A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ होने वाली है बारिश, व्रजपात और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ होने वाली है बारिश, व्रजपात और ओलावृष्टि के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफ़ान के दौरान घर के अंदर ही रहें और तेज़ हवाओं व बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

पटना: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर व्रजपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूट सकती हैं और बिजली आपूर्ति में बाधा आ सकती है। इसका असर दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में ज़्यादा देखने को मिल सकता है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज़ हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूट सकती हैं और बिजली की आपूर्ति में बाधा आ सकती है। इसका असर दक्षिण और मध्य बिहार के ज़िलों में ज़्यादा देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मधुबनी, सुपौल, अररिया, पुर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और बांका में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
बिहार के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश स्तर की बारिश हो सकती है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज,  सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर,समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया,  बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद , पटना, गया, नालन्दा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में भी बारिश सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

बारिश होने से गर्मी से राहत

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बदलते मौसम के पैटर्न से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे मौजूदा गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम में अचानक होने वाले बदलावों का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी है कि वे आंधी-तूफ़ान के दौरान घर के अंदर ही रहें, और तेज़ हवाओं व बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।