A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में पति-पत्नी और वो... तीनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, 6 साल की बेटी और पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला

बिहार में पति-पत्नी और वो... तीनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, 6 साल की बेटी और पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला

महिला की 7 साल पहले शादी हुई थी। अब वह अपने पति और 6 साल की बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को राजी है। महिला और उसका बॉयफ्रेंड एक साथ होटल में भी दिखाई दिए।

मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल का हाई वोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल का हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में लव ट्रायंगल का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति, पत्नी और प्रेमी के बीच दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर हंगामा करने लगी। प्रेमी के प्यार में शादी के 7 साल के रिश्ते को भी नकार दिया। 

साल 2019 में हुई थी शादी

पुलिस की काउंसलिंग के बाद महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। अंत में 6 साल की बेटी और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ महिला चली गई। जानकारी के मुताबिक, वाराणसी निवासी धर्मेंद्र सिंह की शादी साल 2019 में निधि से हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। 

प्रेमी के साथ रह रही थी महिला

आरोप है कि 1 मई को उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में अपने सहकर्मी मनीष कुमार के साथ रह रही है। इसके बाद पति थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की।

दोनों एक साथ होटल में भी मिले

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ एक होटल से बरामद किया। इसके बाद थाने में तीनों के बीच घंटों बहस होती रही। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही और 6 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को नकार दिया।

महिला ने कहा पति करता है उसके साथ मारपीट

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने घर छोड़ दिया। उसने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। आगे उससे शादी करेगी। वहीं, पति का कहना था कि यदि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी बेटी की देखभाल सुनिश्चित होनी चाहिए।

प्रेमी के साथ रहने को राजी हुई महिला

इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि महिला बालिग है। अपनी मर्जी से आई थी। तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेने के बाद मामला शांत कराया गया। अंत में महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस वाराणसी लौट गया।

संजीव कुमार की रिपोर्ट