A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. INDIA TV पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का Exclusive इंटरव्यू, बोले- 'लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं'

INDIA TV पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का Exclusive इंटरव्यू, बोले- 'लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं'

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह आज भी बिहार के सीएम और आगे भी बिहार के सीएम बने रहेंगे।

सम्राट चौधरी का Exclusive इंटरव्यू।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सम्राट चौधरी का Exclusive इंटरव्यू।

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार के तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वह आज भी बिहार के सीएम और आगे भी बिहार के सीएम बने रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव झूठा प्रोपगेंडा फैलाते हैं। आरजेडी बिल फाड़ने वाली पार्टी है। 

'विपक्ष के लोग बिल फाड़ने वाले'

वोटर लिस्ट रिवीजन के मामले पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि लोग डर जाएं। जनता ने लालू जी का डर देखा है और उनके बाद बिहार का विकास देखा है। जनता का हक कोई नहीं छीन सकता है। ये मोदी जी की सरकार है और नीतीश जी यहां नेतृत्व कर रहे हैं। लालू जी सिर्फ अपने परिवार के लिए जीते हैं। उनके राज में सिर्फ गुंडागर्दी, अराजकता, प्रोपगेंडा रहता है। यही उनकी आदत है। वोटर लिस्ट रिवीजन में 77000 बीएलओ लगे हैं, इसकी समीक्षा होगी, प्रकाशन होगा, उसके बाद भी आप दावा कर सकते हैं तो इसमें डरना क्या है। अगर कहीं हार होती है तो उसकी समीक्षा करनी चाहिए, लेकिन ये लोग समीक्षा करने वाले लोग नहीं है, ये लोग बिल को फाड़ने वाले लोग हैं। महिलाओं के आरक्षण के लिए जब अटल जी ने बिल लाया था तो इन्होंने बिल फाड़ दिया था। 

'लालू परिवार में साढ़े पांच सीएम'

मुस्लिम संगठनों की रैली में बीजेपी को सत्ता से हटाने का आह्वान किए जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग कैसे हटा देंगे। इन लोगों को ज्ञान नहीं है कि यहां विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है और मोदी जी लोकसभा की सत्ता में बैठे हुए हैं। ये लोग नकली समाजवादी हैं, ये सिर्फ परिवारवादी हैं। यूपी में जिस तरह से साढ़े तीन सीएम- मुलायम सिंह, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव और आधा सीएम अखिलेश यादव थे। इसी तरह यहां साढे पांच सीएम हैं- लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, तेज प्रताप यादव और आधा तेजस्वी यादव। 

'नीतीश आज भी सीएम, कल भी रहेंगे सीएम'

नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम है बोलना, उनको बोलने दीजिए। नीतीश जी आग भी सीएम हैं, कल भी रहेंगे और परसो भी रहेंगे। जब बोलिएगा लिखकर दे देंगे। शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि यह नीतीश जी का ऐतिहासिक फैसला है। वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिल्कुल स्पष्ट है कि पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। आपको स्पष्ट दिखेगा कि बिहार की जनता मोदी जी और नीतीश जी में भरोसा करती है।