A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025 Results: बिहार इलेक्शन रिजल्ट पर चुनाव आयोग का ऑफिशियल डेटा कहां और कैसे देखें?

Bihar Election 2025 Results: बिहार इलेक्शन रिजल्ट पर चुनाव आयोग का ऑफिशियल डेटा कहां और कैसे देखें?

Bihar Election 2025 Results: बिहार में काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती तेजी से की जा रही है लेकिन उसका आधिकारिक डेटा कहां देखें? इस खबर में जानिए कि चुनाव आयोग ऑफिशियल डेटा कहां अपलोड कर रहा है?

Bihar election 2025 results- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार चुनाव का आधिकारिक परिणाम कहां देखें?

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। बिहार चुनाव के रुझान भी तेजी से आ रहे हैं. लेकिन अगर आप चुनाव आयोग का आधिकारिक डेटा देखना चाहते हैं तो यह कहां और कैसे देख सकते हैं, इस खबर में जानिए। दरअसल, इसके लिए आपको चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आप आधिकारिक डेटा देख सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आप एक-एक सीट और कैंडिटेड को मिले वोट का नंबर देख सकते हैं.

बिहार चुनाव परिणाम का आधिकारिक डेटा यहां देखें- https://results.eci.gov.in/ResultAcGenNov2025/index.htm

बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आप सभी राजनीतिक दलों का वोट शेयर, सीटें, एक-एक विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की स्थिति, कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे, ये सब देख सकते हैं। इसके अलावा, जिन राज्यों की सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, आप उसका आधिकारिक डेटा भी देख सकते हैं।

मैप के हिसाब से देखें बिहार चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार की सभी पार्टियों- भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति दल (रामविलास), कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, द प्लूरल्स पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का चुनावी नतीजों में आधिकारिक डेटा देख सकते हैं। यहां आप मैप में भी देख सकते हैं किस क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे चल रही है।

पाई चार्ट की मदद से समझें पूरा डेटा?

गौरतलब है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पाई चार्ट की मदद से ये भी समझाया गया है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत रही है। इसके अलावा वोट शेयर कैसे घट बढ़ रहा है, ये भी बताया गया है। यहां बड़ी पार्टियों से लेकर सभी छोटी पार्टियों का डेटा भी दिखाया जा रहा है।

LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? देखें चुनाव परिणाम की लेटेस्ट खबरें

जान लें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर हो रही है। मतगणना के इंतजाम के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल बंद हैं। बिहार में 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो फेज में वोटिंग हुई थी।