1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बांकीपुर से प्रशांत किशोर को मिली शानदार जीत, बड़े अंतर से बीजेपी को दी शिकस्त

बांकीपुर से प्रशांत किशोर को मिली शानदार जीत, बड़े अंतर से बीजेपी को दी शिकस्त

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है। यहां से जन सुराज के प्रशांत किशोर को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को करारी शिकस्त दी है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। यहां से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को प्रचंड जीत मिली है। प्रशांत किशोर ने बड़े अंतर से बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को शिकस्त दी है। बता दें कि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है, लेकिन इस बार के चुनाव में उसे जीत नहीं मिली। बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।

नतीजे आने से पहले तक इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। यहां से प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस बार के चुनाव में जन सुराज ने बड़ा उलटफेर किया।

Live updates : Bankipur By-Election Result Live

  • 7:10 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बीजेपी की पारंपरिक सीट पर PK का कब्जा, 19324 वोटों से जीते

    बांकीपुर में सभी 32 राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यहां से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी की पारंपरिक सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। प्रशांत किशोर को 64151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट प्राप्त हुए। पीके ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19324 वोटों से शिकस्त दी है। वहीं, यहां से तीसरे नंबर पर आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी रहीं, जिन्हें 14273 वोट मिले हैं।

  • 5:38 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बांकीपुर से प्रशांत किशोर को प्रचंड जीत

    बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को हराया है।

  • 5:35 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    31वें राउंड की गिनती पूरी, बड़ी जीत की ओर PK

    बांकीपुर में 32 में से 31 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर यहां से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। पीके 18953 वोट से आगे चल रहे हैं। 

  • 5:26 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बांकीपुर में 30वें राउंड की गिनती पूरी, बड़ी जीत की तरफ PK

    बांकीपुर में 31 में से 30 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर 18951 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर है।

  • 5:15 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    29वें राउंड के बाद PK 18964 वोटों से आगे

    बांकीपुर में 31 में से 29 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर 18964 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।

  • 4:56 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बांकीपुर में 28वें राउंड के बाद पीके 19419 वोट से आगे

    बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पक्की नजर आ रही है। अब तक 28 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पीके अभी 19419 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 50976 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज सिन्हा हैं, जिन्हें 39794 वोट मिले हैं।

     

  • 4:37 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    27वें राउंड की वोटों की गिनती पूरी, PK की जीत पक्की!

    बांकीपुर में 31 में से 27 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर 16887 वोटों के साथ आगे हैं। बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

  • 4:25 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बांकीपुर में 26वें राउंड की गिनती पूरी, 15864 वोट से PK आगे

    बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना अभी भी जारी है। 31 में से अब तक 26 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 15864 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

  • 4:09 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    25वें राउंड की गिनती पूरी, बड़ी जीत की ओर प्रशांत किशोर

    बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पक्की होती जा रही है। अब तक 25 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पीके 14953 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 50976 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा हैं, जिन्हें 36023 वोट मिले हैं।

  • 4:01 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    बांकीपुर में 24 राउंड की गिनती पूरी, जीत की ओर PK

    बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती की जा रही है। अब तक 24 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें प्रशांत किशोर 13868 वोटों से आगे हैं। वहीं, बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा 34566 वोटों से दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

  • 3:42 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    23वें राउंड की गिनती पूरी, 13269 वोटों से PK आगे

    बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर गौर करें तो अभी तक 23 राउंड की गिनती हो चुकी है। प्रशांत किशोर अभी भी आगे चल रहे हैं। 23 राउंड की वोटों की गिनती में प्रशांत किशोर 46377 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 333108 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर अभी 13269 वोटों से आगे हैं।

  • 3:23 PM (IST) Posted by Malaika Imam

    22वें राउंड की गिनती में PK 12809 वोटों से आगे

    बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में साफ हो जाएगा। 22 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को अभी तक 44525 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 31716 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 12809 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 3:01 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 40169 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 28548 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 11621 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 2:48 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 11289 वोटों से आगे

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 19वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा पर 11289 वोटों की बढ़त बना ली है। प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले, जबकि नीरज सिन्हा को 26912 वोट मिले। वहीं आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 9795 वोट मिले हैं, जिसके साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। 

  • 2:37 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 10436 वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 18 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 35713 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 25277 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 10436 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 2:21 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 9581 वोटों से आगे

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 17वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा पर 9581 वोटों की बढ़त बना ली है। प्रशांत किशोर को 33538 वोट मिले, जबकि नीरज सिन्हा को 23957 वोट मिले। वहीं आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 8272 वोट मिले हैं, जिसके साथ वह तीसरे स्थान पर रहीं। 

  • 2:08 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 8966 वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 31742 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 22776 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 8966 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 1:59 PM (IST) Posted by Amar Deep

    जश्न में डूबे जन सुराज कार्यकर्ता

    प्रशांत किशोर की लगातार चल रही बढ़त के बीच जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी मुख्यालय पर जन सुराज के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए देखे गए।

