1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर Bio से हटाया 'मुख्यमंत्री' नाम, जानें अब क्या लिखा

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर Bio से हटाया 'मुख्यमंत्री' नाम, जानें अब क्या लिखा

बिहार में पहली बार बीजेपी के सीएम की शपथ हो गई है। इसके साथ ही राज्य में सीएम के तौर पर नीतीश युग की भी समाप्ति हो गई है। अब नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर Bio से 'मुख्यमंत्री' नाम हटा दिया है।

nitish kumar bihar Bio- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार।

बीजेपी के सियासी सफर में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इससे पहले नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी और मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 20 साल तक बिहार के सीएम पद पर रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अब सोशल मीडिया पर अपने Bio में से मुख्यमंत्री नाम को हटा लिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अब नई पहचान क्या लिखी है।

क्या लिखी नई पहचान?

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर Bio से 'मुख्यमंत्री' नाम हटा लिया है। नीतीश कुमार की प्रोफाइल पर अब लिखा है-  पूर्व मुख्यमंत्री- बिहार, सांसद- राज्य सभा, अध्यक्ष- जदयू। बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल ही में विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ले ली थी। लंबे समय के बाद नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में वापस आ रहे हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

Image Source : Xनीतीश कुमार का x हैंडल।

सम्राट को बिहार की कमान

सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के लोकभवन में नए सीएम के तौर पर  की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव दोनों ने डिप्टी सीएम पद की की शपथ ली। महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी बेहद  मुखर और आक्रामक नेता माने जाने जाते हैं। अब उनके पास सीएम के तौर पर पूरे बिहार का शाशन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को साथ रखने की भी चुनौती होगी। पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा बिहार की राजनीति में सक्रिय रही है। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी लेकिन सीएम हमेशा नीतीश कुमार ही बने। ये पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के तौर पर उन्हें सीएम भी अपना मिला है।

ये भी पढ़ें- बिहार: नीतीश के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम क्यों नहीं चुना गया? तेज प्रताप ने बताई खास वजह

“बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा”, शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान