Live: CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, यहां पढ़ें हर अपडेट
Live: बिहार की राजनीति में आज काफी बड़ा दिन है। नीतीश कुमार बिहार के सीएम का पद छोड़कर एक बार फिर से दिल्ली की सियासत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस घटनाक्रम से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में।

Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि बिहार की राजनीति में ये एक बेहद अहम पल होने जा रहा है। 20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार के एक बार फिर से केंद्र की राजनीति में लौटने जा रहे हैं। सीएम नीतीश राज्यसभा जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से 21 साल बाद बिहार की कमान नए हाथों में होगी। राज्य में पहली बार बीजेपी का सीएम हो सकता है। सीएम की रेस में नित्यानंद राय समेत कई नाम सामने आ रहे हैं।
CM की रेस में BJP के नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे चल रहा है। नित्यानंद राय यादव समुदाय से आने हैं और इस वक्त केंद्र में राज्यमंत्री हैं। बिहार चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारें में इनकी बड़ी भूमिका रही थी। वहीं, दूसरा नाम सम्राट चौधरी का है। कुशवाहा समुदाय से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी का बड़ा चेहरा है और तीसरा नाम हर बार की तरह चौकाने वाला हो सकता है। बीजेपी अति-पिछड़ा से आने वाली किसी महिला पर दांव लगाकर सीएम बना सकती है। इसके अलावा भी कुछ चेहरे हैं जो सीएम की रेस में चल रहे हैं. लेकिन एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी आलाकमान यहां भी चौंका सकती है।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में उनके बेटे निशांत कुमार की एंट्री होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो निशांत कुमार को जेडीयू कोटे से एमएलसी बनाकर नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जेडीयू निशांत को नीतीश का सियासी उत्तराधिकारी घोषित करना चाहती है।इसके पीछे सबसे बड़ा मकसद नीतीश कुमार के EBC वोटरों को जोड़े रखना है। निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबर सामने आने के बाद से जेडीयू कार्यकर्ताओं को जोश हाई है। कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जेडीयू कोटे से 2-2 डिप्टी सीएम बनाए जाने का फॉर्मूला तैयार हुआ है जिसमें एक नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का भी है। निशांत बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं। वो MLC चुने जा सकते हैं। आइए जानते हैं बिहार की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...
Live updates : Nitish Kumar Live:
-
March 05, 2026 4:17 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने क्या कहा?
शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा नॉमिनेशन पर कहा, "नीतीश कुमार कई वर्षों से मुख्यमंत्री हैं वो केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं और वह अपनी पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं उन्हें लगता है कि वो सीएम के रूप में बिहार की सेवा करें तो वह कर रहे हैं उन्हें लगता है कि वो केंद्र में जाकर केंद्रीय मंत्री मंडल में रहकर देश की सेवा करेंगे तो जो खबर आप सुन रहे वही हम सुन रहे हैं... बीजेपी बहुत चतुर पार्टी है वो बड़ी चालाकी से काम करती है लेकिन नीतीश कुमार बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। हमने उनके साथ INDIA गठबंधन में काम किया है हम उनके कर्मनिष्ठा को पहचानते हैं। जैसे-जैसे समय बीतेगा स्थितियां साफ होगी। नीतीश कुमार कही भी रहे वह लोगों की सेवा करेंगे यही हम जानते हैं...हम उनको सिर्फ शुमकामनाएं दे सकते हैं बीजेपी आपको प्रताड़ित नहीं कर सकती है।
-
March 05, 2026 2:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
मैं नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं- अमित शाह
अमित शाह ने कहा- "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे। 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। मैं नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।"
-
March 05, 2026 2:42 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम आरजेडी का समर्थन करेंगे, बीजेपी का नहीं- जदयू कार्यकर्ता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार के नालंदा में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कहा- हम आरजेडी का समर्थन करेंगे, बीजेपी का नहीं
-
March 05, 2026 2:29 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश ने पहले भी कई बार अपना मन बदला- सचिन पायलट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा... नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं... जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है। अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा में जाना है तो हो सकता है कि बिहार चुनाव के परिणाम कुछ और आते।"
-
March 05, 2026 2:21 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है- राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है। आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा... नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया। कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निःसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं।"
-
March 05, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये 'महाराष्ट्र मॉडल' का नया वर्जन- शक्ति यादव
RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा- "मुख्यमंत्री को धक्का देकर राज्यसभा में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ दीजिए, आपका काम समाप्त हो चुका है। जनता दल में कई खंड हैं... इस खंड के खिलाफ कई लोग हैं, उनके कार्यकर्ता आक्रोशित हैं... नीतीश कुमार के लिए राज्यसभा क्या था? वे जब चाहते चले जाते... जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, ये 'महाराष्ट्र मॉडल' का नया वर्जन है। वे बजट सत्र तक पार नहीं कर पाए..."
