A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "फिर से आ रही है सुशासन की सरकार", बिहार चुनाव के नतीजों से पहले JDU ने किया जीत का दावा

"फिर से आ रही है सुशासन की सरकार", बिहार चुनाव के नतीजों से पहले JDU ने किया जीत का दावा

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुका है। उससे पहले जेडीयू ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।

नीतीश कुमार- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश कुमार

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुका है। उससे पहले जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी जीत की भविष्यवाणी की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि "सुशासन की सरकार" की वापसी में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) ने X पर पोस्ट किया, "बस कुछ घंटों का इंतजार, फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।" एग्जिट पोल्स में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी के अनुमान के साथ ही एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है।

बिहार के मंत्री हरि सहनी ने भरोसा जताते हुए कहा, "आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे... नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हमें उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलेंगी।"

बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने दावा किया, "हम सभी को विश्वास है कि इस बार एनडीए की सीटों की संख्या 2010 के चुनावों के करीब होगी। एनडीए सरकार बनाने जा रहा है... हमें 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। वे (राजद) अभी भी 'जंगल राज' वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। राजद 'जंगल राज' का प्रतीक है।"

मतगणना शुरू, सबकी निगाहें नतीजों पर

आज सुबह 8 बजे से बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ, छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को हुआ था।

ये भी पढ़ें-

बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुका है। उससे पहले जेडीयू ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि फिर से आ रही है सुशासन की सरकार।

शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 122 सीटों से ज्यादा पर बढ़त