A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bodh Gaya Chunav Result 2025: बोध गया में आरजेडी के कुमार सर्वजीत को मिली जीत, चिराग की पार्टी से मिली कड़ी टक्कर

Bodh Gaya Chunav Result 2025: बोध गया में आरजेडी के कुमार सर्वजीत को मिली जीत, चिराग की पार्टी से मिली कड़ी टक्कर

Bodh Gaya Bihar Election Results 2025: बोध गया में आरजेडी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। हालांकि, चिराग की पार्टी के श्यामदेव पासवान ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन वह कुमार सर्वजीत को मात नहीं दे सके।

Bodh Gaya- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX बोध गया

Bodh Gaya Constituency Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बोध गया सीट पर आरजेडी ने करीबी अंतर से जीत हासिल की है। आरजेडी के कुमार सर्वजीत ने 100236 वोट हासिल किए। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के श्यामदेव पासवान को 99355 वोट मिले। कुमार सर्वजीत ने 881 वोट के अंतर से जीत हासिल की। इस सीट पर आरजेडी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है।

बोध गया में तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार नंदलाल कुमार रहे। उन्हें 10181 वोट मिले। जनसुराज के लक्ष्मण मांझी चौथे स्थान पर रहे। उन्हें 4024 वोट मिले। SBSP के वीरेंद्र राजवंशी को 1005 वोट मिले और VVIP को अशोक कुमार पासवान को 3675 वोट से संतोष करना पड़ा।

एनडीए को प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटें जीती हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है। बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों ने 85 से ज्यादा सीटें जीती हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी 20 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रही है। वहीं, महागठबंधन में हर पार्टी का बुरा हाल है। कांग्रेस तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। महागठबंधन 40 से कम सीटों पर सिमट गया। ऐसे में राहुल गांधी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने के आरोप लगाए।

2020 चुनाव में क्या हुआ था?

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी के कुमार सर्वजीत जीते थे। उन्हें 80,926 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के हरी मांझी रहे थे। उन्हें 76,218 वोट मिले थे। जीत का अंतर 2.4 % रहा था।

2015 के चुनाव में क्या हुआ था?

2015 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से आरजेडी के कुमार सर्वजीत जीते थे। उन्हें 82,656 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के श्यामदेव पासवान रहे थे। उन्हें 52,183 वोट मिले थे। जीत का अंतर 18.4 % रहा था।