  • 1:53 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 8000+ वोटों से आगे

    बांकीपुर उपचुनाव में 15 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 15 राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। उन्हें 29752 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 21550 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 8202 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

  • 1:51 PM (IST) Posted by Amar Deep

    हम अभी भी अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे: मंत्री श्रवण कुमार

    बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "हम अभी भी अपने दावे से पीछे नहीं हट रहे हैं। जब 31 राउंड की गिनती के बाद नतीजे आएंगे, तब पता चलेगा कि मेरा दावा खोखला था या उसमें दम था। मैंने भी चुनाव लड़ा है और अब तक चुनाव जीता भी हूं। कभी-कभी मैं पहले, दूसरे और तीसरे राउंड में पीछे भी रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं हार गया था। जनता का फैसला आने दीजिए, और हमें जो भी जनादेश मिलेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। लेकिन मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि बिहार की जनता के लिए हमने जो काम किया है, उसके आधार पर हमें अभी भी भरोसा है कि नतीजा NDA के पक्ष में ही होगा। सिर्फ़ एक MLA जीतने से बिहार की राजनीति में जगह नहीं बनती। बिहार की राजनीति में जगह बनाने के लिए बड़े दिल वाले इंसान की ज़रूरत होती है। नीतीश कुमार जैसी शख्सियत वाले इंसान की ज़रूरत होती है।"

     

  • 1:41 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 7700+ वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 14 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 28201 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 20420 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 7781 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 1:32 PM (IST) Posted by Amar Deep

    बांकीपुर से निकला बड़ा राजनीतिक संदेश: तेज प्रताप यादव

    तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए। यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है। अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है।"

  • 1:28 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 7000+ वोटों से आगे

    बांकीपुर उपचुनाव में 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 13 राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। उन्हें 26113 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 18994 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 7119 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

  • 1:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीके की बढ़त बरकरार, 12 वें राउंड के बाद 6646 वोटों से आगे

    बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त कायम रखे हुए हैं। 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 12 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23756 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 17110 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6646 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

     

  • 1:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    11 वें राउंड में प्रशांत किशोर 6419 वोटों से आगे

    बांकीपुर उपचुनाव में 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 11 राउंड की गिनती के बाद जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। उन्हें 21941 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 15522 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6419 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

     

  • 12:49 PM (IST) Posted by Amar Deep

    10 राउंड के बाद 6000+ वोटों से आगे प्रशांत किशोर

    बांकीपुर में 10वें राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। दस राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 20059 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे हैं।

  • 12:37 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 5000+ वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। नौ राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 17856 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 12584 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 5272 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 12:25 PM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 4500+ वोटों से आगे

    बांकीपुर में आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त बना ली है। प्रशांत किशोर को 15637 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 11081 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे हैं।

  • 12:12 PM (IST) Posted by Amar Deep

    सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी

    बांकीपुर में सातवें राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। सात राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 13500 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 9689 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 3811 वोट से आगे हैं।

  • 11:58 AM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 3000+ वोटों से आगे

    बांकीपुर में छह राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है। छह राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे हैं।

  • 11:33 AM (IST) Posted by Amar Deep

    प्रशांत किशोर 2000+ वोटों से आगे

    बांकीपुर में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 8971 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 6652 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 2319 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • 11:11 AM (IST) Posted by Amar Deep

    चार राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर आगे

    बांकीपुर में चौथे राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। चार राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 6269 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 5124 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1145 वोट से आगे हैं।

  • 10:49 AM (IST) Posted by Amar Deep

    जन सुराज कार्यकर्ताओं में जीत की उम्मीद

    जन सुराज पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, "हम काफी अंतर से आगे चल रहे हैं। हमारी जीत तय लग रही है। हमने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है और जनता इस बार बदलाव चाहती है।"

  • 10:42 AM (IST) Posted by Amar Deep

    जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता कैंप ऑफिस में पहुंच रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में नारे भी लगाए।

  • 10:39 AM (IST) Posted by Amar Deep

    तीसरे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर आगे

    बांकीपुर में तीसरे राउंड की गिनती भी पूरी कर ली गई है। तीन राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 5032 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 3870 वोट मिले हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1162 वोट से आगे हैं।

  • 10:18 AM (IST) Posted by Shakti Singh

    दूसरे राउंड के बाद प्रशांत किशोर आगे

    बांकीपुर में दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। उन्हें 3795 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के नीरज सिन्हा को 2634 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 1161 वोट से आगे हैं।

  • 10:06 AM (IST) Posted by Amar Deep

    BJP कार्यकर्ताओं ने बनवाए लड्डू

    पटना में बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के बांकीपुर उपचुनाव उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीत की उम्मीद में कई किलोग्राम लड्डू तैयार कर रहे हैं।

