A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सहरसा में सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार से दूर नहीं जा रहा हूं, विकास के लिए काम करता रहूंगा

सहरसा में सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार से दूर नहीं जा रहा हूं, विकास के लिए काम करता रहूंगा

सीएम नीतीश कुमार ने सहरसा में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में कई विकास योजनाओं की स्वीकृत दी गई है, जिस पर काम चल रहा है।

सीएम नीतीश कुमार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER सीएम नीतीश कुमार

सहरसाः तीसरे चरण के समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर में जीविका के जिलास्तरीय सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। तत्पश्चात जिलावासियों को 500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने कहा कि मैं बिहार से दूर नहीं जा रहा हूं, प्रदेश के लिए काम करता रहूंगा। 

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जल संसाधन मंत्री सहित मधेपुरा संसद एवं जिले के विधायक उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके सहरसा जिले में कराए गए कार्य अब आपको बता देते हैं। कितना अच्छा हुआ। सरकार ने जिले में विकास के सभी काम करा दिए हैं। 

सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गई। महिला आईटीआई सभी अनु मंडलों में आईटीआई की स्थापना की गई है। जीएनएम संस्थान एवं पैरामेडिकल संस्थान की स्थापना की गई है। सहरसा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। कर्पूरी छात्रावास एवं दो आवासीय विद्यालयों के निर्माण कराया गया है। सहरसा जिले में कई पुलों एवं पथों का निर्माण कराया गया है। आप जान लीजिए बलुआहा घाट पुल का निर्माण एवं बीपी मंडल सेतु का जीर्णोद्धार कराया गया। सहरसा शहर में रोड चौड़ीकरण, बाईपास एवं नाला का निर्माण किया गया और आप तो जानते ही हैं कि वर्ष 2008 में कोसी नदी का बांध टूटने से भीषण बाढ़ हुआ था। हम लोग बाहर गए थे फिर आए तो देखा एक एक जगह पर आए और उसमें भी तीन जगह था। 

छह विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई 

सहरसा सुपौल और मधेपुरा तो हर जगह जाए थे तीनों जगह पर हुआ था और सब जगह काम किए और इसके लिए खूब हम लोगों ने पैसा लगाया तो सभी जिलों में की सहायता दी गई। सभी चीजों को अब ठीक किया गया। सब जगह से बहुत गड़बड़ था। उसको आकर के आठ में सब काम कर दिया गया और एक चीज तो आपको पहले बता रहे हैं। 2024 के दिसंबर 2025 के जनवरी फरवरी के बारे में तो हम आप लोग बोल दिए पूरे बिहार के बारे में तो यहां के लिए प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर के जो देखा गया जो बता रहे थे। वो कुल मिलाकर के पूरा हुआ था तो उसके लिए जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए तो आपके सहरसा जिले में छह योजनाओं की स्वीकृति दी गई है जिन पर काम चल रहा है और जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। 

सीएम ने कहा कि यह काम बहुत जल्दी हो जाएगा। एकदम तिलावे नदी का उड़ा ही कराया जा रहा है और सहरसा में स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जा रहा है। मां उग्र तारा मंदिर का विकास किया जा रहा है और सहरसा में खेल परिसर का विकास किया जा रहा है। सहरसा शहर में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है और दो प्रखंडों में प्रखंड स अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

रिपोर्ट- संजीव कुमार, सहरसा