A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. India Tv-Matrize Exit Poll: बिहार में NDA को 147-167 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान, महागठबंधन को मिल सकती हैं 70-90 सीटें

India Tv-Matrize Exit Poll: बिहार में NDA को 147-167 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान, महागठबंधन को मिल सकती हैं 70-90 सीटें

इंडिया टीवी-Matrize एग्ज़िट पोल के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हो सकते हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है जो कि बहुमत हासिल करने के जादुई आंकड़े 122 से कहीं ज़्यादा है। इस एग्टिज पोल का प्रसारण आज इंडिया टीवी पर हुआ।

Nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार

नई दिल्ली: इंडिया टीवी-Matrize एग्ज़िट पोल के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हो सकते हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है जो कि बहुमत हासिल करने के जादुई आंकड़े 122 से कहीं ज़्यादा है। इस एग्टिज पोल का प्रसारण आज इंडिया टीवी पर हुआ। 

14 नवंबर को होगी मतगणना 

एग्ज़िट पोल के अनुमानों के मुताबिक आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित अन्य छोटे दलों द्वारा बनाया गया महागठबंधन केवल 70-90 सीटों के दायरे में सिमट सकता है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को केवल दो से तीन सीटों पर जीत हासिल कर सकती हैं जबकि अन्य को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। 

सीट शेयर अनुमान

एनडीए में सीटों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी 65 से 73 सीटें, जनता दल (यू) 67-75 सीटें, हम 4-5 सीटें, लोजपा 7-9 सीटें और आरएलएम 1-2 सीटें जीत सकती है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी 53-58 सीटें, कांग्रेस 10-12 सीटें, भाकपा (माले) लिबरेशन 5-8 सीटें, भाकपा और माकपा 2-3 सीटें जीत सकती हैं। जबकि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी 1-4 सीटें जीत सकती है।

मतदान प्रतिशत

भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिलाकर बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 48 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, भाकपा-माले लिबरेशन, भाकपा, माकपा और विकासशील इंसान पार्टी से मिलकर बने महागठबंधन को 37 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। एआईएमआईएम को केवल 1 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि जन सुराज पार्टी को 5 प्रतिशत और 'अन्य' को 9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

क्षेत्रवार सीट अनुमान

  1. अंगिका (भागलपुर): कुल 30 सीटों में से एनडीए 20-23, महागठबंधन 7-10 और अन्य 0-1 सीट पर जीत हासिल कर सकते हैं।
  2. भोजपुर: कुल 67 सीटों में से एनडीए 37-42 सीटें, महागठबंधन 20-25 सीटें और अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं।
  3. मगध: कुल 51 सीटों में से एनडीए 30-35 सीटें, महागठबंधन 17-22 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।
  4. मिथिलांचल: कुल 71 सीटों में से एनडीए 50-55 सीटें, महागठबंधन 18-23 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।
  5. सीमांचल: कुल 24 सीटों में से एनडीए 10-12 सीटें, महागठबंधन 8-10 सीटें और अन्य को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
  6. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बिहार विधानसभा की  कुल 243 सीटों में से एनडीए 147-167 सीटें, महागठबंधन 70-90 सीटें और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

लिंग-आधारित वोट शेयर

  • एनडीए को महिलाओं के 65 प्रतिशत और पुरुषों के 52 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
  • महागठबंधन को 36 प्रतिशत पुरुष और 27 प्रतिशत महिला वोट मिल सकते हैं।
  • जन सुराज पार्टी को 6 प्रतिशत पुरुष और 6 प्रतिशत महिला वोट मिल सकते हैं।
  • अन्य को 6 प्रतिशत पुरुष और 2 प्रतिशत महिला वोट मिल सकते हैं।

जाति और धर्म के अनुसार वोट शेयर का अनुमान

  1. एनडीए को 69 प्रतिशत सामान्य, 51 प्रतिशत ओबीसी, 49 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 10 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।
  2. महागठबंधन को 15 प्रतिशत सामान्य, 39 प्रतिशत ओबीसी, 38 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 78 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।
  3. जन सुराज पार्टी को 7 प्रतिशत सामान्य, 4 प्रतिशत ओबीसी, 5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 4 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।
  4. अन्य को 9 प्रतिशत सामान्य, 6 प्रतिशत ओबीसी, 8 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 8 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिल सकते हैं।

पद्धति

6 नवंबर और 11 नवंबर (मतदान तिथियों) को फील्ड सर्वे और CATI पद्धति के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में रैंडम सैंपलिंग के जरिए डेटा एकत्र किया गया। इसमें त्रुटि की संभावना +/- 3 प्रतिशत है। सैंपल साइज में कुल 66,087 मतदाता थे, जिनमें से 31,722 पुरुष और 19,165 महिलाएं थीं। सबसे युवा मतदाताओं की संख्या 15,200 थी।