A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के सोनपुर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूबे, शादी का जश्न मातम में तब्दील

बिहार के सोनपुर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूबे, शादी का जश्न मातम में तब्दील

बिहार के सोनपुर में बड़ा हादसा हुआ और एक शादी का जश्न मातम में तब्दील हो गया है। यहां एक ही परिवार के चार लोग गंडक नदी में डूब गए हैं। अब तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

bihar sonpur 4 people drown death- India TV Hindi
Image Source : REPORTER चार लोग नदी में डूबे।

बिहार के सोनपुर में शादी समारोह का जश्न मातम में तब्दील हो गया है। यहां एक ही परिवार के चार लोग गंडक नदी में डुब गए जिसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। इनमें से 3 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है और एक व्यक्ति अभी भी लापता है। मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के निकट गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार की दो महिला समेत चार व्यक्ति नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा गंडक नदी से दो महिला को निकाल कर सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बैजलपुर निवासी जनार्दन सिंह की 42 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी रवि कुमार के 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। बाकी डुबे व्यक्ति की खोजबीन गंडक नदी में की जा रही है।

कैसे डूब गए लोग?

मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन सिंह की पुत्री की शादी बीते सोमवार को हुई थी। शादी के चौथे दिन चौठारी रस्म को लेकर सभी गंडक नदी नहाने आए थे। नहाने के क्रम में दो महिला समेत चार व्यक्ति गंडक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दो महिला को निकाला गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय थाना की पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर गंडक नदी में खोजबीन कर रही है। कल और आज भी रेस्क्यू किया जा रहा है अभी तक दो महिला एक बच्ची का शव बरामद हुआ है एक व्यक्ति अभी भी लापता है। (रिपोर्ट: राजा बाबू)

ये भी पढ़ें- पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या: कल सुबह स्कूल ड्रेस पहन पड़ोस में दूध देने गई थी, आज कंबल में लिपटी लाश मिली

बिहार: सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस