1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस

आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या के मामले में आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गई पुलिस

हाजीपुर में डबल मर्डर केस के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है और कुर्की की गई है। आरोपी के घर की खिड़की और दरवाजे सब उखाड़ लिया गया है।

बुलडोजर की कार्रवाई- India TV Hindi
Image Source : REPORTER बुलडोजर की कार्रवाई

बिहार के हाजीपुर में आर्मी जवान और उनके पिता की हत्या करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, एक अगस्त को पुलिस आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की है, जिसमें आरोपी के घर के सभी उपयोग में आने वाले सामान अपने साथ ले गया है और घर के खिड़की दरवाजा सभी उखाड़ दिया है और बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया गया है। इस मामले पर सुबोध कुमार ने बताया है कि इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया है। बता दें कि 52 वर्षीय मुनारिक राय और उनके 32 वर्षीय बेटे जितेंद्र कुमार (जो राजस्थान के जोधपुर में तैनात सेना के जवान थे) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जाने पूरा मामला

दरअसल यह मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव की है, जहां बीते 12 जुलाई 2026 को रास्ते के विवाद को लेकर आर्मी जवान जितेंद्र कुमार और पिता मुरारी राय को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। हाजीपुर में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस की बड़ी किरकिरी हुई थी और मामला हाईलाइट हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को आरोपी जगदीश राय को गिरफ्तार किया था लेकिन रास्ते में जगदीश राय पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दोनों पैर में गोली मार कर जख्मी कर गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस ने दो आरोपियों को लिया था हिरासत में

इस घटना में 15 जुलाई को पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसमें एक आरोपी नाबालिक है जो आरोपी जगदीश राय के दोस्त का पुत्र है। वह पटना के हॉस्टल में रहता था। वहीं पर जगदीश राय को घटना के बाद शरण दिया था। एक अन्य आरोपी पंकज राय को गिरफ्तारी किया गया था, जो पटना का ही रहने वाला था। घटना के अंजाम देने के बाद जगदीश राय को नाबालिक बच्चों के हॉस्टल में शिफ्ट करवाने की जिम्मेवारी लिया था और यह घटना पूरे प्लानिंग के साथ किया गया था। 10 जुलाई को साजिश रची गई थी। 

जानकारी के अनुसार, जगदीश का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हत्या के एक मामले और NDPS मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

रिपोर्ट- राजा बाबू

ये भी पढ़ेंः भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार, मां ने लगाया था सरेंडर के बाद भी फायरिंग का आरोप