1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Hajipur Chunav Result 2025: हाजीपुर में अवधेश सिंह जीते, आरजेडी के देव कुमार चौरसिया को हराया

Hajipur Chunav Result 2025: हाजीपुर में अवधेश सिंह जीते, आरजेडी के देव कुमार चौरसिया को हराया

Hajipur Chunav Result 2025: हाजीपुर में अवधेश सिंह ने 18509 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने आरजेडी के देव कुमार चौरसिया को हराया।

Hajipur Chunav Result 2025 Live Updates - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाजीपुर विधानसभा सीट का रिजल्ट।

Hajipur Chunav Result 2025: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर बीते 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरण में मतदान हुआ था। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। शुक्रवार 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम जारी हुए। बिहार की हाजीपुर सीट में बीजेपी के अवधेश सिंह को जीत मिली है। उन्होंने आरजेडी के दव कुमार चौरसिया को 18509 वोट से हराया। अवधेश सिंह को 113221 वोट मिले। वहीं, देव कुमार चौरसिया को 94712 वोट मिले। जन सुराज की प्रतिभा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें सिर्फ 4701 वोट से संतोष करना पड़ा।

हाजीपुर में किनके बीच था मुकाबला?

बिहार की हाजीपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा, राजद और जन सुराज पार्टी के बीच था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अवधेश सिंह, राजद की ओर से देव कुमार चौरसिया और जन सुराज पार्टी (जेएसपी) की प्रतिभा सिन्हा प्रमुख उम्मीदवार रहे। आपको बता दें कि बिहार में भाजपा ने जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के साथ NDA में हैं। वहीं, राजद, कांग्रेस, वाम दलों और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ महागठबंधन में है।

हाजीपुर में कब हुआ था चुनाव?

बिहार में हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के अन्य 120 विधानसभा क्षेत्रों के साथ 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ। हाजीपुर के चुनाव का परिणाम बिहार की अन्य 242 विधानसभा सीटों के साथ 14 नवंबर को सामने आया। आपको बता दें कि हाजीपुर में 66.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।