-
March 05, 2026 2:00 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
CM आवास पहुंचे नीतीश कुमार
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार स्टेट गेस्ट हाउस से CM आवास पहुंच गए हैं।
-
March 05, 2026 1:58 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
CM को को राज्यसभा जाने के लिए मजबूर किया जा रहा- शक्ति यादव
पटना, बिहार: राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा- "202 सीटें जीतकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है... अब वे नीतीश कुमार के बेटे को डिप्टी सीएम पद की कैंडी दिखा रहे हैं..."
-
March 05, 2026 1:57 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नई सरकार बनेगी- खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का कहना है, "उन्होंने खुद पोस्ट किया है कि वह वहां (राज्यसभा) जाना चाहते हैं, नई सरकार बनेगी।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में उनका कहना है, "निशांत कुमार को बहुत पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए था. अच्छी बात है कि वह अब आ रहे हैं..."
-
March 05, 2026 1:56 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नामांकन के दौरान अमित शाह रहे मौजूद
नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत बिहार से एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों ने पटना में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।
-
March 05, 2026 1:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
राजनीतिक प्रक्रिया के तहत उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा- अखिलेश प्रसाद सिंह
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का कहना है, "...चुनाव प्रचार के दौरान भी हम कहते थे कि इसे बीजेपी की राजनीतिक रणनीति से समझा जा सकता है...उसी राजनीतिक प्रक्रिया के तहत उन्हें भी राज्यसभा भेजा जा रहा है."
-
March 05, 2026 1:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन
CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। जल्द ही वह बिहार विधानसभा के बजाय राज्यसभा में दिखाई देंगे।
-
March 05, 2026 1:14 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अमित शाह ने नितिन नवीन से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
-
March 05, 2026 1:06 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अमित शाह ने पटना में नीतीश कुमार से की मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की है। नीतीश अबसे थोड़ी ही देर में राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। वह बिहार विधानसभा के लिए निकल चुके हैं।
-
March 05, 2026 12:51 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता- केसी त्यागी
JDU नेता के.सी. त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने नया बिहार बनाया है। जैसे कर्पुरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जिंदा है, ऐसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे। जाहिर है कि इससे सदन की भी गरिमा बढ़ेगी, बहस का स्तर ऊंचा होगा और यूं भी ख्याति व अच्छे बौद्धिक ज्ञान के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था।"
-
March 05, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
महाराष्ट्र में जो हुआ, वही बिहार में हुआ- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "...महाराष्ट्र में जो हुआ, एकनाथ शिंदे को आगे करके भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बनाया। उसी नीति को उन्होंने यहां भी रिफाइंड तरीके से लागू किया..."
-
March 05, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमें इस बारे में पहले ही पता था- तेजस्वी
RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "हमें इस बारे में पहले ही पता था। 28 जनवरी 2024 को जब हमने ये बात कही थी कि जदयू खत्म हो जाएगी लेकिन भाजपा जो 400 सीटों की बात करती थी, उसके अनुसार उनका नतीजा नहीं आया इसलिए इसमें 1 साल की देरी हो गई। नहीं तो वे पहले ही उन्हें(JDU) खत्म कर देते..."
