1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Bandh LIVE: PM मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, महिला मोर्चा के हाथों में कमान

Bihar Bandh LIVE: PM मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में बिहार बंद, महिला मोर्चा के हाथों में कमान

Bihar Bandh LIVE: प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देने के विरोध में आज बीजेपी ने 5 घंटे का बिहार बंद बुलाया है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए की साथी पार्टियों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bihar Bandh LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार में आज 5 घंटे का बंद बुलाया है। यह बंद आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के साथ-साथ एनडीए के अन्य सहयोगी दल, जिनमें जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा भी शामिल हैं। बंद की कमान बीजेपी महिला मोर्चा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी।

पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें-

Live updates : BJP Bihar Bandh LIVE UPDATES

  • 10:18 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    मां का सम्मान करना भारत की संस्कृति: रविशंकर प्रसाद

    भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मां का सम्मान करना भारत की संस्कृति है...अगर हमारी पार्टी का कोई व्यक्ति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता, तो हम सख्त कार्रवाई करते और माफी मांगते। बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी।"

  • 9:37 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    आप गाली देकर भाग नहीं सकते: संजय मयूख

    भाजपा विधायक संजय मयूख ने कहा, "बिहार में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए द्वारा बुलाए गए बंद में बिहार की माताएं और बहनें शामिल हैं। आप गाली देकर भाग नहीं सकते। बिहार की जनता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करारा जवाब देगी।"

  • 9:35 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटना में सड़क जाम कर दिया है। वीरचंद पटेल मार्ग से तस्वीरें आई है।

  • 9:26 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

    बिहार में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर NDA द्वारा 5 घंटे के बिहार बंद के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

  • 7:55 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    "देश की हर मां का अपमान"

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, यह सिर्फ मोदी की मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है।

  • 7:27 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली में भी प्रधानमंत्री को गाली देने के विरोध में आज प्रदर्शन होगा। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदर बाजार के पास प्रदर्शन करेंगे।

  • 6:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    डैमेज कंट्रोल की कोशिश

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए इस मुद्दे पर बीजेपी को ही घेरने का प्रयास किया है। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए पलटवार किया है।

  • 6:50 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च

    सुबह 10 बजे, बीजेपी कार्यकर्ता पटना में पार्टी कार्यालय से एक विरोध मार्च शुरू करेंगे, जो आयकर चौराहा, गोरिया मठ, गांधी पथ, विमला इंक्लेव, और साधना होटल से होते हुए जाएगा। इस मार्च में एनडीए के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी हिस्सा लेंगे।

  • 6:44 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    एनडीए की साथी पार्टियां भी होंगी शामिल

    बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए की साथी पार्टियों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से साधना होटल तक विरोध मार्च करेंगे। प्रदर्शन में एनडीए के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रदर्शन की कमान बीजेपी महिला मोर्चा के हाथों में होगी।

  • 6:42 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    इस मुद्दे पर बीजेपी हमलावर

    प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई इस टिप्पणी के बाद बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल काफी गरम हो गया है। बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर है, जबकि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस इस मामले पर फिलहाल खामोश है। 

     

  • 6:40 AM (IST) Posted by Malaika Imam

    कांग्रेस के मंच से अभद्र टिप्पणी

    कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को मां की गाली देने के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में आज बीजेपी ने बिहार बंद बुलाया है।