A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Digha Chunav Result 2025: दिघा में बीजेपी के संजीव चौरसिया की प्रचंड जीत, सीपीआई की दिव्या गौतम हारीं

Digha Chunav Result 2025: दिघा में बीजेपी के संजीव चौरसिया की प्रचंड जीत, सीपीआई की दिव्या गौतम हारीं

Digha Election Results 2025: दीघा विधानसभा सीट पर लोगों ने बड़े पैमाने पर बीजेपी के संजीव चौरसिया को वोट दिया। उन्होंने सीपीआई की दिव्या गौतम को 59079 वोट से हराया।

दीघा विधानसभा सीट का रिजल्ट- India TV Hindi
दीघा विधानसभा सीट का रिजल्ट

Digha Election Results 2025: बिहार की दिघा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संजीव चौरसिया ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 1,11,001 वोट हासिल किए। इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीआई की दिव्या गौतम और जनसुराज के रितेश रंजन सिंह के साथ था। दिव्या गौतम को 59079 वोट से हार का सामना करना पड़ा। वह दूसरे नंबर पर रहीं और उन्हें कुल 51,922 वोट मिले। जन सुराज के रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को 22,071 वोट मिले। वह तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन 3102 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

दीघा निर्वाचन क्षेत्र, जो एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है और चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण महत्व रखता है क्योंकि यह अक्सर प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच के संघर्ष का गवाह बनता है, जो शहर के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देता है। इस निर्वाचन क्षेत्र से सीपीआईएमएल की दिव्या गौतम, जनसुराज पार्टी के रितेश रंजन सिंह और भाजपा के संजीव चौरसिया इस बार चुनाव मैदान में थे। इस सीट से 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा (एमपी) सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंशुल अविजित को 153846 मतों के अंतर से हराया था।

दीघा सीट पर कब किसने जीत दर्ज की

2025 में भाजपा के संजीव चौरसिया ने 59,079 वोटों से जीत दर्ज की।

2020 में भाजपा के संजीव चौरसिया ने 97,044 वोटों से जीत दर्ज की। 

2015 में भाजपा के संजीव चौरसिया ने 92,671 वोटों से जीत दर्ज की थी।

2010 में जदयू की पूनम देवी ने 81,247 वोटों से जीत दर्ज की थी।  

2005 में जदयू के हरिनारायण सिंह ने 32,767 वोटों से जीत दर्ज की थी।

2000 में राजद के राकेश कुमार ने 48,202 वोटों से जीत दर्ज की थी।