-
March 05, 2026 12:49 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमारी नीतीश कुमार के प्रति पूरी सहानुभूति है- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा- "भाजपा जिसके साथ भी रही है उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा OBC, दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे(भाजपा) नहीं चाहते हैं कि बिहार में ऐसा नेता रहे जो OBC या दलित की बात करता हो, वे तो कोई 'रबड़ स्टांप मुख्यमंत्री' चाहते हैं। ये जो सत्ता परिवर्तन हो रहा है, ये जन भावनाओं के खिलाफ है। लोग भाजपा के चाल-चरित्र को जानते हैं। हमने नीतीश कुमार के साथ भी काम किया है लेकिन ज्यादातर हम विपक्ष में गए थे। 28 जनवरी 2024 में जब वे(JDU) हमारा साथ छोड़कर गए थे, तब भी हमने कहा था कि भाजपा जो है वो उन्हें समाप्त करेगी। हमारी पूरी सहानुभूति है उनके प्रति, उन्होंने बिहार की जो सेवा की, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद भी देना चाहते हैं।"
-
March 05, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार को 'हाईजैक' कर लिया- तेजस्वी
RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि '2025 से 30 फिर से नीतीश'। भाजपा और NDA के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार से तंत्र-मंत्र और पूरा सिस्टम लगाकर चुनाव हुआ। उस समय में भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को 'हाईजैक' कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे 6 महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे।"
-
March 05, 2026 12:34 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा द्वारा तख्तापलट किया गया- कांग्रेस
कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की तैयारी की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तख्ता पलट किया गया है और यह जनता के साथ विश्वासघात है।
-
March 05, 2026 12:27 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमने पहले ही सीएम बदलने के बात कही थी- तेजस्वी
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के फैसले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा- "हमने पहले ही कहा था कि नीतीश सीएम नहीं रहेंगे। हमने पहले ही सीएम बदलने के बात कही थी। बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लाया गया।"
-
March 05, 2026 12:24 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये उनका अपना फैसला है- गिरिराज सिंह
नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- "तीन साल पहले भी उन्होंने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई थी, ये उनका अपना फैसला है।"
-
March 05, 2026 12:23 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं- संदीप दीक्षित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "हमारे लिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कांग्रेस बार-बार इस बात को कह रही थी और हमें लग रहा था कि कहीं न कहीं कुछ बड़ा होने जा रहा है... भाजपा का एक पुराना तरीका रहा है कि स्थानीय नेतृत्व वाली पार्टियों के कंधे पर चढ़कर अपने आप को स्थापित करती है और फिर स्थानीय बल को निगल जाते हैं... जब तक उन्हें(भाजपा) लगा कि पूरा उन्हें(नीतीश कुमार) निचोड़ने की आवश्यकता नहीं है तो उन्हें राज्यसभा में लाकर डाल देंगे..."
-
March 05, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमें नामांकन तक इंतज़ार करना चाहिए- भूपेश बघेल
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "हमें नामांकन तक इंतज़ार करना चाहिए। अगर नीतीश कुमार नामांकन दाखिल करते हैं, तो बिहार की राजनीति में परिवर्तन आएगा..."
-
March 05, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर- RJD नेता मृत्युंजय तिवारी
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर अचानक से कल से देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी जल्दी चुनाव के बाद भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करेगी..."
-
March 05, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा साथी दलों के साथ धोखाधड़ी करती आ रही- नाना पटोले
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "भाजपा अपने साथी दलों के साथ हमेशा षड्यंत्र करती आ रही है और महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, सरकार आई लेकिन एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बने। बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, वहां भी उनकी जीत हुई...लेकिन अब उनको मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। भाजपा अपने साथी दलों के साथ हमेशा धोखाधड़ी करती आ रही है..."
-
March 05, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश ने बिहार के लोगों की सेवा की- उमर अब्दुल्ला
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यह बिहार की सरकार और उनके साथी दलों का एक अंदरूनी मामला है...उनका(नीतीश कुमार) चुनाव के 3 महीने बाद राज्यसभा जाना, तो उन्होंने यह फैसला ले लिया है। उन्होंने बिहार के लोगों की सेवा की...आगे जाकर उनकी भूमिका राज्यसभा में अच्छी रहे, इसके लिए उनको बहुत शुभकामनाएं..."
-
March 05, 2026 12:21 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
दिलीप जायसवाल का आया बयान
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "आज मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि राज्यसभा एक सदन ऐसा था जिसके वे सदस्य नहीं बने थे तो उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने कहा है कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए उनकी ओर से हर समय बिहार सरकार को मदद रहेगी..."
-
March 05, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा तो परिवारवाद के बहुत खिलाफ है- राशिद अल्वी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को कोई पद दिए जाने की अटकलों पर राशिद अल्वी ने कहा, "भाजपा तो परिवारवाद के बहुत खिलाफ है? तो ये कैसे संभव है? क्या उन्होंने अपनी नीति बदल दी?..."
