A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जयमाला के बाद दुल्हन का चेहरा देखने के लिए व्याकुल हुए बाराती, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सी, बैरेंग लौटी बारात-VIDEO

जयमाला के बाद दुल्हन का चेहरा देखने के लिए व्याकुल हुए बाराती, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सी, बैरेंग लौटी बारात-VIDEO

जयमाला के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और कुर्सियां फेंक कर मारपीट की गई। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

शादी में दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शादी में दो पक्षों में जमकर हुई लड़ाई

बिहार के हाजीपुर में शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शादी में जयमाला के बाद गजब हो गया। बारात में ऐसा बवाल मचा कि शादी ही टूट गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए, मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है। 

दुल्हन के कमरे में जबरन घुसे बाराती

जहां जन्दाहा से आई बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल के बाद बारात के कुछ युवक दुल्हन के कमरे में जबरन घुस गए। लड़की पक्ष के विरोध करने पर दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

कई वाहनों में भी तोड़फोड़

दोनों पक्षों के बीच डंडे, कुर्सियां और लाठी से मारपीट होने लगी। जिसके हाथ में जो आया, उसी से हमला शुरू हो गया। इस मारपीट में दर्जनों लोग घायल हो गए। बोलेरो, अर्टिगा और स्कॉर्पियो समेत कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए।

दूल्हे ने शादी से किया इनकार

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर घंटों तक समझौते की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दूल्हा भी गुस्से में आ गया और दुल्हन आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।

राजा बाबू की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

पानी में ताबीज डालकर महिला को मौलवी ने बेहोश कर किया गैंगरेप, बच्चे का इलाज कराने गई थी पीड़िता