A
Hindi News बिहार VIDEO: पटना की रैली में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से टकराया ड्रोन; झुककर खुद को बचाया

VIDEO: पटना की रैली में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से टकराया ड्रोन; झुककर खुद को बचाया

बिहार की राजधानी पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके मंच के पास एक ड्रोन आ गया। हालांकि तेजस्वी यादव ने झुककर खुद को बचा लिया। वहीं पोडियम से लड़कर ड्रोन नीचे गिर गया।

तेजस्वी के मंच से टकराया ड्रोन।- India TV Hindi Image Source : INDIA TV तेजस्वी के मंच से टकराया ड्रोन।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में भाषण के दौरान बाल-बाल बच गए। यहां वह वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक ड्रोन उड़ता हुआ उनके पास आया और जिस पोडियम के पास खड़े होकर वह भाषण दे रहे थे, उससे ड्रोन टकरा गया। हालांकि तेजस्वी यादव ने तुरंत झुककर खुद को बचाया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान तेजस्वी यादव का भाषण भी बीच में रुक गया। हालांकि ड्रोन के गिरने के बाद उन्होंने अपना भाषण फिर से शुरू किया।

गांधी मैदान में थी तेजस्वी की रैली

दरअसल, ये घटना रविवार को उस समय हुई जब पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। इस भाषण के दौरान ही एक ड्रोन मंच से टकरा गया। हालांकि तेजस्वी यादव ने फुर्ती दिखाते हुए झुक कर खुद को बचा लिया। वहीं इस मामले को लेकर पटना की एसपी (मध्य) दीक्षा ने बताया, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसी कोई वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। जब रैली हो रही थी, तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। लेकिन मामले की निश्चित रूप से गहन जांच की जाएगी।’’ 

 

तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

रैली के बाद तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "आजादी की लड़ाई की अमर गाथा उठा कर देख लीजिए। ढाका से लाहौर, रांची से कराची, उतर से दक्षिण हमारे देश की सरजमीन का हर एक इंच और इतिहास का हर एक पन्ना चीख-चीख कर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी ने मिलकर एक साथ कुर्बानियां दीं हैं। भगत सिंह और अशफाकउल्ला खान, दोनों का लहू एक बनकर ही हमारे तिरंगे पर रंगा है।" उन्होंने आगे लिखा, "इंसानियत दिल से बनती है और ये दिल हमें जोड़ता है, जो दिल जोड़ नहीं सकता वो देश क्या चलाएगा?"