  • 9:52 AM (IST) Posted by Amar Deep

    1995 से बांकीपुर सीट पर BJP का कब्जा

    BJP 1995 से बांकीपुर सीट नहीं हारी है, जब इस निर्वाचन क्षेत्र को 'पटना वेस्ट' के नाम से जाना जाता था। अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह सीट छोड़ दी थी। नवीन ने पिछले साल नवंबर में लगातार पांचवीं बार यह विधानसभा सीट जीती थी, जिसमें उन्होंने RJD की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा गुप्ता को 50,000 से ज़्यादा वोटों से हराया था।

  • 9:42 AM (IST) Posted by Amar Deep

    बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे

    चुनाव आयोग के मुताबिक शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में उन्हें 2225 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार रहे।

  • 9:34 AM (IST) Posted by Amar Deep

    तेजस्वी यादव ने उपचुनाव को लेकर दिया बयान

    बांकीपुर विधानसभा सीट पर जारी मतगणना के बीच आरजेडी नेता और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव तो होते ही रहते हैं।"

  • 9:14 AM (IST) Posted by Amar Deep

    बांकीपुर में पोस्टल बैलट की गिनती खत्म

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जारी मतगणना के बीच पोस्टल बैलट की गिनती खत्म हो गई है। वहीं अब EVM से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पहला रुझान थोड़ी देर बाद आने की उम्मीद है। इस सीट पर 14 टेबल पर कुल 31 राउंड की मतगणना होगी। (इनपुट- नितीश चंद्रा)

  • 8:56 AM (IST) Posted by Amar Deep

    नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव

    यह उपचुनाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद कराया जा रहा है। उन्होंने अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट छोड़ दी थी। एक अधिकारी ने बताया, "कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई।" नितिन नवीन ने नवंबर 2025 में लगातार पांचवीं बार यह विधानसभा सीट जीती थी और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी RJD की रेखा गुप्ता को 50,000 से अधिक वोटों से हराया था।

     

  • 8:40 AM (IST) Posted by Amar Deep

    बीजेपी-जुन सुराज-आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला

    बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ जन सुराज से प्रशांत किशोर खुद चुनावी मैदान में हैं। आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता, जो पिछले साल नितिन नवीन से 50,000 से ज़्यादा वोटों से हार गई थीं, उन्होंने भरोसा जताया है कि वे "बदलाव के लिए दृढ़" लोगों के "समर्थन" से चुनाव जीतेंगी।

  • 8:16 AM (IST) Posted by Amar Deep

    आज ही आ सकते हैं नतीजे

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार (3 अगस्त) को ही काउंटिंग पूरी होने के बाद घोषित किए जा सकते हैं सबकी नज़रें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर टिकी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है, क्योंकि प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट पर बीजेपी के दशकों पुराने दबदबे को चुनौती दे रहे हैं, जिससे यह मुकाबला राज्य की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में से एक बन गया है।

  • 8:02 AM (IST) Posted by Amar Deep

    बांकीपुर सीट पर काउंटिंग शुरू

    बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा की बीच वोटों की गिनती की जा रही है। 

  • 7:54 AM (IST) Posted by Amar Deep

    काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा तैनात

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू होने से पहले काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। काउंटिंग सेंटर से आई तस्वीरों में सुरक्षाकर्मी सेंटर के अंदर और बाहर तैनात दिखे, ताकि गिनती की प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।

  • 7:35 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर टिकी हैं सबकी नजरें

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे। सबकी नज़रें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर टिकी हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है, क्योंकि प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट पर बीजेपी के दशकों पुराने दबदबे को चुनौती दे रहे हैं, जिससे यह मुकाबला राज्य की सबसे चर्चित चुनावी लड़ाइयों में से एक बन गया है।

  • 7:28 AM (IST) Posted by Dhyanendra Chauhan

    बांकीपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों की है भरमार

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कई उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों की भरमार है। लेकिन मुख्य मुकाबला इन प्रमुख प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।

    • प्रशांत किशोर — जन सुराज पार्टी
    • नीरज कुमार — भारतीय जनता पार्टी (BJP)
    • अभय चौधरी (निर्दलीय)
    • अनिल दास (निर्दलीय)
    • अशोक कुमार (समता पार्टी)
    • बागीश नंदन (निर्दलीय)
    • बैजनाथ प्रसाद (भारतीय जवान किसान पार्टी)
    • बिनोद राय (बिहार जस्टिस पार्टी)
    • ब्रजेश पटेल (निर्दलीय)
    • जितेंद्र दुबे (अखिल भारतीय जनसंघ)
    • मनीषा शर्मा (राष्ट्रीय अपना दल)
    • मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव (प्रगतिशील जनता पार्टी)
    • मृत्युंजय कुमार (राष्ट्रीय समाजहित दल)
    • निरंजन कुमार आचार्य (राइट टू रिकॉल पार्टी)
    • नीतीश कुमार (निर्दलीय)
    • प्रदीप कुमार (भारतीय आम अवाम पार्टी) सहित अन्य उम्मीदवार।
  • 7:20 AM (IST) Posted by Amar Deep

    सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई (गुरुवार) को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस सीट पर आज वोटों की गिनती होनी है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।