1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: महंगे शौक और लक्जरी लाइफ के लिए कॉल गर्ल बनी महिला, 2 बार पति भी बदले, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार: महंगे शौक और लक्जरी लाइफ के लिए कॉल गर्ल बनी महिला, 2 बार पति भी बदले, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में एक कॉल गर्ल अपने कस्टमर के साथ होटल में पकड़ी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को जेल भेज दिया है।

Bihar- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बेगूसराय में एक कॉल गर्ल अपने कस्टमर के साथ होटल में पकड़ी गई

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने पति को झांसा देकर कस्टमर के पास होटल में पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में कॉल गर्ल, उसके कस्टमर और होटल के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला बंगाल की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

गिरफ्तार महिला (कॉल गर्ल) एक बच्चे की मां है और उसने 2 शादी भी की हैं। दूसरे पति से भी जब उसके महंगे शौक पूरे नहीं हुए तो वह कॉल गर्ल बन गई और अपने पति को धोखा देकर बिहार में ग्राहकों को सेवाएं देने लगी। ये महिला ऑन डिमांड बिहार के जिलों में जाती थी और मोटी कमाई करती थी। मूल रूप से ये महिला बंगाल की रहने वाली है और फिलहाल बेगूसराय के एक होटल में ग्राहक के साथ पकड़ी गई है। 

दरअसल पुलिस को इनपुट मिला था कि जिला मुख्यालय में सुभाष चौक के पास स्थित गणपति होटल में देह व्यापार का काम धड़ल्ले से होता है। यहां बाहर से कॉल गर्ल बुलाई जाती है और लोग पैसा के बल पर सेक्स सेवाएं लेते हैं। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अनिल कुमार एवं डीएसपी आनंद कुमार पांडेय महिला मजिस्ट्रेट और महिला थाना के साथ होटल पहुंचे। सभी रूम की तलाशी लेनी शुरू की गई, जिसमें एक कमरे से एक महिला-पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। 

सर्च करने के दौरान कमरा और डस्टबिन से आपत्तिजनक सामान भी मिला। दोनों को पकड़ने के बाद प्रशासन की टीम जब काउंटर पर पहुंची और रजिस्टर चेक करना शुरू किया तो इन दोनों के आने का कोई लेखा-जोखा नहीं था। इसके बाद काउंटर पर मौजूद एक स्टाफ को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस ने देह व्यापार के इस मामले में कॉल गर्ल, उसके ग्राहक विक्की कुमार एवं होटल के एक स्टाफ सोना कुमार को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में कॉल गर्ल ने क्या बताया?

पूछताछ में कॉल गर्ल ने जो खुलासे किए वह काफी चौंकाने वाले हैं। उसने बताया कि उसकी शादी करीब 5 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिला स्थित दतपुकर थाना क्षेत्र के बारहसात के रहने वाले शख्स के साथ हुई, जिससे एक बच्चा भी पैदा हुआ। करीब ढाई साल पहले वह एक शादी समारोह में पटना आई थी। इसी में उसकी मुलाकात दूसरे शख्स से हो गई, दोनों में नंबर का आदान-प्रदान हुआ तो लंबी बातें होने लगी। इसके बाद करीब 2 साल पहले महिला, अपना बच्चा लेकर पटना आ गई और लव मैरिज कर दूसरे शख्स के साथ रहने लगी। 

घर वालों के डर से इस दूसरे शख्स ने महिला को एक किराए के कमरे में रखा। लेकिन ये दूसरा पति भी महिला के महंगे शौक पूरे करने में सक्षम नहीं  था। इसके बाद महिला एक दूसरी महिला के संपर्क में आई, जिसके साथ मिलकर वह कॉल गर्ल के धंधे में उतर आई। जब पति काम पर जाता था, तभी महिला अपने कॉल गर्ल वाले काम में लग जाती थी। शनिवार को वह बेगूसराय के एक होटल में कस्टमर के पास पहुंची थी लेकिन यहां पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। (रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव)