A
Hindi News बिहार दहेज के लिए 2 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, शव को जला रहे थे तभी पहुंचे मायके वाले, फिर...

दहेज के लिए 2 बच्चों की मां की पीट-पीटकर हत्या, शव को जला रहे थे तभी पहुंचे मायके वाले, फिर...

मधुबनी के हटनी गांव में दो बच्चों की मां की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। अपनी मौत से पहले महिला ने मायके में फोन कर बताया था कि दो लाख रुपये दहेज देने के लिए उसके साथ मारपीट हो रही है।

ससुरालवालों ने की संगीता देवी की हत्या - India TV Hindi ससुरालवालों ने की संगीता देवी की हत्या

बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हटनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले रणजीत साह की पत्नी संगीता देवी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। रविवार सुबह संगीता देवी ने अपने मायके फोन कर बताया कि उसे उसके ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये देने की मांग को लेकर मारपीट कर रहे हैं। संगीता ने यह जानकारी अपने भाई और पिता को दी, जिसके बाद वे कुछ ग्रामीणों के साथ उसके ससुराल आने के लिए निकल गए। इसी बीच, संगीता के ससुराल वालों ने उसे दो लाख रुपये के दहेज के लिए बुरी तरह से पीट-पीटकर कर मार डाला। इसके बाद संगीता के शव को आम के बगीचे में जलाने लगे।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया

जब संगीता के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, वे घोघरडीहा थाना पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संगीता के अर्ध जला शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक संगीता के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दोनों बच्चे को लेकर ससुराल के सभी सदस्य घटना के बाद से फरार हैं। उनकी जानकारी लेने में पुलिस जुटी हुई है।

Image Source : IndiaTvग्रामीणों के साथ संगीता देवी के पिता और भाई

पुलिस से नहीं मिली कोई मदद: परिजन

परिजनों ने बताया कि वे लगातार पुलिस को इस मामले में सूचित कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। उनके मुताबिक, 112 नंबर और स्थानीय थाना को कई बार मारपीट की सूचना दी गई थी, लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद वो संगीता के ससुराल पहुंचे, तब तक उनकी हत्या हो चुकी थी और शव को जला रहे थे।

Image Source : IndiaTvसंगीता देवी

साह, ससुर और जेठ ने की हत्या 

संगीता के भाई ने बताया कि उनका घर घोघरडीहा थाना क्षेत्र के हीरोपट्टी में है। उनके पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता छोटे किराना के दुकान चलाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगीता की हत्या उसके ससुराल के परिवार के कई लोगों ने मिलकर की, जिनमें संगीता के पति रणजीत साह, उसके ससुर और भैसुर शामिल हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्चों की बरामदगी की मांग की है।

(रिपोर्ट- कुमार गौरव)

ये भी पढ़ें-

हिंदुस्तान में नहीं रह सकते बच्चे, पाकिस्तान नहीं लौट सकती मां; भोपाल में फंसी समरीन ने सुनाया अपना दर्द

Pahalgam Terror Attack: "वो चिल्ला रहे थे हमारे बच्चों को बचाओ", कश्मीर की वो 'खरगोश लड़की' जिसने बचाई कई पर्यटकों की जान