-
March 05, 2026 12:20 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये भाजपा की रणनीति हो सकती है- राशिद अल्वी
दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "ये बहुत मुमकिन है। भाजपा हमेशा पूरी सत्ता चाहती है इसलिए जब विधानसभा चुनाव हुआ था तब भी ये उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी हालांकि उस समय ये काम नहीं हुआ तो अब हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वे दिल्ली ला सकते हैं और अपना मुख्यमंत्री बना सकते हैं। ये भाजपा की रणनीति हो सकती है..."
-
March 05, 2026 12:19 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये दुखद है- जदयू कार्यकर्ता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे जदयू कार्यकर्ता ने कहा, "ये दुखद है। जो नीतीश कुमार छात्र आंदोलन से लेकर आज तक बिहार की जनता की सेवा करते रहे... बिहार की जनता उन्हें अपना परिवार मानती है। नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई यहां मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें।"
-
March 05, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
जदयू में नीतीश कुमार सुप्रीम लीडर- शाहनवाज
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "अब तक ये मालूम नहीं है। हमारे सहयोगी दल जदयू ने कोई सूची जारी नहीं की है। उससे पहले कोई भी कयास लगाना ठीक नहीं है। जदयू में नीतीश कुमार सुप्रीम लीडर हैं। वो जो निर्णय करेंगे, वही व्यक्ति उनके दल से राज्यसभा में जाएगा। अभी सारी अटकलों का बाजार गर्म है और अटकलों का जवाब नामांकन के बाद ही आएगा।"
-
March 05, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
JD(U) कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जमा हुए JD(U) कार्यकर्ताओं ने JD(U) नेता कृष्ण मुरारी शरण को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से रोक दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों को लेकर JD(U) कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं।
-
March 05, 2026 12:17 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
पहले से तय था- ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "पहले से तय था कि देश की राजनीति में नीतीश कुमार जाएंगे... ऐसी चर्चाएं चुनाव के समय से ही थीं। जिसकी अटकलें अब तेज हो गई हैं। राज्यसभा का नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। यदि वे पर्चा भरते हैं तो बात साफ हो जाएगी।"
-
March 05, 2026 12:13 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया- मनोज कुमार झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा- "तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है। विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं। ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है। कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी... ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं... इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी... हम(राजद) राजनीतिक तौर पर संघर्ष करेंगे... बिहार की धरती में इस तरह के प्रयोग महाराष्ट्र की तरह सफल हो जाएंगे, इसकी मुझे शंका है।"
-
March 05, 2026 12:12 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
चिराग पासवान का आया बयान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम नीतीश के ऐलान पर कहा- "माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।"
-
March 05, 2026 12:07 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सम्राट चौधरी क्या बोले?
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी- "आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए आपका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आपके अनुभव और नेतृत्व से राज्यसभा की गरिमा और भी सुदृढ़ होगी।"
-
March 05, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष की विश्वसनीयता खत्म हो रही- राम कृपाल यादव
राम कृपाल यादव ने कहा- "विपक्ष परेशान है क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। हर दिन, विपक्ष की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, इसलिए वे बहुत परेशान हैं। एनडीए एकजुट है, और सभी मिलकर सरकार चलाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले 21 वर्षों में। वर्षों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति और विकास किया है...''
-
March 05, 2026 11:54 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार का निर्णय सर्वोपरि- रामकृपाल यादव
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव कहते हैं, "यह जनता दल (यूनाइटेड) का आंतरिक मामला है, और वे निर्णय लेंगे - जिनका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं - और उनका निर्णय सर्वोपरि है।"
-
March 05, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
सब साफ हो जाएगा- अशोक चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "...कुछ ही घंटों का प्रश्न है, सब साफ हो जाएगा..."
-
March 05, 2026 11:53 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जनता चाहती है कि वह बिहार के सीएम बने रहें- संजय सिंह
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर जेडीयू नेता संजय सिंह का कहना है, "...अगर उन्होंने फैसला कर लिया है कि उन्हें राज्यसभा जाना है तो हम इसका विरोध नहीं कर सकते, लेकिन बिहार की जनता चाहती है कि वह बिहार के सीएम बने रहें..." मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर वे कहते हैं, "निशांत कुमार को (राजनीति में) आना चाहिए... वह एक शिक्षित व्यक्ति हैं..."
-
March 05, 2026 11:52 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
1.30 से 2 बजे के बीच होगा नामांकन
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा- "एचएम अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करीब 12 बजे आ रहे हैं और एनडीए के सभी नेताओं के नामांकन में हिस्सा लेंगे। ये नामांकन 1.30 से 2 बजे के बीच होगा..."
