A
Hindi News बिहार बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, 90 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा, 90 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

बिहार चुनाव में बहुजन समाज पार्टी में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है। ऐसे में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी की तरफ से दो लिस्ट में 90 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

BSP- India TV Hindi Image Source : PTI बहुजन समाज पार्टी

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही 90 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की गई हैं। पहली सूची में 42 नाम थे। वहीं, दूसरी सूची में 48 नाम शामिल हैं। इससे पहले जनसुराज और एनडीए गठबंधन की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। हालांकि, अब तक इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हुआ है। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरण में होना है और पहले चरण के लिए नामांकन का आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में भी सीट शेयरिंग का ऐलान गुरुवार को ही संभव है।

बसपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

नाम
निर्वाचन क्षेत्र
मो. बदीउज्जमा उर्फ चाँद बाबू
16-कल्याणपुर
प्रिया कुमारी राव
65-बलरामपुर
प्रेम कुमार मंडल
66-प्राणपुर
उपेन्द्र मंडल
67-मनिहारी
द्वारिका मंडल
68-बरारी
रविन्द्र यादव
71-बिहारीगंज
सुभाष कुमार
72-सिंगेश्वर (सु.)
राम सुधारी सदा
78-कुशेश्वरस्थान
नागेश्वर दास
84-हायाघाट
प्रयास प्रभाकर
85-बहादुरपुर
इशरत परवीन
88-गायघाट
राहुल कुमार पासवान
91-बोचहा (सु.)
सुरेन्द्र कुमार राम
103-भोरे (सु.)
सुनीता देवी
105-सीवान
हीरालाल
107-दरौल (सु.)
मधुसूदन सिंह
109-दरौदा
रवि रंजन टिसू
112-महाराजगंज
अविनाश कुमार
119-गरखा (सु.)
रतनेश्वर राम
131-कल्याणपुर (सु.)
अमीत कुमार बैठा
139-रोसड़ा (सु.)
मोहम्मद शकील
143-तेघड़ा
अनन्त कुमार पोद्दार
145-साहेबपुर कमाल
भवेश कुमार
155-कहलगांव
रेखा दास
156-भागलपुर
रविश चन्द्र रवि कुशवाहा
158-नाथनगर
रौशन कुमार सिंह
159-अमरपुर
मुकेश कुमार राम
195-अगिआँव (सु.)
धर्मेन्द्र कुमार
198-शाहपुर
महावीर यादव
199-ब्रम्हपुर
अभिमन्यु मौर्या
200-बक्सर
लालजी राम
202-राजपुर (सु.)
सतीश कुमार सिंह यादव
203-रामगढ़
ओम प्रकाश नारायण
204-मोहनियाँ (सु.)
श्वेता देवी
207-चेनारी (सु.)
अशोक कुमार
208-सासाराम
उदय प्रताप सिंह पटेल
209-करगहर
मालती देवी
210-दिनारा
धनजी कुमार पाल
212-डेहरी
बन्दना राज
213-काराकाट
संजय प्रसाद
219-गोह
राघवेन्द्र नारायण यादव
225-गुरूआ
कपिलदेव मंडल
242-झाझा
सुशील कुमार
43-सुपौल
भोला प्रसाद सिंह
51-सिकटी
कर्णलाल गणेश
53-ठाकुरगंज
लक्ष्मी कुमारी
56-अमौर
रविन्द्र कुमार सिंह
57-बायसी
सनोज कुमार चौहान
58-कसवा
सुबोध पासवान
59-बनमनखी (सु.)
जयनेन्द्र कुमार
60-रूपौली
राजीव कुमार राय बब्ली
62-पूर्णिया
विद्यानन्द मंडल
64-कदवा
किरण देवी
74-सोनवर्षा (सु.)
ललन कुमार
73-मधेपुरा
अजब लाल मेहता
75-सहरसा
सुनीता देवी
76-सिमरी बख्तियारपुर
प्रियंका आनन्द
77-महिषि
विजयेश कुमार
93-कुढ़नी
विवेक कुमार पटेल उर्फ टाईगर
95-कांटी
प्रदीप कुमार
99-बैकुंठपुर
विजय कुमार
97-पारू
विन्दा महतो
98-साहेबगंज
मदन प्रसाद गोड
106-जीरादेई
विजय कुमार यादव
110-बड़हरिया
व्यास मांझी
115-बनियापुर
ब्रज बिहारी सिंह
116-तरैया
पूजा कुमारी
120-अमनौर
मो. शमीम अंसारी
121-परसा
निशा राय
125-वैशाली
ओम प्रभा कुमारी
129-महनार
बुलबुल कुमार सहनी
134-उजियारपुर
नवीन कुमार वर्मा
136-सरायरंजन
अमरेन्द्र कुमार यादव
137-मोहिउद्दीननगर
अवधेश कुमार
138-विभूतिपुर
विद्या नन्द यादव
150-बेलदौर
रॉचिन स्मिथ
151-परबत्ता
मो. मतिउर रहमान
157-सुल्तानगंज
अरूण कुमार दास
160-धौरैया (सु.)
कैलाश दास
164-तारापुर
रणवीर सहनी
165-मुंगेर
कपिलदेव दास
166-जमालपुर
मुरारी कुमार
170-बरबीघा
बलराम दास
172-बिहार शरीफ
विपिन मिस्त्री
174-इस्लामपुर
प्रियदर्शी अशोक
176-नालन्दा
दीपक भाई पटेल
180-बख्तियारपुर
प्रभाकर कुमार सिंह
181-दीघा
डॉ. उमाकान्त पाठक
183-कुम्हरार
रेणु रंजन
215-कुर्था
शक्ति कुमार मिश्रा
223-औरंगाबाद