1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में JEE स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, माता-पिता को लिखा सुसाइड नोट, बताई इसके पीछे की वजह

पटना में JEE स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, माता-पिता को लिखा सुसाइड नोट, बताई इसके पीछे की वजह

पटना में जेईई स्टूडेंट की मौत से बाकी छात्रों में भी भय का माहौल है। मृतक छात्र के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में मृतक छात्र ने आत्महत्या करने की वजह बताई है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम- India TV Hindi
Image Source : ANI मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

बिहार की राजधानी पटना के हॉस्टल में एक JEE की तैयारी करने वाले छात्र का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। ये सुसाइड नोट मृतक छात्र ने अपने माता-पिता के लिए लिखा है। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मंगलवार रात की आत्महत्या

गांधी मैदान के SHO अखिलेश कुमार मिश्रा ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा, 'मंगलवार रात करीब 8:30 बजे, हमें 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है।'

तीन चचेरे भाई भी रहते थे साथ

उन्होंने आगे कहा, 'वे तीन चचेरे भाई थे जो एक साथ रहते थे। जिस छात्र की मौत हुई है, वह JEE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका नाम सौरभ कुमार है। जब उसके चचेरे भाई कोचिंग से घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब उन्होंने दरवाजे की वेंटिलेशन ग्रिल से अंदर देखा, तो उन्होंने पाया कि उसने फांसी लगा ली है।

नहीं मिल रहा था मनचाहा नतीजा

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'वहां एक सुसाइड नोट मिला, जिसे मृतक ने अपने माता-पिता के लिए लिखा था। उसमें लिखा था कि वह पूरी रात पढ़ाई करता है, लेकिन उसे मनचाहा नतीजा नहीं मिल रहा है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। ऐसा लगता है कि वह पढ़ाई के दबाव में था।'