A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज भी आया सामने-VIDEO

समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज भी आया सामने-VIDEO

फायरिंग की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये हैं। सीसीटीवी की मदद से कुछ बदमाशों की पहचान हो गई है, जबकि बाकियों की पहचान की जा रही है।

लोजपा नेता पर फायरिंग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लोजपा नेता पर फायरिंग

बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने बीती रात लोजपा नेता पर फायरिंग कर दी। शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उजले रंग की एक आल्टो कार व चार बाइक पर सवार होकर 8 से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने लोजपा(रा) नेता सह सिनेमा घर संचालक के घर के बाहर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

गंभीर रूप से जख्मी हुआ शुभम सिंह

इस घटना में लोजपा नेता अंटू ईश्वर तो बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गया था। हालांकि, सूत्रों का बताना है कि जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा गया है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगने की भी सूचना है।

कार पर लिखा हुआ था इंडियन मोटर लर्निंग

बताया जा रहा है कि सफेद रंग की कार पर इंडियन मोटर लर्निंग लिखा हुआ था। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान बदमाशों के गिरोह के भी एक सदस्य को गोली लगने की चर्चा अब लोगों के बीच और पुलिस महकमे में भी सुलगने लगी है। हालांकि, पुलिस स्पष्ट नहीं बता रही है।

खुद पर हुई फायरिंग के बाद क्या बोले लोजपा नेता?

लोजपा नेता ने बताया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से मुझ पर हत्या की नियत से फायरिंग की गई है। लोजपा नेता अंटू ईश्वर ने कहा, 'इन दिनों मैं जमीन खरीद बिक्री का भी कार्य करता हूं, जिससे आए दिन प्रोपर्टी डीलिंग को लेकर विवाद होते रहता है। अंटू ईश्वर के आवेदन पर नगर थाना में अंतरराज्यीय सोना लूटकांड का सरगना राजीव सिंह उर्फ पुल्लु सिंह और अपने ही दल के लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न राय समेत 5 को नामजद आरोपी बनाया है।

सुनील कुमार की रिपोर्ट