A
Hindi News बिहार Jehanabad Election Result 2025: जहानाबाद सीट से RJD उम्मीदवार राहुल शर्मा ने 887 वोट से दर्ज की जीत

Jehanabad Election Result 2025: जहानाबाद सीट से RJD उम्मीदवार राहुल शर्मा ने 887 वोट से दर्ज की जीत

Jehanabad Election Results: जहानाबाद विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार राहुल शर्मा ने जीत दर्ज की है। ये जीत सिर्फ 887 वोटों के अंतर से हुई है।

जहानाबाद विधानसभा सीट का चुनावी परिणाम- India TV Hindi Image Source : INDIA TV GFX जहानाबाद विधानसभा सीट का चुनावी परिणाम

Jehanabad Election Results: बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट से महागठबंधन की जीत हुई है। इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार राहुल शर्मा चुनावी मैदान पर थे। आरजेडी उम्मीदवार राहुल शर्मा ने जेडीयू के उम्मीदवार चंद्रेश्वर प्रसाद को 887 वोटों से हराया है। आरजेडी उम्मीदवार राहुल शर्मा 86402 वोट मिले हैं, जबकि जेडीयू उम्मीदवार को 85609 वोट मिले हैं।

आरक्षित है ये सीट

बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट, जो अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। पिछले दो विधानसभा चुनावों (2015 और 2020) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दबदबा रहा है। यह सीट जहानाबाद जिले में आती है। 

2020 का चुनावी नतीजा

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी के उम्मीदवार सुदय यादव ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के उम्मीदवार को 75030 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से जेडीयू के उम्मीदवार कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा रहे थे। उन्हें मात्र 41,128 वोट मिले थे।

2015 में भी आरजेडी के उम्मीदवार की हुई जीत

जहानाबाद विधानसभा सीट में 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के उम्मीदवार मुंद्रिका सिंह यादव ने चुनावा जीता था। आरजेडी के उम्मीदवार को इस सीट से 76,458 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर इस सीट से आरएलएसपी के उम्मीदवार प्रवीन कुमार रहे थे। उन्हें 46,137 वोट मिले थे।