1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पहले पति और फिर पत्नी ने लगाई फांसी, एक साल पहले की थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

पहले पति और फिर पत्नी ने लगाई फांसी, एक साल पहले की थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के हरपुर राय में एक युवा दंपती की मौत से सनसनी फैल गई। पति पत्नी का शव फंसी के फंदे पर लटका मिला। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मोतिहारी में पति पत्नी ने की आत्महत्या- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोतिहारी में पति पत्नी ने की आत्महत्या

बिहार के मोतिहारी में एक पति पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय गांव का है। जहां रविवार की देर रात एक युवा दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी और अब हरसिद्धि थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दंपत्ति ने की आत्महत्या

मृतकों की पहचान परवेज आलम और उसकी पत्नी सोनी खातून के रूप में हुई है। सोनी खातून मूल रूप से मलाही थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की रहने वाली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और करीब 1 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों हरपुर राय गांव में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के शव फंदे से लटके हुए थे। 

फांसी के फंदे से लटके मिले शव

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक दंपती का शव बरामद किया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों फंदे से लटके हुए थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया, जांच कराई जिससे जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। शवों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।  

पहले पति फिर पत्नी ने लगाई फांसी

मृतक युवक के पिता इब्राहिम मिया ने बताया कि रविवार को बेटा परवेज और उसकी पत्नी ससुराल से लौटे थे और फिर घर आकर खाना खाकर सो गए। थोड़ी देर बाद छोटी बहू चिल्ला कर जगाई की भाई जी फंदे से लटक गए हैं। हम दरबाजा तोड़ घर में घुसे और छोटी बहू ने फांसी के फंदे को काट दिया। हम परवेज को मोतिहारी एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हम शव को घर लाए और लोग रोने चिल्लाने लगे। इसी बीच पता चला कि परवेज की पत्नी सोनी खातून ने घर के पीछे एक कमरे में फांसी लगा ली। 

स्ट्रिंगर- अरविंद कुमार