1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मैट्रिक परीक्षा पास करते ही देवर संग फरार हुई भाभी, तीन बच्चों की है मां, पुलिस ने दर्ज किया केस

मैट्रिक परीक्षा पास करते ही देवर संग फरार हुई भाभी, तीन बच्चों की है मां, पुलिस ने दर्ज किया केस

बिहार के बांका जिले में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है। यहां तीन बच्चों की मां एक नाबालिग लड़के संग फरार हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रिश्ते में दोनों देवर और भाभी लगते थे।

Mother of three children absconded with minor lover in Banka who was related to brother-in-law- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के बांका जिले के शम्भूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर एक नाबालिग लड़के के साथ फरार हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और परिजन सकते में हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पति रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहता है और घर पर वह अकेली बच्चों के साथ रहती थी। महिला का कथित प्रेमी उसका पड़ोसी है, जो रिश्ते में महिला का देवर लगता है और अभी-अभी बिहार बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास किया है। लड़के के परिजनों का कहना है कि वह अक्सर महिला के घर काम-काज में मदद करने जाता था। 

देवर संग फरार हुई भाभी

जानकारी के मुताबिक, महिला जब भी किसी घरेलू काम के लिए किसी की जरूरत पड़ती, तो वह लड़का ही मदद करता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध कैसे बने और मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंचा, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। रविवार देर शाम दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई और बिना किसी को बताए फरार हो गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो दोनों के परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो मंगलवार को नाबालिग के परिजन ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शम्भूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिला बालिग है, लेकिन लड़का नाबालिग है, इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस रिश्ते को लेकर अचंभित हैं। बता दें कि बीते दिनों ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था, जहां एक ट्यूशन टीचर अपने स्टूडेंट के साथ फरार हो गई थी। हालांकि लड़का नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने पॉक्सो के तहत शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शिक्षिका का आरोप है कि वह गर्भवती है और बच्चा उसी नाबालिग लड़के का है। 

(इनपुट- दीपक कुमार सिंह)