A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Harnaut Chunav Result 2025: हरनौत में जेडीयू उम्मीदवार 48335 वोट से जीते, कांग्रेस की करारी हार

Harnaut Chunav Result 2025: हरनौत में जेडीयू उम्मीदवार 48335 वोट से जीते, कांग्रेस की करारी हार

Harnaut Bihar Election Results 2025: हरनौत सीट पर जेडीयू के हरि नारायण सिंह 48335 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के अरुण कुमार को हराया।

हरनौत विधानसभा सीट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हरनौत विधानसभा सीट।

बिहार की हरनौत सीट पर जनता दल यूनाईटेड के हरि नारायण सिंह ने 48335 वोट से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के अरुण कुमार को हराया। हरि नारायण सिंह को 106954 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के अरुण कुमार को 58619 वोट मिले। यहां पर मुख्य मुकाबला जेडीयू और राजद के बीच माना जा रहा था। इसके अलावा जन सुराज पार्टी भी प्रमुख दावेदार मानी जा रही थी। हालांकि, नतीजे पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में रहे।

हरनौत विधानसभा सीट बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पैतृक सीट है, नीतीश कुमार का गांव इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। हालांकि, इस सीट पर जेडीयू ने हरिनारायण सिंह को जबकि कांग्रेस ने अरुण कुमार बिंद को मैदान में उतारा। वहीं, इस सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी कमलेश पासवान थे।

हरनौत सीट पर जेडीयू का दबदबा

हरनौत विधानसभा सीट बिहार की सियासत में महत्वपूर्ण रही है, जहां जेडीयू का पिछले कुछ चुनावों में यहां दबदबा रहा है। जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दों के आधार पर यह सीट हमेशा चर्चा में रहती है। हरनौत विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में जेडीयू के हरि नारायण सिंह ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

जीत की हैट्रिक लगा चुके हरि नारायण सिंह

हरनौत विधानसभा सीट के पिछले चार बार के चुनावी परिणाम में नजर डालें तो यहां से जेडीयू के उम्मीदवार हरि नारायण सिंह ने जीत दर्ज की है। 2025, 2020, 2015 और 2010 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में हरि नारायण सिंह को 65,404 वोट मिले थे। तब इन्होंने लोजपा कि उम्मीदवार ममता देवी को हराया था।