चुनाव मंचः बिहार चुनाव को लेकर भाजपा, जदयू, राजद और जनसुराज के प्रवक्ताओं में बहस, जानें किसने क्या कहा
चुनाव मंचः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार को चुनाव मंच का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा, जदयू, राजद और जनसुराज के प्रवक्ताओं में बहस हुई।

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव के परिणाम का ऐलान होगा। चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में बिहार चुनाव को लेकर इंडिया टीवी ने चुनाव मंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के जफर इस्लाम, राजद की प्रियंका भारती, जदयू की डॉ. अनुप्रिया और जनसुराज के विवेक कुमार ने भाग लिया।
राजद की प्रियंका भारती ने क्या कहा?
सीट शेयरिंग के ऐलान के सवाल पर राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। मुकेश सहनी के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक हैं। हालांकि, NDA में उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और गिरिराज सिंह सभी नाराज हैं। प्रियंका भारती ने कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी ने जो नौकरियां बांटी वो उनके सीएम बनने के बाद जारी रहेंगी। बिहार की जनता फाइनल कर चुकी हैं। जनता उन्हें नहीं चुनती जो बिहार आकर बोले कि घुसपैठिये आ गए। जनता उन्हें चुनती हैं जो नौकरियां दें। महागठबंधन में सीट शेयरिंग में पेंच पर प्रियंका ने कहा कि बिहार में क्राइम का उदाहरण दिया।
भाजपा के जफर इस्लाम क्या बोले?
भाजपा के जफर इस्लाम ने कहा कि जो भी बिहार की राजनीति को समझते हैं खासकर कांग्रेस और राजद को समझते हैं वो जानते हैं कि सबकुछ सही नहीं लग रहा है। ऐसा कौन सी पार्टी करती है कि अपने उम्मीदवारों का नाम नहीं जारी करतीहै। इन्हें ये कहना पड़ रहा है कि सभी सीटों पर तेजस्वी यादव लड़ रहे हैं। ये जो कुछ भी करें लेकिन इन्हें जनता समर्थन नहीं मिलेगा। ये इसी तरह से कॉन्फिडेंस 2024, 2020 और 2019 के चुनाव में भी दिखा चुके हैं लेकिन नतीजा हमेशा अलग रहा। इस बार भी वैसा ही नतीजा आएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में एनडी का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। हम गठबंधन का सम्मान करते हैं इसलिए चर्चा करते हैं। सभी का एक ही मिशन होता है और वो है NDA की जीत।
जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया ने क्या कहा?
जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया ने कहा कि NDA ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। एनडीए में सबकुछ ऑल इज वेल है। महागठबंधन में दिक्कतें जारी है। अगर सभी सीटों पर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो वही सभी सीटों पर नामांकन भी कर लें। जिनका परिवार, पार्टी और गठबंधन सुरक्षित नहीं है वो बिहार को क्या सुरक्षा देंगे। जदयू की प्रवक्ता अनुप्रिया ने तेज प्रताप यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप राघोपुर क्षेत्र में जाकर पूछते हैं कि तुम्हारा नेता क्या हैं।
जनसुराज के विवेक कुमार ने क्या कहा?
चुनाव मंच में जनसुराज के प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में राजद वाले भाजपा को और भाजपा वाले राजद को गाली दे रहे हैं। 40 सालों से इन्हीं का राज है और बिहार तब भी सबसे गरीब था और आज भी सबसे गरीब है। बिहार में सिर्फ 1200 परिवार के बच्चे राजनीति कर रहे हैं। पार्टी और विधायक नहीं बल्कि जनता की जीत से असर पड़ेगा। बीते 40 साल से केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट पड़ता था वहां अब सरकार ने खजाना खोल दिया है। ये जनसुराज का असर है। पहली बार बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर बात हो रही है। अब सबको समझ आ गया है को काम नहीं करोगे-तिजोरी नहीं खोलोगे तो जनसुराज को वोट मिल जाएगा। जिसे ये नहीं पता कि 3 करोड़ में 0 कितने है बिहार के लोगों को 3 करोड़ नौकरी देने की बात कर रहा है। जिस परिवार ने सिर्फ कट्टा बेचने और जमीन का कट्ठा बेचने का काम किया है वह कलम फेंक रहा है और नौकरी की बात कर रहा है।
ये भी पढ़ें- 243 सीटों पर CASTE फैक्टर का करेक्टर बदलेगा? चुनाव मंच में हो रही है जोरदार बहस
इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' पर पहुंचीं शांभवी चौधरी, चिराग के 'M-Y समीकरण' पर कही ये बात