बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए और विपक्षी दल में शामिल नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के नेता चुनाव आयोग पर भी मिलीभगत के आरोप लगा रहे हैं और कई खुलासे भी कर रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक बीएलए ने चुनाव आयोग को 655 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो एक से ज्यादा जगहों पर मतदाता हैं। बीएलए की तरफ से कहा गया है कि चुनाव आयोग पूरे मामले की जांच कर मतदाता सूची में सुधार करे।
Image Source : ECI/Screengrab2 एपिक नंबर वाले वोटर
दरभंगा से भाजपा के सदर बीएलए लक्ष्मण कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर 655 ऐसे मुस्लिम मतदाताओं की सूची सौंपी है, जिनके दो अलग-अलग जगह पर एपिक नंबर हैं और इसे मतदाता सूची से हटाकर कार्रवाई की मांग की है। बीएलए ने सभी प्रमाण के साथ सूची भी निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी है।
बीएलए की मांग
भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा सदर विधानसभा से बीएलए लक्ष्मण कुमार ने मतदाता सूची से दोहरी प्रविष्टि हटाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा "मैं लक्ष्मण कुमार (भारतीय जनता पार्टी) BLA-1 के पद पर हूं। हमारे दरभंगा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अनेकों नाम हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दो या दो से अधिक जगह पर मतदाता सूची पर अंकित है। दोहरी प्रविष्टि का विवरण इस आवेदन के साथ संलग्नः है। कुल मतदाता जो इस लिस्ट में सम्मलित है उसकी कुल संख्या 655 है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में केवल एक बार रहना चाहिए। अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मतदाता का नाम, जो दोहरी प्रविष्टि में है, नियम अनुसार एक प्रविष्टि को हटाने की कृपा करें।"
Image Source : ECI/Screengrab2 एपिक नंबर वाले वोटर
उम्र में भी गड़बड़ी
वोटर लिस्ट में मोहम्मद मुन्ना का नाम दो बार दर्ज है। एक बार उनकी उम्र 55 साल दिखाई गई है। वहीं, दूसरी बार उनकी उम्र 60 साल बताई गई है। एक जगह उनका एपिक नंबर IAG2986040 है। वहीं, दूसरी जगह पर उनका एपिक नंबर IAG1750942 है। ऐसे ही शबनम प्रवीण का नाम भी वोटर लिस्ट में दो बार है। उनका एपिक नंबर IAG2619237 और IAG2644052 है।
Image Source : ECI/Screengrab2 एपिक नंबर वाले वोटर
(दरभंगा से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
https://getapi.indiatvnews.com/doc/dublicatevoters.pdf
यह भी पढ़ें-
बिहार में 5 नए औद्योगिक क्षेत्रों का होगा गठन, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 एजेंडों पर लगी मुहर
बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा दिल्ली दंगों का आरोपी! शरजील इमाम के नाम की चर्चा तेज, नुककड़ सभाओं के जरिए कुछ लोग बना रहे माहौल