A
Hindi News बिहार फोन में शुरू हुईं ऐसी बातें, लड़के से रहा नहीं गया, शादी की तारीख से पहले ही पहना दी वरमाला, दुल्हन को ले आया घर-VIDEO

फोन में शुरू हुईं ऐसी बातें, लड़के से रहा नहीं गया, शादी की तारीख से पहले ही पहना दी वरमाला, दुल्हन को ले आया घर-VIDEO

शादी की तारीख से पहले ही लड़के ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद लड़का दूल्हन को घर ले आया। ये देख मुहल्ले वाले हैरान रह गए। दूल्हा और दुल्हन के घर वाले कई दिनों से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 9 मई को दोनों को शादी होनी थी।

मंदिर में जाकर लड़की को पहनाई वरमाला- India TV Hindi Image Source : INDIA TV मंदिर में जाकर लड़की को पहनाई वरमाला

बिहार के जमुई जिले में शादी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जमुई प्रखंड के अम्बा गांव में गुरुवार की देर रात उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब अजीत कुमार अचानक अंजली कुमारी के साथ मंदिर में शादी रचाकर घर पहुंच गया। इसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। लोगों के बीच तरह- तरह की चर्चाएं भी होने लगी। 

परिवारवालों के अरमानों में फिरा पानी

लोग इस बात से ज्यादा हैरान थे कि जिस लड़की से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। एक महीने में अजीत की शादी होने वाली थी और अजीत ने उसी लड़की को शादी से एक महीने पहले ही लेकर घर पहुंच गया। नतीजतन परिवारवालों के अरमानों पर पानी फिर गया। 

ढ़ोल-बाजा और बारात को करना पड़ा कैंसिल

अजीत और अंजली दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। अब ढोल-बाजा और बारात व शादी के सारी रश्मों को कैंसिल करना पड़ा। अजीत और अंजली को एक महीने का इंतजार रास नहीं आया और भाग कर शादी रचा ली। 

9 मई को होनी थी शादी

दरअसल, अम्बा गांव के रहने वाले दशरथ मंडल के बेटे अजीत कुमार की शादी खैरा प्रखंड के सगदाहा गांव के रहने वाले प्रकाश रावत की बेटी अंजली कुमारी से परिवार वालों ने रिश्ता तय किया था। नौ मई को दोनो की शादी होने वाली थी। तिलक की भी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। 

शादी तय होने के बाद दोनों में होने लगी थी बातें

इस दौरान जब शादी तय हो गई तो अजीत और अंजली की फोन पर बातें भी होने लगी। बातों- बातों में दोनों की चाहत एक दूसरे के लिए बढ़ती चली गई। नतीजतन दूसरी बर्दाश्त नहीं हुई और अजीत गाड़ी लेकर अंजली के घर पहुंच गया। दोनों ने नवीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शादी रचा ली। 

अंजली अपने घर जाने को तैयार नहीं

हालांकि, गुरुवार की देर रात लड़की के परिवार वाले भी अजीत के घर पहुंच गए और अंजली को लेकर जाने की जिद्द करने लगे। अंजली जाने के लिए तैयार नहीं हुई उंसके बाद शुक्रवार की शाम पतनेश्वर धाम मंदिर में दोनों परिवार वालों के सहयोग से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई।

रिपोर्ट- मोहम्मद अंजुम आलम