A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: किशनगंज में उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, कांकी नदी उफान पर

बिहार: किशनगंज में उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, कांकी नदी उफान पर

किशनगंज में उद्घाटन से पहले ही एक पुल नदी की तेज धारा में बह गया। यह पुल बनकर तैयार था और लोग इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे।

bridge, bridge washed away- India TV Hindi
Image Source : ANI/TWITTER बिहार: किशनगंज में उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, कांकी नदी उफान पर

किशनगंज: किशनगंज में उद्घाटन से पहले ही एक पुल नदी की तेज धारा में बह गया। यह पुल बनकर तैयार था और लोग इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक किशनगंज के गोआबारी गांव में यह पुल बना था। लोग इस पुल के बनने से काफी खुश थे कि आवागमन में उन्हें सहूलियत होगी। कांकी नदी पर बना यह पुल अपने उद्घाटन के इंतजार में था। लेकिन नदी में आए एक तेज उफान को बर्दाश्त नहीं कर सका और देखते-ही-देखते नदी में बह गया।