A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. कटिहार में ट्रक से टक्कर के बाद हाइवा में लगी आग, जिंदा जलकर मर गया ड्राइवर

कटिहार में ट्रक से टक्कर के बाद हाइवा में लगी आग, जिंदा जलकर मर गया ड्राइवर

कटिहार में एक्सीडेंट के बाद हाइवे में आग लगने से ड्राइवर जिंदा जल गया। दमकल विभाग ने दो घंटे पर आग पर काबू पाया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

ट्रक से टक्कर के बाद हाइवा में लगी आग - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ट्रक से टक्कर के बाद हाइवा में लगी आग

कटिहारः बिहार के कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर एनएच 31 खोटा चौक मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ है। बीती रात करीब एक बजे ट्रक और हाईवा ट्रक की टक्कर में हाईवा ट्रक में आग लग गई और हाइवे चालक की आग में झुलसकर मौत हो गई। सहायता करने वाले लोग मौके पहुंचे फिर भी पैर फंसे होने कारण बाहर नहीं निकाल पाए। 

आग लगने के बाद ड्राइवर ट्रक में फंसा रहा

घटना के बारे में स्थानीय राहुल कुमार ने बताया है कि घटना देर रात की है। जब पूर्णिया से भागलपुर की तरफ से आ रही ट्रक का एक हाईवा से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतना जोरदार थी कि आचनक हाईवा ट्रक में आग लग गई। हाईवा ट्रक चालक प्रमोद सहनी का पैर हाईवा ट्रक के ब्रेक के अंदर फंस जाने से वह बाहर निकल नहीं पाया। 

दो घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

स्थानीय लोगों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयावह रूप ले चुकी थी कि चालक बाहर निकल पाने में नाकाम रहा और हाईवा ट्रक के अंदर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पाकर पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

पोठिया थाना पुलिस ने बताया है कि हाईवा ट्रक पूर्णिया से भागलपुर जा रही थी। हाईवा ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वही मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हाइवे में आग लगने का वीडियो भी सामने आया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि हाइवे धूं-धूं जल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- निरंजन सिंह, कटिहार