A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हुई चर्चा

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नितिन नवीन और अमित शाह के बीच बैठक हुई और देर तक बातचीत हुई। आने वाले समय में बिहार को लेकर जल्द बड़ी खबर सामने आ सकती है।

Nitin Nabin, Amit Shah- India TV Hindi
Image Source : NITINNABIN@X/PTI नितिन नवीन और अमित शाह के बीच बैठक

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई है। ये बैठक 1 घंटे से ज्यादा देर तक चली है।

शुक्रवार और आज,  नितिन नवीन और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार के कई नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करके उनकी राय भी ली है।

बिहार की राजनीति में क्या चल रहा है?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सांसद पद की शपथ ले चुके हैं और 14 अप्रैल को वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में अब इस बात पर मंथन चल रहा है कि बिहार का नया सीएम कौन होगा। कहा ये भी जा रहा है कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है।

चर्चा है कि इस बार सीएम, बीजेपी से बन सकता है और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम पद की रेस में हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है तो इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि बीजेपी का अगर सीएम होगा तो बीजेपी किस नेता को चुनेगी।

बिहार की राजनीति में एक नई बात ये भी है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की भी राजनीति में एंट्री हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि निशांत को भी बिहार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि वह अभी तक ये कहते आ रहे हैं कि बिहार की जनता ने जो सम्मान उनके पिता नीतीश को दिया है, वह उसे बरकरार रखेंगे और बिहार की जनता को निराश नहीं होने देंगे। हालांकि निशांत राजनीति में अभी बिल्कुल नए हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि वह एक नेता के रूप में बिहार की जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।