा सकती है।

 पिस्टल ताने जाने से दुकानदार काफी भयभीत हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक  कांतेश कुमार मिश्रा ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दुकानदार के आवेदन के आधार पर सिवाईपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है।

एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई।एसडीपीओ पूर्वी को जांच का आदेश दिया।सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।तत्काल निलंबित किया गया है।अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। (रिपोर्ट: संजीव कुमार)