-
March 05, 2026 11:46 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कुछ कार्यकर्ता रोते भी नजर आए
हिलसा के जेडीयू विधायक कृष्ण कुमार उर्फ प्रेम मुखिया पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया...हंगामा कर कृष्ण कुमार को वापस जाने को मजबूर कर दिया...विधायक ने अपनी गाड़ी बैक की तो इस दौरान भी कार्यकर्त्ता गाड़ी के पीछे पीछे नारेबाजी करते रहे...सीएम हाउस पहुंचे कुछ कार्यकर्ता रोते भी नजर आए...
-
March 05, 2026 11:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जेडीयू के कार्यकर्ताओं का हंगामा
पटना में जेडीयू के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं...नीतीश कुमार बिहार की कमान छोड़ रहे हैं। ये जेडीयू के कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हैं। जेडीयू कार्यकर्ता सुबह से नीतीश के घर के बाहर जमा हैं जहां उन्होंने भारी हंगामा और नारेबाजी की है। ये कार्यकर्ता नीतीश से अपना फैसला बदलने की अपील कर रहे हैं।
-
March 05, 2026 11:40 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
'अंदाजा नहीं था कि नीतीश को बीजेपी इतनी जल्दी हटा देगी'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, 'बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर अचानक से कल से देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी जल्दी चुनाव के बाद भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करेगी।'
-
March 05, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विकसित बिहार बनाने का संकल्प कायम रहेगा- नीतीश
सीएम नीतीश ने कहा- "विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।"
-
March 05, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं- नीतीश
सीएम नीतीश ने कहा- "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।"
-
March 05, 2026 11:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह सीएम का पद छोड़ रहे हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट कर के बताया है कि वह राज्यसभा जाने के इच्छुक हैं।
-
March 05, 2026 10:52 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम
जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की भी राजनीति में एंट्री हो सकती है। निशांत को निशांत बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वह MLC चुने जा सकते हैं।
-
March 05, 2026 10:50 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
संजय झा और ललन सिंह के खिलाफ नारेबाजी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों से कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। संजय झा और ललन सिंह के खिलाफ पटना की सड़कों पर नारेबाजी भी देखने को मिली है।
-
March 05, 2026 10:50 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
DGP मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
पटना में सीएम आवास के बाहर हलचल देखने को मिल रही है। बिहार के DGP मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। नीतीश कुमार 2 बजे विधानसभा जाएंगे।
-
March 05, 2026 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश के नॉमिनेशन पर बड़ी खबर
नीतीश के नॉमिनेशन पर बड़ी खबर सामने आई है। 10-10 प्रस्तावकों से सिग्नेचर कराए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावकों से ब्लैंक फॉर्म पर सिग्नेचर कराए गए हैं।
-
March 05, 2026 10:47 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश की पार्टी तो फैसला भी नीतीश ही लेंगे- ललन सिंह
नीतीश को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- नीतीश की पार्टी है तो फैसला भी नीतीश ही लेंगे। राज्यसभा जाएंगे या नहीं, ये फैसला नीतीश ही लेंगे। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता।
-
March 05, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
BJP ने बिहार में महाराष्ट्र मॉडल अपनाया- मनोज झा
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RJD पर बयान सामने आया है। सांसद मनोज झा ने कहा है कि BJP ने बिहार में महाराष्ट्र मॉडल अपनाया है। उन्होंने कहा है कि हमें हकीकत से पर्दा उठने का इंतजार है।
-
March 05, 2026 10:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
JDU का अंदरूनी मामला है- BJP
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बीजेपी खुलकर नहीं बोल रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि ये JDU का अंदरूनी मामला है और फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है।
-
March 05, 2026 10:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
अंतिम फैसला नीतीश कुमार लेंगे- JDU
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर JDU नेता कह रहे हैं कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार लेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सियासत में एंट्री कंफर्म है.. इसकी पुष्टि भी JDU के वरिष्ठ नेताओं ने कर दी है
-
March 05, 2026 10:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद आरजेडी ने बीजेपी पर निशाना साधा है... आरजेडी का कहना है कि बीजेपी का चुनावों से पहले यही प्लान था....
-
March 05, 2026 10:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जेडीयू कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है... जेडीयू कार्यकर्ताओं का आऱोप है कि नीतीश कुमार को साजिश करके सीएम पद से हटाया जा रहा है....
-
March 05, 2026 10:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे नीतीश
सामने आई जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।