1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की से हैवानियत के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

जमुई कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की से हैवानियत के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

जमुई में एक लड़की के साथ हैवानियत करने वाले हरेराम की आज कोर्ट में पेशी की गई। कोर्ट से बाहर निकलते ही हरेराम को वकील ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। देखें वीडियो...

हरेराम को वकील ने मारा थप्पड़- India TV Hindi
Image Source : REPORT हरेराम को वकील ने मारा थप्पड़

जमुई: कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्य अभियुक्त हरेराम को अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़, कैमरे में कैद हुई तस्वीर, अधिवक्ता ने कहा घटना को लेकर आक्रोश था, इसलिए मारा थप्पड़। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि छात्रा के साथ बदसलूकी करने का आरोपी हरेराम यादव जैसे ही कोर्ट से बाहर निकल रहा था, उसी दौरान वकील आकाश पांडे उसके पास पहुंचा और अचानक उसे थप्पड़ जड़ दिया. घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

देखें वीडियो



उसे थप्पड़ नहीं, गोली मार देनी चाहिए
हरेराम को थप्पड़ मारने वाले वकील आकाश पांडे ने कहा कि हरेराम पर लगे आरोपों को लेकर मेरे मन में आक्रोश था और इसी वजह से मैंने उसे थप्पड़ मारा। आकाश पांडे ने कहा, 'उसने जैसा कृत्य किया है, उसके लिए तो थप्पड़ क्या, उसे गोली मार देनी चाहिए। उसकी वजह से आज पूरी जमुई शर्मिंदा है।'

आकाश पांडे ने कहा, मैं एडवोकेट से पहले एक इंसान हूं और मेरे अंदर भी मानवीय संवेदनाएं हैं। अब इसके लिए कानून हमें जो सजा देगा, वह हमें मंजूर है, लेकिन एक बेटी के साथ ऐसा होगा तो हम लोग यह बातें नहीं सह पाएंगे।' मेरे मन में पहले से आक्रोश था। उसका कृत्य निंदनीय है और कोई भी समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा।

क्या है पूरा मामला?
बीते 19 सितंबर को बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा से बदसलूकी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी ट्रैक्टर चालक हैं और बालू ढोने का काम करते थे। साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों शराब तस्करी में भी लिप्त थे। दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस एनकाउंटर के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगने और हरेराम यादव के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई थी। 

(जमुई से मोहम्मद अंजुम आलम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

जमुई में हुई हैवानियत पर बिहार में सियासत तेज, तेजस्वी के आरोप पर जानें किसने क्या कहा