A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर: हैवान पति ने मासूम बच्चों-बूढ़ी मां के सामने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, लाश पर भी बरसाता रहा लाठियां

मुजफ्फरपुर: हैवान पति ने मासूम बच्चों-बूढ़ी मां के सामने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, लाश पर भी बरसाता रहा लाठियां

पत्नी की मौत के बाद आरोपी उसे पीटता रहा। वहीं, उसके बच्चे पास ही खड़े होकर रो रहे थे और पूरा नजारा देख रहे थे। पड़ोस के लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।

muzaffarpur murder- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुजफ्फरपुर में नृशंस हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर से रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने बच्चों के सामने ही डंडे से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बच्चे बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, रोते रहे लेकिन आरोपी पति मौते होने के बाद भी पत्नी पर डंडे बरसाता रहा। इस बीच कुछ तमाशबीनों ने पूरी घटना कैमरे में कैद कर ली, लेकिन किसी ने भी आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।

महिला ने बच्चों के सामने ही दम तोड़ दिया। वहीं, आरोपी पति हत्या करने के बाद से फरार है। आरोपी की सास ने पुलिस को बताया है कि वह पहले भी मारपीट करता था, जिससे तंग आकर महिला अपने मायके चली गई थी।

बूढ़ी मां का भी लिहाज नहीं किया

घटना के समय आरोपी के घर में दोनों बेटे-बेटी मृतक मां के साथ थे। सास ने अपनी बहू को बचाने की कोशिश की, लेकिन कलीमुल्लाह ने अपनी मां की बात नहीं सुनी। मोहम्मद नसीम का दूसरा पुत्र कलीमुल्लाह अपने परिवार के साथ एक अलग घर में रह रहा था। आरोपी ने अपने भाई की मौत के बाद भाभी से शादी की थी। कलीमुल्लाह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की और एक लड़का है। इसके पहले कलीमुल्लाह के बड़े भाई से मेहरुन्निशा को दो बेटे समीर और सलमान है, जो अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। हृदयविदारक घटना के बाद से गांव के लोग भी अचंभित हैं।

मारपीट से परेशान थी पत्नी

शादी के बाद से ही उसे कलीमुल्लाह पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास हुआ। इस दौरान कलीमुल्लाह से मेहरुन्निशा को तीन बच्चे हो गए। प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायका जुझारपुर में पिता मोहम्मद नसीम के घर चली जाती थी। आरोपी पति को नशे की लत है। वह दो दिन पहले चचेरी बहन की शादी में शामिल होने की बात कह कर पत्नी को मायके से बुलाकर लाया था।

घटना का वीडियो आया सामने 

वीडियो में दिख रहा है कि पति अपने पत्नी पर लगातार लाठी बरसा रहा है और मौत होने तक पीटता रहता है। बच्चे चिल्ला रहे हैं, रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कलीमुल्लाह के चाचा समीम मियां की बेटी की शादी का मिलाद और रविवार को शादी होनी है। मेहरुन्निसा अपनी ससुराल नहीं जाना चाहती थी। शादी को लेकर अपने चचेरा ससुर सहिम मियां के दबाव देने पर मेहरुन्निसा ससुराल गई थी। शुक्रवार शाम उसके पति ने अपने बच्चों के सामने पीट-पीट कर मार उसे डाला। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि दामाद हमेशा बेटी को प्रताड़ित करता था।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)